सोमवार, 12 सितंबर 2022

इतिहास में संरचनावाद (Structuralism in History)

इतिहास को बेहतर ढंग से समझने के लिए

'इतिहास में संरचनावाद'

एक अनूठा एवं नया अवधारणा है,

एक नया  उपकरण (Tool) है|

“इतिहास में संरचनावाद” समझने से पहले हमें ‘संरचनावाद’ (Structuralism) को समझना होगा| तब ‘इतिहास में संरचनावाद’ की अवधारणा, उसकी क्रियाविधि एवं उपयोगिता को समझा जा सकता है| ‘संरचनावाद’ प्रकृति एवं मानवीय जीवन की एक ज्ञान प्रणाली (Mode of Knowledge) है, जिसमें किसी ज्ञान के सम्पूर्ण अर्थ में उसकी अलग अलग विशिष्ट कारकों की स्वतंत्र भूमिका की अपेक्षा उन विशिष्ट कारकों के आपसी ‘सम्बन्धों’ (Relationships) के प्रभाव में, यानि परिणाम में, यानि उसकी सम्पूर्णता में निष्ठा एवं विश्वास रखता है| अर्थात कोई ज्ञान अपने विभिन्न भागों के स्वतंत्र एवं एकान्त / अलगाव (Isolation) में धारित गुणवत्ता के द्वारा स्पष्ट नहीं होकर, अपने विभिन्न भागों की अपेक्षा अपने विभिन्न सम्बन्धों के समूह (Set of Relationships) के रूप में बेहतर ढंग से स्पष्ट होता है| कोई भी ज्ञान, चाहे वह इतिहास का ही ज्ञान हो, विभिन्न सम्बन्धों के समूह के द्वारा ही बेहतर ढंग से स्पष्ट होता है, अर्थात इतिहास का कोई भी सम्यक ज्ञान अपने विभिन्न सम्बन्धों के समूह (Set of Relationships) के द्वारा तैयार किए गये ‘एक संरचना’ के द्वारा स्पष्ट होता है| ये विभिन्न सम्बन्धों के समूह मिलकर एक संरचना बनाते है, जिसे समझ कर ही किसी भी ज्ञान को ज्यादा बेहतर ढंग से समझा जा सकता है| इस तरह यह "ज्ञानवाद  का अभिवृति" (Epistemological Attitude) के रूप में स्थापित होता है|

इस संरचनावाद का सिद्धांत सर्वप्रथम स्विट्ज़रलैंड के भाषा वैज्ञानिक फर्डिनांड दी सौसुरे (Ferdinand de Saussure) (1837- 1913) ने भाषा के सन्दर्भ में अपनी पुस्तक – “Course in General Linguistics” में दिया था, जिसका उपयोग कई विविध सामाजिक विज्ञान की विषयों में किया जाने लगा| इस तरह संरचनावाद का सार यह विश्वास है कि किसी भी चीज को एक अलगाव (Isolation) में ढंग से नहीं समझा जा सकता है, बल्कि उसे उसके पूरी बनावट एवं उसके सन्दर्भ में समझा जाना चाहिए| यह पूरी तरह ‘तार्किकता’ पर आधारित होता है| इस पूरी बनावट एवं उसके सन्दर्भ को ही उसका संरचना समझा जाता है| स्पष्ट है कि इसके अनुसार हर व्यवस्था में यानि तंत्र में एक निश्चित संरचना यानि बनावट होता है| किसी की संरचना ही उसकी स्थिति को सम्पूर्णता में स्पष्ट करता है यानि व्याख्यापित करता है| उस तंत्र की संरचनात्मक नियम ही उनके सहअस्तित्व को निर्धारित, नियमित और प्रभावित भी करता है| सौसुरे के अनुसार ‘भाषा की संरचना’ ही किसी “प्राकृतिक यानि आदिम मानव” (Homo Natural/ Homo Primitive) को एक ‘आधुनिक मानव’ (Homo Sapiens) बनाता है, एक सामाजिक मानव’ यानि ‘मनुष्य‘ (Homo Socious) बनाता है, और एक ‘सृजनशील मानव’ (Homo Faber) बनाता है| भाषा में ध्वनि का उद्गार होता है, भाषा में भावों एवं अर्थों का संचार होता है, एवं किसी खास आशय का सम्प्रेषण होता है, और यह सब एक पशु में भी होता है| परन्तु एक मानव में भाषा की विशिष्ट संरचना होती है, और इस स्तर की संरचना पशुओं में नहीं होता है| इसी विशेषता के कारण एक आदिम मानव अपने कई विशिष्ट स्वरूपों में आज कार्यरत एवं अभिव्यक्त होता है, जबकि इसके अभाव में ही पशुओं में ऐसी कोई प्रगति नहीं दिखती है| अत: सौसुरे के अनुसार भाषा की सही अभिव्यक्ति, संचार, अर्थ एवं आशय के सम्प्रेषण में ‘भाषा का संरचनावाद’ समझना आवश्यक है|

प्रसिद्ध अमेरिकी वैज्ञानिक एवं दार्शनिक प्रो० थामस सैम्युल कुहन (Thomas S Kuhn) ने 1962 में एक पुस्तक – “The Structure of Scientific Revolution” लिखी| इसमें इन्होने समझाया कि ‘वैज्ञानिक क्रान्ति’ के लिए भी एक निश्चित संरचना (Structure) होना चाहिए और संरचनाओं में परिवर्तन के कारण ही नए एवं मौलिक खोज (Discovery) एवं आविष्कार (Invention) किये जाते हैं या किये जा सकते हैं| उन्होंने इसे विज्ञान के सन्दर्भ में समझाया है, लेकिन यह किसी भी क्रान्ति के लिए, चाहे वह वैज्ञानिक क्रान्ति हो, या और कोई सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, आर्थिक, या राजनीतिक क्रान्ति ही हो, के सन्दर्भ में समान रूप से सही है| यह क्रान्तिकारी परिवर्तन या रूपांतरण मूलत: विचारों की संरचनाओं में “पैरेड़ाईम शिफ्ट” (Paradigm Shift) से होता है| यह पैरेड़ाईम शिफ्ट विचारों की मौलिकता में बहुत बड़ा संरचनात्मक बदलाव होता है|

यह संरचनात्मक बदलाव सूचनाओं, तथ्यों, विचारों, प्रक्रियाओं आदि में पुनर्व्यवस्थापन (Re Arrangment), पुनर्संयोजन (Re Combination), पुनर्विन्यास (Re Orientation), पुनर्गठन (Re Organization), पुनर्संरचना (Re Structure) आदि से होता है, या सन्दर्भ (Reference) बदलने से होता है, या पृष्टभूमि (Background) बदलने से होता है| अर्थव्यवस्था के पांचवें प्रक्षेत्र (Quinary Sector) में प्राथमिक प्रक्षेत्र (Primary Sector), द्वितीयक प्रक्षेत्र (Secondary Sector), तृतीयक प्रक्षेत्र (Tertiary Sector) के अलावे चौथे प्रक्षेत्र (Quaternary Sector) के “ज्ञान’ (Knowledge) की जानकारी, तथ्यों, अनुभव एवं विचारों को अपने समेटते हुए इनका पुनर्व्यवस्थापन, पुनर्संयोजन, पुनर्विन्यास, पुनर्गठन, पुनर्संरचना आदि करके या सन्दर्भ या पृष्टभूमि की ही ‘संरचना’ में बदलाव ला कर कार्य किया जाता है| पांचवें प्रक्षेत्र (Quinary Sector) में नई योजनाओं, नई परियोजनाओं, नए आदर्शों आदि का स्थापन एवं निर्माण किया जाता है और एक इतिहासकार का कार्यक्षेत्र इसी में होता है| जैसा कि हम जानते हैं कि अर्थव्यवस्था में प्राथमिक प्रक्षेत्र में प्रकृति से प्राप्त या उत्पादित वस्तुओं का संग्रहण होता है, जिसमे कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन, खनन, वनोत्पाद आदि शामिल हैं, जिनके अनुभवों, तथ्यों, प्रक्रियाओं एवं विचारों की संरचना तैयार किया जाता है| इसी तरह द्वितीयक प्रक्षेत्र में प्राथमिक प्रक्षेत्र से प्राप्त वस्तुओं का “मूल्यवर्धन” (Value Addition) किया जाता है, यानि उसे और उपयोगी बनाया जाता है और सामान्यत: इसे उद्योग (Industry) कहा जाता है| तृतीयक प्रक्षेत्र में उपरोक्त दोनों से सम्बन्धित एवं अन्य आवश्यक सेवाएँ (Services) शामिल है, जिनमे परिवहन, संचार, वितरण आदि सहित सभी प्रकार की सेवाएँ शामिल हो जाती है| चौथे प्रक्षेत्र में ज्ञानार्जन के सभी विषय एवं क्षेत्र आते हैं| इन सभी चारों के संरचनाओं में या उसके सन्दर्भ या पृष्टभूमि को बदल कर किसी भी तरह से परिवर्तन, बद्लाव एवं रूपांतरण के द्वारा नया विचार प्राप्त करना ही पंचम प्रक्षेत्र की परिधि में आता है| यह अर्थव्यवस्था का सबसे सर्वोच्च, सबसे उत्कृष्ट, सबसे बारीक एवं सबसे ज्यादा उत्पादक प्रक्षेत्र (Sectors) होता है|

एक “योग्य इतिहासकार” भी इसी पांचवें प्रक्षेत्र का कार्यशील व्यक्ति होता है, जो अपने रचित इतिहास के द्वारा वह ‘इतिहास बोध’ (Perception of History) तैयार करता है, जो संस्कृति निर्माण के रूप में समाज को सदियों तक संचालित, प्रभावित, नियमित एवं नियंत्रित करता रहता है| इसीलिए प्रसिद्ध लेखक जार्ज ऑरवेल ने कहा था – “जो इतिहास पर नियंत्रण रखता है, वह भविष्य पर भी नियंत्रण रखता है|” एक “योग्य इतिहासकार” शासन की नीतियों एवं आदर्शों को दिशा एवं आधारभूत संरचना देता है, यानि शासन की नीतियों एवं आदर्शों को दिशा देने के लिए एवं आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए कार्य करता है| इस तरह एक इतिहासकार शासन पद्धति को प्रभावित, नियमित  एवं  नियंत्रित भी करता है| हमें एक इतिहासकार के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को समझनी है, तभी वह समाज, वह संस्कृति एवं वह राष्ट्र एक शक्तिशाली, समृद्ध, सम्पन्न, सुखमय एवं विकासशील बन सकता है| एक इतिहासकार ही किसी देश की विभिन्न संस्कृति, विभिन्न धर्म, विभिन्न भाषा, विभिन्न विश्वास, विभिन्न परम्परा एवं विभिन्न संस्कार आदि कई विविधताओं को एकसूत्र में लाने के लिए यानि जोड़ कर एकीकृत करने के लिए आवश्यक “संरचना” तैयार करता है, जिसके आधार पर ही कोई सांस्कृतिक नव निर्माण होता है| बहुत दुःख होता है, जब एक इतिहासकार अपनी इस महत्वपूर्ण भूमिका से बेखबर होता है, या लापरवाह होता है, या उदासीन होता है| 

इस संरचनावाद के अंतर्गत एक इतिहासकार की कई स्वरूपों में भूमिका होती है| इसी संरचनावाद का एक स्वरुप है – “इतिहास का सूत्र या संकेत संरचना” (Click Structure of History), जिसमे एक सूत्र यानि एक संकेत से ही इतिहास का सारा सन्देश समझ में आ जाता है| ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एक संकेत उसके सम्पूर्ण संरचना को प्रेषित कर देता है, जिसमे पूरी संरचना समाहित होता है| जैसे यदि कोई भारतीय “हिन्दू संस्कृति” को मानता हुआ है, तो संरचनावाद यह स्पष्ट संकेत (सन्देश) देता है कि वह भारतीय वर्ण व्यवस्था के किसी एक खास ‘वर्ण’ में किसी एक खास ‘जाति’ का सदस्य होगा और उसका जीवन एवं कर्तव्य बोध उसी के अनुसार सुनिश्चित होगा, और इस अवस्था को किसी भी प्रक्रम से कोई भी बदल नहीं सकता है| वह एक निश्चित विश्वास एवं संस्कार में आस्था रखता हुआ किसी खास जीवन पद्धति, परम्परा, कर्मकाण्ड आदि को करता हुआ होगा| कहने का तात्पर्य यह है कि ‘संरचनावाद’ के कारण ही एक ही संकेत से सब कुछ स्वत: स्पष्ट हो जाता है| इस तरह एक इतिहासकार को यह स्पष्ट होना होता है कि वह एक इतिहासकार के रूप में शब्दों या वाक्यों या वाक्य समूहों के द्वारा कैसा सन्देश प्रेषित करना चाहता है| एक इतिहासकार इस मामले में सावधान होता है| एक गलत सन्देश या विध्वंसकारी विचार या आदर्श के सम्प्रेषण के लिए उसे इतिहास कभी भी माफ़ नहीं करेगा और अगली पीढ़ी भी उससे घृणा करेगा|

इसी संरचनावाद का दूसरा स्वरुप है – “इतिहास का आशय/ नीयत एवं विस्तार/ व्याप्ति संरचना” (Intensional and Extensional Structure of History), जो एक तार्किकता एवं दार्शनिकता के साथ शब्दों में सन्दर्भ स्थापित करता है और शब्दों को एक खास अवधारणा से जोड़ता है| जैसे यदि किसी व्यक्ति के बारे में किसी इतिहास में यह चर्चा है कि वह एक धार्मिक व्यक्ति था| यहाँ ‘धार्मिक’ शब्द में एक अवधारणा अन्तर्निहित है, जो इस शब्द का आशय या नीयत को दर्शाता है| ‘धार्मिकता’ की अवधारणा में संस्कृति, क्षेत्र, काल या कोई भी अन्य पृष्ठभूमि के अनुसार भिन्न भिन्न आशय हो सकता है| किसी भी भौतिक पदार्थ की ‘धार्मिकता’ उसकी किसी गुण या विशेषता को इंगित करता है, जैसे लोहा एक धातु है, और ‘ताप’ एवं ‘विद्युत’ का संचरण उसके माध्यम से होना उसकी ‘धार्मिकता’ को सूचित करता है| जैसे पानी (Water) की धार्मिकता है कि वह शीतलता प्रदान करे, किसी बर्तन में नहीं रखा जाय तो वह बहने लगेगा, और यदि किसी बर्तन में रखी जाय तो वह उस वर्तन का आकार (Shape) ग्रहण कर लेता है| इसी तरह अलग अलग वस्तुओं की अलग अलग धार्मिकता होती है| हालाँकि यही गुणवत्ता और विशेषता का अर्थ विशेष मानव समूहों में किसी अलौकिक शक्ति, कर्मकांड, विश्वास आदि से भी जुड़ सकता है, जो उसकी संस्कृति, इतिहास, अनुभव एवं समझ के अनुसार बदल सकता है| यही भिन्नताएं संरचनावाद का विस्तार (Extension) है, अर्थात एक ‘धामिक’ व्यक्ति से यह भी अर्थ निकल सकता है कि वह एक बौद्ध हो सकता है, या एक हिन्दू हो सकता है, या वह इस्लाम का अनुयायी हो सकता है, या किसी भी अन्य ऐसे सम्प्रदाय का अनुपालक हो सकता है, या कोई मानवतावादी हो सकता है, या कोई विज्ञानवादी हो सकता है, या कोई संशयवादी हो सकता है, या कोई अन्य ‘वादी’ हो सकता है| इस तरह संरचनावाद एक साथ किसी शब्द या वाक्य का ‘आशय’ एवं ‘विस्तार’ को भी समाहित कर लेता है| यहाँ भी एक इतिहासकार अपने द्वारा लिखित यानि निर्मित इतिहास के द्वारा ऐसा संरचना तैयार करता है, जो स्पष्ट रूप में और अन्तर्निहित भाव में उसी आशय एवं विस्तार का सन्देश देता है, जो व्यापक/ सर्व समाज एवं सम्पूर्ण राष्ट्र के हितों एवं लक्ष्यों के अनुरूप होता है|

संरचनावाद एक दर्शन है, एक अध्ययन पद्धति है, जो किसी भी विषय की गहराइयों में जाकर उसकी संरचना को समझने की दृष्टि देता है और उसके अन्तर्निहित अर्थ यानि उसके विशिष्ट आशय तक पहुंचता है| इसीलिए इतिहास में संरचनावाद का अध्ययन महत्वपूर्ण हो जाता है, जो किसी भी कारण से अभी तक इतिहास विषय से अलग रहा| यह हमें सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन के आंतरिक प्रतिरूप (Internal Pattern) को समझने एवं समझाने के लिए उपयोगी एवं सहायक है| यह सामाजिक विज्ञान में जांच-पड़ताल (Inquiry) का संरचनात्मक प्रक्रिया या प्रणाली (Mode) है, जो उसकी संरचनात्मक ढांचे को समझने या उनके सम्बन्धों को पहचानने में ही मदद नहीं करता है, अपितु उसके दृश्य दुनिया के अन्तर्निहित अर्थ को भो खोज निकलता है| अर्थात उसके सतही यानि शाब्दिक अर्थों के साथ ही उनकी अन्तर्निहित अर्थों को यानि उसके भावार्थों को भी स्पष्ट करता है| यह मानव मस्तिष्क की अचेतन एवं अवचेतन की गहराइयों में जाकर उसके छुपे हुए कारणों, छिपी हुई क्रियाविधि (Mechanism) एवं कुछ गहरी संरचनाओं के सन्दर्भ में उसके अर्थ को स्पष्ट करता है| वैसे यह सब उसके प्रत्यक्ष अभिव्यक्त विश्वास, विचार, व्यवहार, मूल्य एवं प्रतिमान के सतही एवं दृश्य चेतना द्वारा स्पष्ट नहीं होता है| इस तरह स्पष्ट है कि किसी भी शब्द, या किसी भी वाक्य, या किसी भी वाक्य समूह के दो अर्थ होते हैं, - सतही अर्थ एवं अन्तर्निहित अर्थ| अन्तर्निहित अर्थ बदलते सन्दर्भ या पृष्टभूमि में बदल भी जाता है, और इसीलिए एक ही शब्द या वाक्य या वाक्य समूह के एक ही साथ कई भिन्न अर्थ हो सकता है, जो अपने सन्दर्भ एवं पृष्ठभूमि के अनुसार अलग अलग होता है| जैसे बौद्धिक काल में ‘भगवान’ शब्द उनके लिए प्रयुक्त होता था, जिन्होंने अपनी ‘ईर्ष्या’, ‘द्वेष’ आदि दुर्गुणों को ‘भग्न’ (Destroy) कर लिया, लेकिन इसी शब्द का उपयोग सामन्त (मध्य) काल में तथाकथित एक ‘ईश्वरीय’ व्यक्ति के लिए होने लगा| इस तरह एक भगवान जो एक आदर्श, अनुकरणीय एवं पूजनीय व्यक्ति था, सामंत (मध्य) काल में ईश्वर (God) हो गया| यह सब ‘इतिहास में संरचनावाद’ की समझ के बिना समुचित ढंग से नहीं समझा जा सकता है|

संरचनावाद एक बौद्धिक प्रवृति है, जो सामाजिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक वास्तविकताओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक संरचनाओं के सन्दर्भ में समझने में सहायता करता है, और उसकी समुचित व्याख्या करता है| यह संरचनावाद सामाजिक एवं सांस्कृतिक सम्बन्धों और संयोजनों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक शक्तियों के सामूहिक संरचना के प्रतिफल के रूप में व्यक्त करता है| इस सामूहिक संरचना में प्रस्थिति (Status), स्तर (Level), क्षेत्र, अवस्थिति (Location), अन्य इकाइयां, तथा आर्थिक शक्तियों के उत्पादन, वितरण, विनिमय, उपभोग एवं संचार के तत्व आदि की भूमिका स्वतंत्र रूप में एवं सामूहिक रूप में क्रियाशील होता है| इतिहास की कोई भी एक घटना को किसी एक स्वतंत्र कारक का प्रतिफल नहीं माना जा सकता| यह भले ही किसी एक विशिष्ट कारक के द्वारा प्रारंभ हुआ हो, परन्तु इसके साथ ही कई अन्य कारक उस पर एकसाथ क्रियाशील हो जाता है और इसका परिणाम उन सबों का संयुक्त परिणाम होता है| जैसे सामन्तवाद का उदय का प्रारंभ अर्थव्यवस्था के एक कारक “विनिमय’ (Exchange) के माध्यम – ‘मुद्रा’ (Currency) के ‘प्राधिकार’ (Authority) एवं उसके द्वारा प्रदत्त ‘गारन्टी’ (Guarantee) के समाप्त होने से हुआ| लेकिन इसके साथ ही इसने तंत्र एवं व्यवस्था के ‘वितरण’ (Distribution) को एवं तदुपरांत ‘उत्पादन’ (Production) को नकारात्मक रूप में प्रभावित किया| फिर इसमें ‘संचार’ (Communication) की शक्तियां प्रभावशाली हो गई| इस तरह विनिमय, वितरण, उत्पादन एवं संचार के कारक एवं शक्तियाँ मिल कर एक सुनिश्चित ‘संरचना’ बनाया और उसी का प्रतिफल ‘सामन्ती व्यवस्था’ का उदय एवं विस्तार हुआ|

‘सामन्ती व्यवस्था’ की संरचना को समझने के लिए इसके विविध क्रियाविधि (Mechanism), प्रक्रिया (Processes) एवं सम्बन्धों (Relations) को समझना चाहिए| इसके साथ ही इसके कई विविध सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्वरुप एवं प्रतिरूप बने| एक सामन्ती व्यवस्था की एक ख़ास विशेषता यह होती है कि वह “भक्ति” (Devotion) भाव पर आधारित होता है| इसी भक्ति के कारण ही हर छोटा सामन्त अपने बड़े सामन्त के प्रति अपनी इसी भक्ति एवं निष्ठां भाव के प्रदर्शन के लिए अपनी बहनों एवं बेटियों को अपने से बड़े सामन्तों के यहाँ वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित कर अपनी निष्ठा को पुष्ट करता रहा| किसी भी ‘भक्ति’ में सम्पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण चाहता है| यही राजनीतिक भक्ति सभी समकालीन तत्वों को प्रभावित किया और अपने में समाहित कर नया स्वरुप दिया| तब धर्म में भी ‘भक्ति’ का भाव एवं दर्शन आ गया| धर्म में भी ‘भक्ति’ ही मुक्ति यानि ‘मोक्ष’ का साधन बन गया| तब सामन्ती व्यवस्था के स्तरीकरण (Stratification) अनुरूप देवताओं में भी स्तरीकरण हो गया| तब भाषा पर भी ‘भक्ति’ का प्रभाव आ गया और ‘भक्तिवाद’ का उदय हो गया| धर्म का ‘भक्ति आन्दोलन’ भी इसी आवश्यकता का प्रतिफल हुआ| उसके बाद सम्पूर्ण सांस्कृतिक व्यवस्था ही तथाकथित “ईश्वर” एवं उसके “ईश्वरीय शक्ति” की ‘भक्ति’ (Devotion) में डूब गया और ‘भक्ति’ को तथाकथित ईश्वरीय सत्ता तक पहुंचाने के लिए धार्मिक अभिकर्ता (Agent) भी उपलब्ध हो गए| ‘भक्ति’ के विविध स्वरुप समाज में व्याप्त हो गया| जब कोई “सामन्तवाद की संरचना” (Structure of Feudalism) को समझ जाता है, तब वह उससे जुड़ी हर प्रक्रिया एवं उत्पाद को भी बेहतर ढंग से समझने लगता है|

 संरचनावाद किसी भी प्रक्रियाओं, या परिणामों, या विशिष्टताओं, या सम्बन्धों के मूल, मौलिक, एवं आधारभूत संरचना में किसी एक कारक या तत्व की खोज की अपेक्षा उसमे अन्तर्निहित “व्यवस्था” (Order) को तलाशता है| अर्थात उन प्रक्रियाओं, या परिणामों, या विशिष्टताओं, या सम्बन्धों के पीछे के ‘दर्शन’ (Philosophy) को समझता है| इसी को ध्यान में रख कर वह उसका ‘विश्लेषण’ (Analyse) कर उन सरचना एवं उनके संबंधों को उद्घाटित करता है| संरचनावाद के अनुसार किसी मानव की सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना उसकी मानसिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक क्षमताओं एवं क्रियाओं का संयुक्त प्रतिफल है, यानि इन संरचनाओं का परिणाम है|

इतिहास में संरचनावाद की बनावट एवं क्रियाविधि को समझने के लिए हमें ‘इतिहास एवं मिथक में सम्बन्ध’, ‘इतिहास में विज्ञान’, ‘ज्ञानवाद पर इतिहास की छाया’, ‘इतिहास की सापेक्षिता’, ‘इतिहास को चेतनता के नियंत्रक के रूप में’, ‘इतिहास मूल्य एवं प्रतिमान के स्थिरक के रूप में’, ‘संस्कृति को इतिहास के उत्पाद के रूप में’, ‘धर्म के सृजन में इतिहास’, एवं ‘इतिहास राष्ट्र के नियंत्रक एवं निर्माता के रूप में’ आदि इतिहास की भूमिकाओं को समझना है और अपने इतिहास रचना में ध्यान में रखना है|

इसका ध्यान रखने से इतिहास के पुनर्निर्माण के लिए जिस ‘संरचना’ को तैयार करते हैं, वह संरचना किसी भी समाज को, किसी भी संस्कृति को और किसी भी राष्ट्र को वह अकल्पनीय उचाईयां देता है, जो किसी की कल्पनाओं की सीमाओं से भी बहुत आगे होता है| चीन (Peoples Republic of China) की 1966 – 1976 की दस वर्षीय सांस्कृतिक क्रान्ति (Cultural Revolution) का परिणाम है कि आज चीन विश्व व्यवस्था (World Order) में बहुत जल्द ही प्रथम स्थान पर आने वाला है| यह “सांस्कृतिक क्रान्ति की शक्ति” (Power of Cultural Revolution) है, जिसने चीन को बहुत ही छोटी अवधि में रूपांतरित (Transform) कर इस स्थान पर यानि वर्तमान विश्व व्यवस्था में प्रथम स्थान पर ला दिया है| यह सब “इतिहास का संरचनात्मक रूपांतरण” (Structural Transformation oh History) है| इसकी शक्ति को समझा जाय|

यह “इतिहास की संरचनात्मक शक्ति” (Power of the Structure of History) है| यह सब इतिहास की शक्ति है, जो इतिहास अपने संरचना में बदलाव लाकर ऐसा प्रभाव पैदा करता है| यह इतिहास का वह ‘गुरुत्वीय आकर्षण” (Gravitational Attraction) है, जो किसी भी समाज, संस्कृति एवं राष्ट्र के सभी तत्वों (Elements) एवं इकाइयों (Units) को आकर्षित (Attract) कर एक शक्ति (Power) के रूप में रूपांतरित कर देता है, जिससे ‘इतिहास’ भी चमत्कृत हो जाता है| इसे आप “इतिहास का गुरुत्वीय आकर्षण” (Gravitational Attraction of History) भी कह सकते हैं| इस “इतिहास का गुरुत्वीय आकर्षण” तब पैदा होता है, जब एक इतिहासकार अपने लेखन के द्वारा इसे उत्पन्न करना चाहता है| ऐसा आकर्षण किसी भी इतिहास लेखन से स्वत: ही उत्पन्न नहीं हो जाता है| एक इतिहासकार अपने द्वारा रचित इतिहास में तथ्यों, घटनाओं एवं प्रक्रियाओं की ऐसी व्याख्या करता है कि समाज के सभी समूह, वर्ग, एवं समुदाय आपस में एक आकर्षण महसूस करता है और ‘राष्ट्र’ की ‘एकत्व’ की भावना को मजबूत करता है| यही “इतिहास का गुरुत्वीय आकर्षण” है|

गुरुत्वाकर्षण बल/ शक्ति (Gravitational Force) ब्रह्माण्ड के किसी भी दो वस्तुओं के बीच आकर्षण के रूप में लगता है, और इस बल की मात्रा (Quantity) इन दोनों वस्तुओं की मात्रा (Mass) के गुणनफल के समानुपाती (Directly Proportional) होता है और इन वस्तुओं के बीच की दुरी के वर्ग के विपरीत अनुपाती (Inversaly Proportional) होता है| ध्यान रहें कि शक्ति यानि बल (Forces) के चार मौलिक तत्वों में सिर्फ ‘गुरुत्वीय आकर्षण’ को समझना ही बाकी रह गया है| शेष तीनों मौलिक (Fundamental) बलों में ‘कमजोर नाभिक बल’ (Weak Nuclear Forces), ‘मजबूत नाभिक बल’ (Strong Nuclear Forces) एवं ‘विद्युतीय चुम्बकीय तरंगबल’ (Electro Magnetic Wave Forces) को समझा जा चुका है| अर्थात अंतिम तीनों बलों की क्रियाविधि को जाना एवं समझा जा चुका है, परन्तु ‘गुरुत्वीय बल’ की क्रियाविधि को अभी तक पूर्ण संतुष्टता से समझा जाना बाकी है|

इतिहास की इस अद्भुत ऐतिहासिक संरचना को पहचानिए, समझिए, समझाइए, और इसी के अनुरूप ‘इतिहास की संरचना’ तैयार भी कीजिए| इसी संरचना से किसी भी समाज, संस्कृति एवं राष्ट्र का भविष्य बेहतर होता है, और इसके लिए ‘इतिहास का संरचनावाद’ को समझना होगा|

निरंजन सिन्हा

www.niranjan2020.blogspot.com

 

रविवार, 4 सितंबर 2022

अमेरिका का पतन (Decline of USA)

आज अमेरिका का पतन होते देखा जा रहा है| अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ‘विश्व व्यवस्था’ (World Order) में प्रथम स्थान पर आया और अभी तक बरक़रार रहा| इस वक्तव्य से यानि ‘अमेरिका का पतन’ से कई प्रश्न जुड़े हुए हैं| पहला प्रश्न यह है कि यह ‘पतन’ किसके सापेक्ष (Relative) है, क्योंकि हर चीज सापेक्षिक होती है? अर्थात यह ‘पतन’ किसके ‘उत्थान’ के सापेक्ष हो रहा है? यह पतन कैसे माना जाय? यदि वास्तव में पतन हो रहा है, तो इसके लिए जिम्मेवार कारक कौन कौन हैं, यानि इस पतन के ‘अभिकर्ता’ (Agent) कौन हैं?

यदि इस पतन के तीन मौलिक एवं महत्वपूर्ण कारणों को ही समझा जाय, जो अतिविशिष्ट एवं अदृश्य है, तो यह सभी कुछ का स्पष्ट तार्किक समाधान भी करता है| इसके साथ ही इस चरित्र एवं विशिष्टता की मौलिकता को धारण करने वाले हर समाज, संस्कृति एवं देश को स्पष्ट चेतावनी भी देता है| इस आधार पर कोई भी सामान्य बौद्धिक व्यक्ति किसी भी समाज, संस्कृति एवं देश की स्थिति एवं भूमिका का निकट भविष्य और दूर भविष्य में सटीकता से पूर्वानुमान कर सकता हैं| इस आधार पर कोई भी अपनी भावी रणनीति निर्धारित कर सकता है, क्योंकि वह भविष्य की परिस्थितियों एवं सन्दर्भों को भी बहुत अच्छी तरह से देख एवं समझ रहा होता है|

यह पतन ‘चीन’ (People’s Republic of China) के सापेक्ष हो रहा है| चीन की वर्तमान सैन्य क्षमता किस स्तर की है, अब किसी से छिपी हुई नहीं है| विगत दस वर्षों में चीन ने जापान को अर्थव्यवस्था के वैश्विक द्वितीयक स्थान से हटाते हुए अमेरिका के बाद द्वितीयक स्थान पर तेजी से आ गया है और बड़ी स्थिरता एवं तीव्रता से बहुत जल्दी ही अमेरिका को पछाड़ते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रथम स्थान बनाता जा रहा है| सैन्य शक्ति में चीन अकेले अमेरिका को टक्कर देने में पूरी तरह से सक्षम है| चीन को विज्ञान एवं प्रावैधिकी में भी अन्य कई क्षेत्रों के अलावे ‘अन्तरिक्ष’ एवं उर्जा के क्षेत्र में ‘नाभिक संलयन’ (Nuclear Fusion) में तेजी से छलांग लगाते देख विश्व अचम्भित है| पश्चिम मीडिया के चटपटी ख़बरों से बेअसर स्थिर एवं गंभीर गति से पसरता हुआ और आगे बढ़ता हुआ चीन को समझना बहुत आवश्यक है|

आज अमेरिका जिन दो प्रमुख देशों के कर्ज (Debt) में डूबा हुआ है, उसमे प्रथम स्थान जापान का 1.25 ट्रिलियन डालर के कर्ज के साथ है और दुसरा स्थान 1.20 ट्रिलियन डालर के कर्ज के साथ चीन का है| इस सूचि में महत्वपूर्ण यही दो ही देश है, अन्य नहीं है| अमेरिका इन दोनों देशों के कर्ज में कोई ऋण लेकर नहीं डूबा है, यानि इन देशों से कोई उधार लिया हुआ धन नहीं है| यह ऋण ‘भुगतान संतुलन’ (Balance of Payment) के कारण है, जिसमे ‘व्यापार संतुलन’ (Balance of Trade) भी शामिल है| ‘व्यापार संतुलन’ में वस्तुओं के निर्यात एवं आयात के लिए होने वाले भुगतान के संतुलन से सम्बन्धित है, जबकि ‘भुगतान संतुलन’ में ‘व्यापार संतुलन’ के अलावे अन्य सेवाओं के भी भुगतान शामिल हो जाते है| चीन की अमेरिका पर यह कर्ज राशि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की राशि 2.61 ट्रिलियन डालर के लगभग 40 % होता है| ध्यान रहें, चीन की सकल घरेलू उत्पाद की राशि कोई 14.72 ट्रिलियन डालर है| वैसे चीन के द्वारा विश्व के कई देशों को जो कर्ज की राशि दी गई है, वह 7.10 ट्रिलियन डालर है, जो भारत की सम्पूर्ण घरेलू उत्पाद से दो गुना से बहुत ज्यादा है| इस तरह चीन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में ‘डालर’ के स्थान पर अपनी मुद्रा “आर एम बी” (RenMinBi, लोकप्रिय नाम युआन) को स्थान दिलाता जा रहा है| उपरोक्त झलक से कोई भी चीन के उत्थान को समझ सकता है|

अब हमें यह देखना और समझना है कि अमेरिका जैसे विकसित और सावधान, सतर्क एवं सजग राष्ट्र का भी पतन इतना जल्दी कैसे हो रहा है? मैं उन देशों के पतन का उदाहरण नहीं दे रहा हूँ, जिनका अभी उदय ही नहीं हुआ है| वैसे तेजी से उदय होने का दावा कई देश कर सकते हैं, या करते हैं, परन्तु उपरोक्त आंकड़ों एवं निम्न विश्लेषण उन सभी हवाई दावेदारों के लिए भी है, जो कुछ समझना और सीखना चाहते हैं| आज यदि कोई देश अपनी तुलना अपनी भौगोलिक क्षेत्रफल का दसवां भाग (10% of Area) वाले देश से या कोई देश अपनी कुल आबादी के बीसवां भाग (5% of Population) वाले आबादी के देश (फ़्रांस, ब्रिटेन, इटली) से करे, और इस आधार पर कोई इसकी विकास गति से संतुष्ट हो जाय; तो धन्य हैं ऐसे विद्वान्|

अब उन तीन कारणों पर फोकस करते हैं -----

प्रथम, अमेरिका में निवासित वे बाहरी समुदाय (कुल आबादी का 13.7%) जो अपनी ‘तथाकथित योग्यता एवं कौशल’ के आधार पर वहां स्थायी या अस्थायी रूप में रह रहे हैं| इन अधिकतर लोगों में तथाकथित योग्यता एवं कुशलता तो थी या है और इसी आधार पर उन्हें प्रमुख एवं महत्वपूर्ण पद भी दिए गए, परन्तु वे अपनी “सांस्कृतिक जड़त्व” (Cultural Inertia) से गहरे रूप में बंधे हुए थे यानि गतिहीन थे और आज भी हैं| इस ‘सांस्कृतिक जड़त्व’ में ‘ईश्वरीय शक्ति’, ‘आत्मा’, ‘पुनर्जन्म’, ‘अंधविश्वास’ आदि कारक प्रमुख हैं| इसे आप अपनी “सामन्ती धार्मिक आस्था” में पके हुए लोग भी कह सकते हैं| ऐसे लोग अपनी अल्प आबादी के होते हुए भी और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद भी अपने वैज्ञानिक एवं प्रावैधिकी के क्षेत्र में कोई ‘पैरेड़ाईम शिफ्ट’ (Paradigm Shift) नहीं कर पाते| लेकिन अपने वातावरण में “सांस्कृतिक जड़त्व का नकारात्मक विषाणु” (Virus) का तेजी से संक्रमण फैलाते हैं|इसमें वैसे देशों के  लोग ही शामिल माने जाने चाहिए, जिनके मूल देशों में अभी भी अमानवीय एवं अवैज्ञानिक यथास्थितिवादी सांस्कृतिक जडत्व बना हुआ है। 

उपरोक्त को आप महान वैज्ञानिक न्यूटन के उदहारण से समझ सकते हैं| एक महान वैज्ञानिक होते हुए भी न्यूटन को एक धर्म परायण ईसाई होने के कारण ‘ईश्वरीय शक्ति एवं सता’ में अटूट विश्वास था| उनका दृढ विश्वास था कि इस ब्रह्माण्ड की रचना ईश्वर ने की है, और वही समस्त ग्रहों का सञ्चालन एवं नियमन करता है| वे ब्रह्माण्ड के जिन पिंडों के संचालन एवं नियमन के ज्ञात अनियमितताओं की व्याख्या नहीं कर सके, उसके लिए ‘ईश्वरीय हस्तक्षेप’ के सिद्धांत का सहारा लिया| इन अनियमितताओ को बाद में नास्तिक वैज्ञानिक लाप्लास ने शुद्ध किया। जब न्यूटन जैसे वैज्ञानिक के लिए ‘सांस्कृतिक जडत्व’ की अवधारणा महत्वपूर्ण रूप से हावी था, तो सामान्य तथाकथित वैज्ञानिक मानसिकता वाले ‘प्रबुद्धो’ की दशा क्या होगी? इसी ‘सांस्कृतिक जडत्व’ की अवधारणा की महत्ता को समझते हुए चीन के माओ त्से तुंग ने “सांस्कृतिक क्रान्ति की शक्ति” (Power of Cultural Revolution) को समझा| इसने 1966 – 76 की दस वर्ष की अवधि में चीन की सभी ‘यथास्थितिवादी’, ‘जड़तावादी’, ‘सामन्तवादी’, ‘ढोंगी’, ‘पाखंडी’, ‘अन्धविश्वासी’, एवं ‘फिजूल कर्मकांडी’ प्रत्येक ‘चिन्ह’, ‘संकेत’, ‘पुस्तक’, ‘संस्थान’ (Institution, not Institute), ‘विचार’ आदि को नष्ट कर दिया| इसी “सांस्कृतिक क्रान्ति की शक्ति” का चमत्कारिक परिणाम है, आज का उभरता चीन|

दूसरा, अमेरिका के पतन का दूसरा प्रमुख कारण इसका “दोहरा चरित्र” (Dual Character) है| इसे चरित्र का ‘दोहरापन’ कहते हैं, और भारतीय ग्रामीण क्षेत्रों में “दोगलापन” कहते हैं| इसे ही आधुनिक भाषा में “न्यायिक चरित्र का अभाव” (Lack of Judicial Character) भी कहते हैं| जब यह किसी भी व्यक्ति, या राजनेता, या देश के प्रमुख के द्वारा दिए गए “वचन” का उसी व्यक्ति, या उसी राजनेता, या उसी देश के प्रमुख के लिए कोई मतलब नहीं रहता है, और जब इसमें निरन्तरता (Continuity) हो जाती है, तो यह उसका “चरित्र” बन जाता है| यह जल्दी ही स्थिरता ले लेता है, और अन्य इसी के अनुरूप अपने निर्णय लेने लगते है| जब तक इन्हें कोई ‘विकल्प’ नहीं दिखता है, तबतक अमेरिका जैसे देश सही साबित होते हैं, परन्तु विकल्प मिलते ही इन पर भरोसा छोड़ दिया जाता है| वैश्विक परिदृश्य में आधुनिक (यानि वर्तमान) इतिहास में कई उदाहरण देखने को मिलेंगे, जब अमेरिका ने अपनी ‘स्पष्ट वचनबद्धता” नहीं निभाई है, और इस ‘विश्वास’ पर बने रहने वाले ने बड़ी धोखा खाई है|

तीसरा, आज वैश्विक जगत में चीन ने अमेरिका का एक स्पष्ट एवं दृढ विकल्प की उपलब्धता सुनिश्चित करायी है| इसी तरह अन्य समाजवादी देशों का भी इतिहास रहा है| परिणाम अमेरिका का दरकता हुआ ‘साख’ (Credit) है| और इसके साथ ही अमेरिका सभी क्षत्रों में पतनशील होता जा रहा है|

उपरोक्त तीनों कारकों के संयुक्त प्रभाव के आधार पर कोई भी किसी व्यक्ति, समाज, राजनेता या देश का भविष्य समझ सकता है, और आप भी समझ सकते हैं|

निरंजन सिन्हा

www.niranjansinha.com

शनिवार, 20 अगस्त 2022

खतरनाक राष्ट्रवाद (Dangerous Nationalism)

जी हाँ, आप सही पढ़ रहे हैं| राष्ट्रवाद का भी खतरनाक उपयोग होता है या राष्ट्रवाद का खतरनाक उपयोग ही होता है, दोनों ही सही है| इसका अर्थ यह नहीं है कि राष्ट्रवाद का सकारात्मक एवं रचनात्मक  उपयोग नहीं होता है|

राष्ट्रवाद एक सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उपयोग की एक ऐतिहासिक अवधारणा है| इसमे किसी व्यक्ति, समाज या समुदाय का व्यवहार, विचार एवं आदर्श उस ‘राष्ट्र’ के हित की ओर अभिमुख (Oriented) होता है| अर्थात किसी भी व्यक्ति, समाज, या समुदाय के किसी भी हित को उस ‘राष्ट्र’ के हित के सामने तुच्छ बना देना ही ‘राष्ट्रवाद’ है| मतलब उस राष्ट्र के लिए ‘घोषित हितों’ के सामने कोई भी व्यक्ति, कोई भी समाज या कोई भी समुदाय अपनी छोटी या बड़ी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं मांगों को नहीं रखे, नहीं उठाये| यदि किसी व्यक्ति, समाज, या समुदाय को इसके लिए अपना जीवन ही दे देना पड़े, तो यह उसके लिए सौभाग्य की बात होनी चाहिए, यह राष्ट्र की अवधारणा है| यह सैद्धांतिक रूप में राष्ट्र के सभी सदस्यों के लिए होता है, परन्तु व्यवहारिक रूप में इसमें सामान्य जनता ही आते हैं| यह सब सही भी है, गलत भी है, नैतिक भी है, और अनैतिक भी है| 

ऐसा क्यों? एक साथ सब कुछ? ध्यान दें| ऐसा इसलिए कि राष्ट्र के “हित” को कौन परिभाषित करेगा? और उस “राष्ट्र हित” में कौन कौन से तत्व शामिल होंगे? सारा खेल इसी में है| इन तत्वों को ‘पूंजीपति व्यवसायिक समूह’ निर्धारित करेगा| इसको ‘संचार माध्यम’ व्यापक अभिव्यक्ति देगा| ‘राजनीतिक शासन’ इसको संरचनात्मक आधार एवं फिजा (रौनक/ बहार) देगा| और ‘अज्ञानी, मूढ़ एवं नादान समर्थक’ इसको क्रियान्वित करेगा| तभी तो “देशी दंतमंजन का उपयोग” राष्ट्रवाद हो जाता है, और पहले से बनता आ रहा भारतीय “दंतमंजन” का उपयोग राष्ट्रवाद का विरोध हो जाता है| यह भारतीय बाबा का एक राष्ट्रवादी उदाहरण मात्र है| अन्य उदाहरण के लिए आपको इधर उधर नजरें घुमानी होगी| इन तत्वों का सम्यक विश्लेषण आगे करेंगे|

लेकिन राष्ट्रवाद का राजनीतिक उपयोग सबसे ज्यादा धारदार होता है, इसकी नैतिकता और अनैतिकता पर मैं अभी नहीं जाना चाहता हूँ| किसी राज्य या क्षेत्र या देश की जनता किसी को भी चुनती है या बहुमत देती है, तो उनसे एक बड़ी उम्मीद होती है| यह उम्मीद इसलिए होती है, क्योंकि जनता उसकी मंशा को सही मानती है और उसे नैतिक भी मानती है| जनता को उनमें पूरी आस्था होती है और उन पर पूरा विश्वास भी होता है| परन्तु जब राजनीतिक शासन सिर्फ हवाबाजी करती है, या काम कम और बातें ज्यादा करती हो और शासन को भी लंबा चलाना चाहता हो, तो यह “राष्ट्रवाद की दवा” बहुत असरदार होती है| चूंकि जनता को अपने निर्वाचित शासन या शासक की मंशा सही एवं नैतिक लगती है, इसलिए राष्ट्रवाद उस राजनीतिक शासन में उनकी आस्था एवं उनके विश्वास को और बढ़ा देता है तथा और मजबूत कर देता है| लेकिन यह राष्ट्रवादी “दवा” या “टानिक” किसी के “भोजन” का यानि किसी की भौतिक मूलभुत आवश्यकताओं का विकल्प नहीं हो पाता| इसका परिणाम यह होता है, जो कमोबेश हिटलर का हुआ था| हिटलर ने राष्ट्रवाद का उपयोग ऐसा ही किया| वह खुद एक साधारण सिपाही जैसे निम्न स्तर से निर्वाचित होकर ऊपर तक पहुंचा| लेकिन उसके समर्थक अंधभक्त भी जल्दी ही या कुछ समय में उस राष्ट्रवाद के खोल को पहने उस “जीव” को पहचान और समझ जाता है|

राष्ट्रवाद को समझने के लिए हमें ‘राजनिष्ठा’ यानि ‘राजभक्ति’, ‘देशनिष्ठा’ यानि ‘देशभक्ति’, और ‘राष्ट्रनिष्ठा’ यानि ‘राष्ट्रभक्ति’ समझना चाहिए| सामान्यत: लोग इन तीनों में अंतर नहीं करते, और शासन भी यही चाहता है कि लोग ‘राजभक्ति’ को ही ‘देशभक्ति’ और ‘राष्ट्रभक्ति’ समझ ले| किसी व्यक्ति की राजनिष्ठा/ राजभक्ति (Royalism) उस राज्य, क्षेत्र या देश की ‘शासन व्यवस्था’ (Administrative System) या ‘शासक व्यक्ति’ (Ruler Person) में होती है| इस निष्ठा या भक्ति में उन लोगों की उनके प्रति श्रद्धा एवं आस्था होती है, विश्वास की शायद जरुरत ही नहीं होती है| आप भी जानते होंगें कि श्रद्धा एवं आस्था के लिए ‘तर्कसंगतता’ की जरुरत नहीं होती, परन्तु विश्वास ‘तर्क’ यानि ‘वैज्ञानिकता’ खोजता है| भारत में ‘राजभक्ति’ का आधार बहुत से लोगों के के लिए उस ‘राजव्यक्ति’ (Ruler) की ‘जाति’ के कारण होता है, अधिकतर के लिए उस ‘राजव्यक्ति’ का ‘धर्म’ होता है, और बहुत कम के लिए ‘राजव्यक्ति’ की शासन व्यवस्था की गुणवत्ता होता है|

किसी व्यक्ति की देशनिष्ठा/ देशभक्ति (Patriotism) उस देश के प्रति होती है, उस देश की जनता के प्रति होती है, उस देश की सम्पत्ति एवं सम्पदा के प्रति होती है, उस देश की सामासिक (Composite) संस्कृति के प्रति होती है, उस देश की अधिसंरचना एवं संरचना के प्रति होती है और ‘संभाव्य’ विकास के प्रति भी होती है| इसके लिए ‘तर्कसंगतता’ प्रमुख होती है, जबकि ‘राष्ट्रभक्ति’ में ‘भावना’ प्रमुख होता है| एक ‘देशभक्त’ अपने देश के सभी लोगों से प्यार करता हैं, जबकि एक ‘राष्ट्रभक्त’ अपने ही देश में “अपने लोगों’ की परिभाषा ही बदल देता है, क्योंकि राष्ट्र की अवधारणा में कुछ ऐसे ही तत्व होते हैं| एक ‘देशभक्त’ अपने देश में प्रतिक्रियावादी नही होता, जबकि एक ‘राष्ट्रभक्त’ अपने ही देश के किसी की संस्कृति, या भाषा, या परम्परा, या रिवाज, या पोशाक, या खानपान, या वेशभूषा, या आचार व्यवहार आदि के प्रति ‘प्रतिक्रियावादी’ हो सकता है या होता है|

राष्ट्रनिष्ठा/ राष्ट्रभक्ति (Nationalism) में ‘तर्कसंगतता’ के स्थान पर ‘भावनात्मकता’ प्रमुख होता है| वैसे भी ‘तर्क’ और ‘भावना’ में भावना ही तर्क पर हावी होता है, क्योंकि तर्क ‘बौद्धिकता’ से या ‘मस्तिष्क’ के निकट है और भावना उसके ‘दिल’ से निकलता है| राष्ट्रभक्ति में अपने लोगों से प्यार होता है, परन्तु दुसरे लोगों से घृणा भी होता है| अर्थात राष्ट्रभक्ति में अपने देश के “कुछ अपने लोगों” से प्यार होता है, लेकिन अपने ही देश के कुछ लोगों से घृणा भी होता है| यहाँ “अपने लोगों” की परिभाषा यानि अवधारणा अपने ही देश में अलग अलग भाषा/ संस्कृति/ धर्म या किसी अन्य के आधार पर अलग अलग हो सकता है और उसी ‘अपने’ और ‘पराये’ के अनुसार भयंकर प्रतिक्रिया के लिए भी तत्पर रहते हैं| 

इसे ही आधुनिक युग में कुछ आधुनिक विचारक तथाकथित ‘राष्ट्रभक्ति’ के नाम पर देश को ही खंडित करने की साजिश समझते हैं, तो कुछ मात्र देश को ही ‘नुकसान’ करने को मानने तक सीमित रहते हैं| वास्तव में उस विशिष्ट ‘राष्ट्र’ को तो फायदा हो सकता है, परन्तु उस देश को तो निश्चित ही नुकसान होता है| यहाँ उस ‘राष्ट्रभक्त’ के ‘राष्ट्र’ की परिभाषा का आधार को समझना होगा कि उसका ‘राष्ट्र’ उसके ‘धर्म’ पर आधारित है, या उसके ‘भाषा’ पर आधारित है, या और किसी अन्य आधार (जाति या अन्य) पर आधारित है यानि वही तक सीमित है।

‘राष्ट्र’ (Nation) एक ‘काल्पनिक वास्तविकता’ (Imaginary Reality) है, जो एक ‘राष्ट्र राज्य’ (Nation State) के रूप में ही मूर्त होता है| एक ‘देश’ (Country) एक भौगोलिक सीमाओं में एक क्षेत्र होता है, जिसकी आबादी अपने में “ऐतिहासिक अपनापन” (Historical Affinity) महसूस करता हैं| ‘राष्ट्र’ के ‘राष्ट्र- राज्य’ या 'राज्य -राष्ट्र' में नहीं आने तक यह ‘राष्ट्र’ एक महज कल्पनाओं का विचार होता है| इस तरह एक ‘राष्ट्र’ एक ‘परिप्रेक्ष्य’ (Perspective) है, एक ‘अनुभव’ (Experience) है, और एक ‘अनुभूति’ (Feeling) है| इस ‘राष्ट्र’ यानि ‘राष्ट्रवाद’ में सामूहिक विश्वास होता है, सामूहिक आकांक्षा होता है, और कल्पनाओं पर आधारित ‘उड़ान’ होता है| इसमें कुछ ख़ास मान्यता बनाई जाती है| किसी ने इसका उपयोग ‘समाजवाद’ को स्थापित करने के लिए किया, तो किसी ने पूंजीवाद को और मजबूत करने के लिए इस ‘राष्ट्रवाद’ को अपनाया| 

जोसेफ स्टालिन की परिभाषा के अनुसार एक राष्ट्र एक ‘’ऐतिहासिक ऐक्य’’ (Historical Oneness) की भावना है, जो एक लम्बे इतिहास में एक साथ रहने, भोगने और झेलने से आता है| अधिकतर यूरोपियन इसे धर्म, भाषा, या संस्कृति के आधार तक सीमित मानते हैं, जबकि इन परिभाषाओं को सर्व स्वीकार्य नहीं माना जाता| राष्ट्रवाद का इतिहास कोई तीन सौ साल भी पुराना नहीं है, परन्तु राष्ट्रवाद एक बेहद शक्तिशाली उपकरण (Tool) है, हथियार (Weapon) है, विचार (Thought) है, और मशीन (Machine) है| मशीन वह युक्ति (Device) होता है, जो बल (Force) एवं शक्ति (Power) की मात्रा (Quantity) एवं दिशा (Direction) ही बदल देता है|

विक्टर ह्यूगो ने एकबार विचारों की शक्ति को रेखांकित किया था| राष्ट्रवाद भी एक विचार है। एक विचार का जब ‘उपयुक्त समय’ आता है, तो वह विश्व की सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति से भी शक्तिशाली हो जाता है, अर्थात  एक ‘उपयुक्त विचार’ विश्व की सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति से भी शक्तिशाली हो जाता है| एक ‘राष्ट्र’ एक ‘भूराजनीतिक’ (Geo Political) अवधारणा हो सकता है, जबकि एक ‘देश’ एक ‘राजनीतिक भूगोल’ (Political Geography) की अवधारणा होती है|

राष्ट्रवाद के प्रतिपादक जॉन गॉटफ़्रेड हर्डर थे, जिन्होंने पहली बार इस शब्द का प्रयोग कर जर्मन राष्ट्रवाद की नींव डाली| एक राष्ट्र कुछ संकेतों, प्रतीकों, विचारों, और आदर्शों के साथ व्यक्त होता है| यह एक विशाल अपरिचित आबादी को एक बंधन में बांधता है| यह एकता का  सबसे शानदार उपकरण है| जब राष्ट्रवाद की सांस्कृतिक अवधारणा को जबरदस्ती लागू करवाया जाता है, तब यह ‘अतिराष्ट्रवाद’ या ‘अंधराष्ट्रवाद’ कहलाता है| राष्ट्रवाद की सांस्कृतिक अवधारणा में अन्य के अलावा “तथाकथित धर्म” ही प्रमुख होता है, और यह “तथाकथित धर्म” राष्ट्रवाद की सांस्कृतिक अवधारणा के कठोर आवरण में यही “सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” ही “सही राष्ट्रवाद” हो जाता है| यहाँ यह ध्यान रहें कि किसी की ‘मूल संस्कृति’ से किसी को भी आपत्ति नहीं हो सकती है, परन्तु इस तथाकथित ‘मूल संस्कृति’ के आड़ में बौद्धिक षड्यंत्र कर साजिश कर दिए जाने में ही आपत्ति है| 

और यह ‘राष्ट्रवाद’ एक ऐसी ‘दवा’ है, जिसे 'सूंघने' मात्र से ‘अच्छे अच्छे बुद्धिमान’ भी ‘पालतू’ (Domestic) की तरह ‘हांक’ (Drive) लिए जाते हैं| इस तरह यह ‘अतिराष्ट्रवाद’ या ‘अंधराष्ट्रवाद’ की चरम अवस्था को पाता है| राष्ट्रवाद के धार्मिक संस्करण के दो उदाहरण ईरान का इस्लामिक राष्ट्रवाद और भारत का हिन्दू राष्ट्रवाद है| इसके प्राप्त होने पर उस देश में सांस्कृतिक विविधता भी खत्म होने लगता है या सांस्कृतिक विविधता को मिटा दिया जाता है|

राष्ट्र एक संस्था (Institution) है| यह सबसे ‘सम्मोहक’ (Compelling/ Killing) राजनीतिक सिद्धांत है, जो बिना कोई काम किये ही जनता को ‘मोह’ (Fascinate) लेती है| इसी लिए चतुर राजनेता और राजनीतिक दल इसका उपयोग करते हैं, हालाँकि इसके दुरूपयोग के भी बहुत उदाहरण उपलब्ध हैं| एक हथोड़े से किसी की हत्या भी किया जा सकता है, और उसी से निर्माण भी किया जा सकता है| इस ‘राष्ट्र की अवधारणा’ ने इतिहास के रूपांतरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है| इसने राज्यों के भूगोल को बदला है, शासन के इतिहास को बदला है, और शासन व्यवस्था को नियंत्रित भी किया है| राष्ट्रवाद के आधार पर बने कार्यक्रम, आयोजना एवं राजनीतिक परियोजना में उस राष्ट्र के सदस्यों से अपेक्षा की जाती है, कि वे अपनी विभिन्न अस्मिताओं के ऊपर राष्ट्र के प्रति निष्ठा को ही प्राथमिकता देंगे और तथाकथित राष्ट्रीय हितों के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देंगे, अपने प्राणों को भी कुर्बान कर देंगे|

यह ‘राजभक्ति’, ‘देशभक्ति’, और ‘राष्ट्रभक्ति’ को समझने के लिए संक्षेप में व्याख्यापित किया गया है|

आचार्य प्रवर निरंजन जी

चिन्तक, शिक्षक एवं लेखक

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

आज की राजनीति इतिहास के झरोखे में (Today’s Politics in Historical Perspective)

वैसे मैं राजनीति पर नहीं लिखता हूँ, लेकिन पिछली बार “शासन का क्वांटम सिद्धांत” (Quantum Theory of Governance) लिखा था| आज मै राजनीति को इतिहास के झरोखों से समझना और समझाना चाहूंगा| इसे किसी भी काल एवं किसी भी क्षेत्र की राजनीति को समझने और समझाने में उपयोग किया जा सकता है, चाहे वह कोई प्रांतीय मामला हो, या कोई राष्ट्रीय मामला हो या कोई अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सम्बन्ध या घटना हो| ऐसी घटना या सम्बन्ध किसी भी ऐतिहासिक काल की घटना हो सकती है या किसी भी वर्तमान काल की हाल की ही घटना हो सकती है| अत: राजनीति की क्रियाविधि (Methodology) को इतिहास के झरोखों से समझने की कोशिश करते हैं|

जब बात इतिहास की आती है, तो इतिहास को नियमित (Regulate), निर्धारित (Determine), नियंत्रित (Control) एवं प्रभावित (Affect) करने वाली शक्तियों को समझते हैं| ये शक्तियां अर्थव्यवस्था की होती है, और इसे उत्पादन (Production), वितरण (Distribution), विनिमय (Exchange) एवं संचार (Communication) की शक्तियों एवं उनके अंतर्संबंधों के आधार पर समझा जा सकता है| वैसे मैं किसी नियतिवाद (Determinism) की बात नहीं कर रहा हूँ, क्योंकि राजनीति क्वांटम सिद्धांत की तरह अनिश्चितता (Uncertainty) एवं संभावना प्रदर्शित करती है, परन्तु यह सब इन आर्थिक शक्तियों से ही संचालित एवं प्रभावित होती रहती है| इतिहास के बौद्धिक काल के उदय में उत्पादन, सामन्ती काल के उदय में विनिमय, वैज्ञानिक काल के उदय में वितरण एवं वर्तमान काल के उदय में संचार की शक्तियां ही अपनी प्रमुख भूमिका में रही है| इन्हें क्रमश: प्राचीन काल, मध्य काल, आधुनिक काल एवं वर्तमान काल भी कहते हैं|

आज विश्व के अनेक क्षेत्रों में और अनेक संस्कृतियों में इतिहास का कोई एक ही काल स्थापित एवं संचालित नहीं है अर्थात अलग अलग क्षेत्रों में और अलग अलग संस्कृतियों में इतिहास की भिन्न भिन्न काल वर्तमान समय में ही एक साथ संचालित है| मतलब एक ही समय कहीं प्राचीन काल, कहीं मध्य काल, कहीं आधुनिक काल और कहीं वर्तमान काल मौजूद है, या इनके विभिन्न स्वरुप के विभिन्न मिश्रित स्वरुप भी मौजूद है|

हिटलर ने जाति/ प्रजाति की शुद्धता या श्रेष्टता को सही माना| और इसे स्थापित करने के लिए युद्ध का विगुल फूंका, पहले अपने देश के अन्दर और फिर देश के बाहर| दरअसल जीनीय शुद्धता की अवधारणा पर आधारित दृष्टिकोण ही अमानवीय एवं अवैज्ञानिक है| इसी हिटलर के साथ जीनीय शुद्धता की जाति/ प्रजाति की उसकी अवधारणा ही समाप्त ही गई, इस शुद्धता के सम्बन्ध में यूनेस्को (UNESCO) की घोषनाओं को देखा जा सकता है| लेकिन वर्त्तमान समय में यदि कोई शासक या व्यवस्था इस पर आधारित किसी व्यवस्था को अनन्त काल तक विस्तारित करना चाहता है, तो यह निश्चितया हिटलर की गति को पायेगा| तकनिकी की वर्त्तमान अवस्था रुपांतरण की गति को तीव्रतर करती जा रही है| इस रूपांतरण की क्रियाविधि (Methodology) समान तो होगी, पर गति तेज होगी यानि यह पहले की अपेक्षा कम समय में ही घटित हो जायगी| इसे ही इतिहास का दुहराना कहते हैं| अब आप वर्तमान की किसी अवस्था, प्रक्रिया और परिणाम का पूर्वानुमान भी कर सकते हैं|

चीन का उदाहरण भी समझने लायक है| माओ त्से तुंग ने ‘जनवादी चीन’ की स्थापना की, जिसका उद्देश्य भविष्य में साम्यवाद स्थापित करना था| लोग साम्यवाद के लक्ष्य के आधार पर भविष्य में चीन की दुर्दशा का अनुमान कर रहे थे, परन्तु एक समझदार शासक का लक्ष्य, प्राथमिकता एवं क्रियाविधि भी क्वांटम सिद्धांत की तरह कब बदल जाएगा, उसके निकट के सहयोगी भी जान नहीं पाते हैं| आज चीन की कोई आलोचना कर भी रहा है, तो अपनी अज्ञानता में या अपनी खींसे मिटा रहा है| चीन आज विश्व का एक आर्थिक एवं सामरिक शक्ति बन गया है, लेकिन किसी बाजारू हथियार या मशीन खरीद कर नहीं, बल्कि स्वयं विकसित कर| यदि चीनी शासन किसी व्यक्ति या किसी छोटे समूह के पक्ष में ही रहता, या उसके नेतृत्व अपने जीवन के आनन्द तक ही सीमित रहता और सामान्य जन समूह के पक्ष में नहीं रहता, तो चीन को यह गौरवमयी अवस्था नहीं मिलता| अब आप वर्तमान में समझ सकते हैं कि कौन सी संस्कृति अभी किस अवस्था में है? इतिहास किसको गर्व से एवं किसको अपमान से याद करेगा, आप समझ सकते हैं| इतिहास कभी भी किसी व्यक्ति या छोटे समूह के हित के पक्ष में रहने वाले को आदर से नाम नहीं लिया है| सबकी भागीदारी में कोई भी घालमेल जल्दी ही खुल जाता है| यह भी राजनीति के आयाम और परिणाम को समझने की क्रियाविधि (Methodology) है, जरा स्थिर से समझा जाय|

राजनीति में कौन किसका मित्र है, कौन किसका शत्रु है, या कौन किसका उपकरण है, इसे साधारणतया समझना बहुत मुश्किल होता है| मगध साम्राज्य की ऐतिहासिक कहानी है, मगध को अजेय वैशाली पर विजय पाना था| मगध ने अपने एक सबसे समझदार एवं चतुर मंत्री को तैयार किया| तैयारी के अनुसार निश्चित भूमिका के साथ उस मंत्री महोदय को भारी अपमान के साथ देश निकाला दिया गया| मगध के अपमानित मंत्री को यानि मगध के राज्य दुश्मन को वैशाली में शरण मिलना था, कालांतर में मिल ही गया| आगे क्या हुआ, इतिहास गवाह है| वैशाली को मगध में मिल जाना पड़ा| यह वास्तविक कहानी भी राजनीति के घटना क्रम को समझने में सहायक है|

एक बार फिर हिटलर को याद किया जाय| जब समय खराब होता है, तो कुत्ता  बिल्ली भी शक्तिशाली शासक के विरुद्ध उसके ऊपर टूट पड़ता है| हिटलर ने पोलैंड को और फ़्रांस को रौंद दिया| अपनी बारी आती देख इनके समर्थन में ब्रिटेन भी आ गया| हिटलर ने रूस पर भी आक्रमण कर दिया| अब तटस्थ बैठा अमेरिका भी सहम गया| हिटलर जैसे शक्तिशाली शासक ने एक साथ कई फ्रंट खोल दिए, अर्थात उसने एक साथ सभी को अपना दुश्मन बना लिया| उसने यही सोचा कि विश्व में उसका कोई प्रतिद्वंदी नहीं रहे| उसकी यही अहम या यही भावना इसके सभी दुश्मनों एवं तटस्थों को एक घेरे में ठेल (Push) दिया| तब सभी को अपने अस्तित्व की चिंता हो गई| सभी प्रत्यक्षत: या चुपचाप एक हो गए| परिणाम यह हुआ कि हिटलर को आत्महत्या करना पड़ा, और बाकी इतिहास आप जानते ही हैं|

वैसे मैंने एक कुशल रणनीति (Strategy) की चर्चा “शासन के क्वांटम सिद्धांत” में किया है, जो www.niranjansinha.com पर भी उपलब्ध है| चूँकि राजनीति सभी की जीवन को निर्धारित करने का महत्वपूर्ण उपकरण है, इसलिए विश्व की सभी आगे बढ़ते देशों की क्रियाविधि (Methodology) को वैज्ञानिकता (Scientism), आधुनिकता (Modernism) एवं संस्कृति के रूपांतरण (Transformation) के सन्दर्भ में समझना होगा| सभी जनों को समाहित (Integrate) कर और सभी की सहभागिता (Participation) सुनिश्चित कर ही कोई अपने समाज और देश को आगे ले जा सकता है; बाकी सब दिवास्वप्न (Daydream) है|

निरंजन सिन्हा 

 

गुरुवार, 28 जुलाई 2022

शासन का क्वांटम सिद्धांत (Quantum Theory of Governance)

आज हमलोग शासन तंत्र (Governance System) या शासन प्रणाली की सूक्ष्म क्रियाविधि को समझेंगे| चूँकि यह सूक्ष्म क्रियाओं का उसी तरह अध्ययन है, जैसे भौतिकी में सूक्ष्म कणों का क्वांटम यांत्रिकी (Quantum Mechanics) या क्वांटम सिद्धांत में अध्ययन होता है| हमलोग जानते हैं कि बड़े पदार्थों के सन्दर्भ में, जिसे कोई भी अपनी नंगी आंखों से देख सकता है, को न्यूटन के सिद्धांत यानि न्यूटन के भौतिकी से बेहतर ढंग से समझ जाता है, परन्तु ये नियम यानि सिद्धांत सूक्ष्म कणों, जो सामान्य व्यक्ति के समझ में नहीं आता, के व्यवहार की समुचित या सामान्य व्याख्या भी नहीं कर पाता है|इसे समझने के लिए क्वांटम भौतिकी के सिद्धांत को समझना चाहिए। 

तो पहले हम क्वांटम यांत्रिकी के कुछ महत्वपूर्ण विशेषताओं को जानते एवं समझते हैं, और फिर उसके सन्दर्भ में शासन या शासक की यांत्रिकी (Mechanics), क्रियाविधि (Process), प्रतिरूप (Pattern), प्रतिक्रिया (Reaction) एवं रणनीति (Strategy) समझते हैं|

यांत्रिकी (Mechanics) में किसी भी तंत्र या पदार्थ या बल पर किसी अन्य तंत्र या पदार्थ या बल के या इन सभी का संयुक्त प्रभाव का अध्ययन करते हैं, और इसकी क्रियाविधि, परिणाम एवं प्रभाव को समझते हैं| क्रियाविधि (Process) में किसी भी घटना यानि क्रिया के होने को उत्त्पन्न करने, कार्य करने की आवश्यकता एवं बाध्यता और उसके परिणाम का अध्ययन करते हैं| प्रतिरूप (Pattern) किसी भी तंत्र या व्यवस्था या बनावट के आन्तरिक संरचना का आव्यूह (Matrix) होता है, अर्थात अन्दर की सजावट या बनावट या ढांचा होता है| इस विन्यास या संरचना या वितरण से ही उस वस्तु का गुण,  स्वभाव, क्रियाविधि, प्रभाव बदल जाता है| प्रतिक्रिया (Reaction) में किसी के द्वारा प्राथमिक क्रिया के होने से  दुसरे के द्वारा उत्पन्न प्राथमिक क्रिया के सन्दर्भ में कोई आलोचनात्मक क्रिया होता हैं| प्रतिक्रिया नादानों को किसी ख़ास दिशा में नियंत्रित एवं नियमित करने के लिए प्रयुक्त होता है| 

‘प्रतिक्रया की तकनीक’ (Technique of Reaction) में अपने आलोचकों को कोई विशेष मुद्दा बिना किसी को कुछ बताए या कहे ही जनमानस में छोड़ दिया जाता है यानि मुक्त (Release) कर दिया जाता है, जिस पर उसके आलोचक अपनी पूरी ऊर्जा, धन, संसाधन, समय, उत्साह एवं जवानी के साथ अपने सारे कार्य एवं योजना को छोड़ कर उसी के प्रतिक्रया में अपने को झोंक देते हैं| ऐसे आलोचकों का कोई अपना नीति, कोई एजेंडा या कोई सोच ही नहीं होता है जिस पर वे कार्य कर सके, और प्रतिक्रिया देने के लिए ऐसे ही किसी मुद्दे के इन्तजार में तैयार रहते हैं| ऐसे मुद्दे के अभाव में वे वस्तुत: बेरोजगार रहते हैं। इस तरह प्रतिक्रिया के लिए मुद्दे छोड़ने वाले अपने आलोचकों के ऊर्जा, धन, संसाधन, समय एवं जवानी को नियंत्रित एवं नियमित करते है| उपरोक्त सभी का समेकन किसी भी लक्ष्य या आदर्श को पाने के लिए रची गई व्यूह (Tactics) को ही रणनीति (Strategy) कहते हैं|

क्वांटम यांत्रिकी को मूलत: निम्न तीन नियमों या सिद्धांतों में समेटा जा सकता है| पहले इन नियमों को समझते हैं और इसी के साथ एक सफल एवं कुशल शासन को यांत्रिकी, क्रियाविधि, प्रतिरूप, प्रतिक्रिया एवं रणनीति के सम्बन्ध को समझते हैं| इससे आपको किसी भी कुशल और इसीलिए एक सफल शासन तंत्र या पद्धति या शासक को जान एवं समझ पाते हैं| मैं किसी शासक या शासन की सकारात्मकता या नकारात्मकता की विवेचना यानि समीक्षा नहीं कर रहा हूँ, मैं तो किसी भी शासक या शासन की “सफलता मंत्र” का एक गहन (Intensive), सूक्ष्म (Micro), गहरा (Deep), एवं तीक्ष्ण (Sharp) विश्लेषण मात्र कर रहा हूँ| यह एक वैश्विक एवं सर्वकालिक घटना है, इसीलिए इसे इतिहास एवं समकालिक विश्व को सन्दर्भ में देखा एवं समझा जाना चाहिए|महाभारत में कृष्ण की सारी सेना दुर्योधन के साथ और युधिष्ठिर के साथ बिना किसी हथियार का सारथी कृष्ण। विजय उसकी हुईं जिसने शासकों का क्वांटम सिद्धांत समझा। पहले ब्रिटिश साम्राज्य डूबा, अब अमेरिकी साम्राज्य डूब रहा है, यह भी शासन का क्वांटम सिद्धांत का उदाहरण है। कोई सत्ता सदैव निरंतरता का दावा नहीं कर सकता।

क्वांटम भौतिकी सिद्धांत का मूल:

1. डिराक रेजर का संभाव्य प्रतिफल (The Possible Outcome of Dirac’s Razor)– क्वांटम यांत्रिकी केवल उन्ही प्रश्नों का उत्तर देता है यानि उन्हीं कार्यों को करता है, जिनके वास्तविकता में होने की संभावना होती है| इससे बाहर की संभावना क्वांटम यांत्रिकी के परिदृश्य से बाहर होता है| यह किसी भी विशेष अवस्था से किसी भी दूसरी अप्रत्याशित अवस्था में फांद/ कूद (Jump) सकता है| इसी तरह एक सफल शासक या शासन के सभी पूर्वानुमानित कार्य, चयन, या परिणाम से अलग एक अप्रत्याशित कार्य, चयन, या परिणाम मिलते हैं, और उसके आलोचक अपने को ठगे हुए महसूस करते हैं| ऐसे राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व को बहुत ही कम असफलता मिलती है| वे अचानक कहीं से कहीं कूद जा सकतें हैं। एक राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व वह सभी संभावित कार्य कर देते हैं, जिनकी संभावना उस परिदृश्य या सन्दर्भ में उनको समुचित एवं उपयुक्त लगता है|  यह पूर्णतया डिराक रेजर के संभाव्य प्रतिफल के अनुरूप ही होता है|

2. अवस्थाओं का अध्यारोपण सिद्धांत (Principle of the Superposition of States) – कोई भी सूक्ष्म कण एक ही समय में दो या दो से अधिक सभी संभावित अवस्था में रहते हैं, जब तक उसे मापा (Measure) नहीं जाता है। इसे ही दो या दो से अधिक अन्य अवस्था में रहने को अध्यारोपण का सिद्धांत (State of Super Imposition) कहते हैं| ऐसा अध्यारोपण अनगिनत संख्या में विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है| क्वांटम क्रियाविधि का प्रेक्षक प्रभाव (Observer Effect) एक सिद्धांत है, जिसमे कोई अवलोकनकर्ता जब किसी अतिसूक्ष्म कणों को किसी स्वरुप में अवलोकित करना चाहता है, तो वह उसी स्वरुप में अवलोकित हो जाता है, जैसा वह देखना चाहता है|मतलब एक सफल और कुशल शासक अपने सभी संभावित अवस्थाओं में प्रकट हो सकता है या हो जाता है। प्रसिद्ध “दो छिद्र का प्रयोग” (Double Silt Experiment) में पाया गया कि परिक्षण किए जाने वाला कण ऐसे प्रतिक्रया करता है, मानों वह कण अवलोकनकर्ता को भी अवलोकित कर रहा हो| एक कण एक ही समय दो कणों में उपस्थित हो जाता है| इसी तरह एक कुशल एवं सफल राजनीतिक एवं कुटनीतिक नेतृत्व के सभी विरोधियों या आलोचकों से संभाव्य सम्बन्ध होते हैं, जिनका पूर्वानुमान उनके निकटस्थ सहयोगी भी नहीं जान पाते हैं| ऐसे नेतृत्व का एक ही समय में एक साथ कई संबंधों से संबंध मौजूद रहते हैं, और इन्हें कोई भी समझ नहीं पाता|ऐसे नेतृत्व में काफी स्थिरता और गंभीरता होता है।

3. अनिश्चितता का सिद्धांत (Principle of Indeterminacy) – यह सिद्धांत यह स्पष्ट करता है कि किसी भी भावी अवस्था की संभावना को कभी भी और कहीं भी व्यक्त किया जा सकता है, जिस अवस्था को वह पाना चाहता है| इस तरह यह किसी एक निश्चित अवस्था से एक या अनेक अन्य अवस्था में छलांग (Jump) ले सकता है, परन्तु इसके किसी भी आगामी अंतिम अवस्था की निश्चित पूर्वानुमान करना किसी के लिए संभव नहीं है| ऐसा ही एक कुशल राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व के निर्णयों, कार्यों और नीतियों के संबंधों के साथ होता है| ऐसे राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व के उत्साहित प्रशंसक एवं समर्थक भी समय के साथ इनके निर्णयों, कार्यों एवं नीतियों से विक्षिप्त यानि बहुत परेशान भी होने लगते हैं| इन राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व को पता होता है कि इनकी मौलिक एवं वास्तविक शक्ति एक लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में जनता से उत्सर्जित (Emit) होती है| ऐसे में वे अपने लक्ष्य एवं आदर्श के लिए अन्य वैसे साधनों की उपेक्षा कर सकते हैं, जो इन्हें यहाँ तक यानि इस ऊंचाईयों तक भी लाया है| ऐसे राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व गंभीर, स्थिर, मृदुभाषी, एवं प्रतिक्रियाहीन होते हैं और सदैव अपने लक्ष्य पर केन्द्रित होते हैं|

समेकित रूप में इन राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व का विश्लेषण किया जाय| जनता के अपार समर्थन के साथ इनके नीतियाँ भी बदलती रहती है, जिनके बारे में कोई पूर्वानुमान सफल नहीं होता| कल का साम्यवादी चीन एक राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व में कब पूंजीवाद, समाजवाद एवं साम्यवाद का मिश्रण हो गया, किसी को पुर्नानुमान भी नहीं हुआ| आज चीन एक आर्थिक, राजनीतिक एवं सामरिक शक्ति बन कर उभर गया| सामान्य लोग उसके साम्यवादी लक्ष्य के अनुमान में थे, लेकिन शासकों का लक्ष्य चीन को हर मामले में सुपर बनाना था। उक्रेन - रूस विवाद का सारा पूर्वानुमान ध्वस्त हो गया और रूस एक मतवाले हाथी की तरह अपनी मस्ती में आगे बढ़ता जा रहा है| यह भी रूस की एक राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व की सफलता का स्पष्ट उदाहरण है| इसी रणनीति के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण भूमिका वाला पद जैसे ‘गृह या वित्त मंत्री’ को कल महत्वहीन भूमिका के ‘बाल कल्याण मंत्री’ या ‘जुट उद्योग मंत्री’ के पद पर संतोष करना पड़ जाता है| कल तक का वास्तव का प्रभावशाली छोटा समूह अगले कल को अपने को ठगा हुआ महसूस कर सकता है, या कल तक का प्रभावशाली बहुसंख्यक समूह अगले कल को अपने को बेचारा महसूस कर सकता है| ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शासन की आवश्यकताएं और प्राथमिकताएं हमेशा बदलती रहती हैं। शासन में पुरोहित वर्ग बड़े प्रभावशाली दीखते हैं, परन्तु समय के साथ शासक वर्ग ही उनसे ज्यादा प्रभावशाली एवं नियंत्रणकारी हो जाता है और पुरोहित वर्ग उपेक्षित हो जाता है| इतिहास गवाह है कि प्रभावशाली पुरोहित समूह, जो राजसत्ता को तथाकथित आध्यात्मिक एवं धार्मिक समर्थन देकर जिसे संप्रभु बनाया, उसी ने आगे उन्हें नकार दिया| मध्य कालीन अरब एवं मध्यकालीन यूरोप का परिवर्तन इसके बेहतर उदाहरण हैं|

क्वांटम सिद्धांत में कोई कण कब ऊर्जा में या कोई ऊर्जा कब कण में बदल जाता है, कोई पूर्वानुमान नही कर सकता| उसी तरह एक शासन में कब परिस्थितियाँ या आवश्यकताएं बदल कर सारे समीकरण बदल देते हैं, कोई पूर्वानुमान नही कर पाता है|अर्थात इनके मित्र एवं दुश्मन स्थायी नहीं रहते। 

शासन के वंशवाद पर दृष्टि डाले बिना यह विश्लेषण अधुरा रहेगा| वंशवादियों का प्राथमिक लक्ष्य या प्राथमिक आदर्श वंशवाद को ही बनाये रखना होता है| किसी भी वंशवादियों का कोई सिद्धांत या कोई स्थापित निश्चित आदर्श नही होता और इसीलिए इनके लिए बेहतर शासन हो जाना द्वितीयक या व्युत्पन्न गतिविधियाँ होता है| इनका शासन का कोई सर्वव्यापक दर्शन नही होता और इसीलिए इनका साधारण दर्शन अपने परिवार तक घूमता रहता है| ये संस्कृति के प्रभाव को नहीं समझते होते हैं। ध्यान रहे कि एक कुशल एवं सफल राजनीतिक नेतृत्व समय रहते संस्कृति के रूपांतरण पर कार्य करता है, क्योंकि यही संस्कृति जनमानस को सदियों तक संचालित एवं नियंत्रित करने वाला साफ्टवेयर है| एक असावधान शासक या शासन इसकी महत्ता एवं आवश्यकता को नही समझता है और कुछ दशकों में विलुप्त हो जाता है|

आप ध्यान देंगे, तो पाएंगे कि जिस सीढियों का उपयोग कर कोई सफल एवं कुशल राजनीतिक नेतृत्व कोई उचाईयों को पा लेता है, तब वह उस उचाईयों पर बने रहने के लिए कोई अन्य लिफ्ट, या ढलवां तल या हेलीपैड, या कोई नई सीढियों को बना लेता है, और पुराने सीढियों को फेंक भी देता है| एक राजनीतिक नेतृत्व अपना लक्ष्य या आदर्श भी कब बदल देता  है, कि उसके निकटस्थ समझने वाले भी अपने को ठगे महसूस कर जाते हैं| इसके लिए सूक्ष्म, स्थिर, तीक्ष्ण, गहरा एवं विषद विश्लेषण करना पड़ता है| यह एक राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व का कमाल है, क्योंकि यह भी भौतिकी के क्वांटम सिद्धांत या यांत्रिकी का उसी  तरह अनुपालन करता है|

निरंजन सिन्हा

www.niranjansinha.com

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

विचारों का जड़त्व एवं रुपान्तरण

(Inertia and Transformation of Thought )

‘विचारों (Thought) में भी जडत्व (Inertia) होता है और इसी कारण उसमे परिवर्तन भी कठिन होता है| विचारों के जडत्व को ही संस्कृति (Culture), संस्कार एवं परम्परा भी कहते हैं|’ - राकेशजी  ने समझाया| प्रसंग यह था, कि राकेशजी  की माताजी का निधन हो गया था और उनका अंतिम संस्कार उस क्षेत्र में प्रचलित परम्परागत पद्धति से भिन्न पद्धति को अपना कर किया गया था| तेरह दिन की श्राद्ध पद्धति के स्थान पर तीन दिवसीय ‘आर्य समाज की श्राद्ध पद्धति’ अपनाया गया था| हालाँकि यह पद्धति भी राकेशजी के विचारों एवं सिद्धांतों के अनुरूप भी नहीं था|

उमेशजी ने टोक दिया – ‘एक बेकार की परम्परागत कर्मकांड के स्थान पर दूसरा बेकार की कर्मकांड करने की क्या जरुरत थी? इससे तो अच्छा होता कि आप यह भी नाटक नहीं करते? करते तो परम्परागत ही रहने देते, या बौद्धिक रीति से ही करते|’ उमेशजी को लोग क्रान्तिकारी विचारों के मानते हैं, और इसीलिए वे भी अपने को विचारों के इस स्तर पर सही ही समझते हैं| खैर, क्रान्तिकारी होना अच्छी बात है| एक क्रान्तिकारी बहुत कम समय में बहुत बड़ा बदलाव करता है, चाहे वह विचारों का हो, या आर्थिक क्षेत्र का हो, या सामाजिक हो, या सांस्कृतिक क्षेत्र का हो| वैसे विचारों में क्रन्तिकारी बदलाव को ही पैरेड़ाईम शिफ्ट (Paradigm Shift) कहा गया है|

राकेशजी ने समझाया – ‘देखिए उमेशजी, किसी भी बात को ढंग से समझने के लिए आपको उस बात को उस समय काल में जाकर समझना होगा एवं उस सन्दर्भ में जाकर उसे देखना समझना होगा| इसके लिए आपको किसी से सिर्फ विचारों की सहानुभूति (Sympathy) ही नहीं रखना होगा, बल्कि आपको उससे समानुभूति (Empathy) भी रखना होगा| मेरी माताजी के पांच पुत्र हुए, यानि हम पांच भाई हुए और इस पद्धति में सभी की सहमति एवं अनुमति की आवश्यकता होती है| विचारों और संस्कृतियों का भी जडत्व होता है, और आपको इसे समझना होगा|’

‘‘विचार क्या होता है? जड़त्व क्या होता है? इसे आप ही ठीक से समझा दीजिए, मैं इसे ठीक से नहीं समझता हूँ|’ उमेशजी एक सुर में सब कुछ बोल गए, लगता है कि वे राकेश जी के परम्परागत विचारों के प्रति अपनी आक्रोश की भावना को पूर्णतया नियंत्रित नहीं कर पाए| फिर वे शांतिपूर्वक राकेशजी को सुनने स्थिर हो गये|

राकेशजी ने विस्तार से बताना शुरू किया – ‘विचार (Thought) क्या है? किसी भी 'सोच' (Thinking) पर स्थिरता लाना ही "विचार" है| इसे आप कह सकते हैं कि किसी सोच पर फिर सोचना ही विचार है| एक पशु भी सोचता है, परन्तु वह अपने सोच पर फिर से सोच नहीं सकता, यानि एक पशु विचार नहीं कर सकता| और जडत्व (Inertia) क्या है? किसी भी वस्तु या विचार का वह गुण जड़त्व है, जो उसकी वर्तमान अवस्था को बदलने का विरोध करता है| अर्थात जडत्व यथास्थितिवादी होता है। जडत्व भौतिक विज्ञान की एक अवधारणा है।  उसकी वर्तमान अवस्था यदि गति की है, तो वह उस गति की वर्तमान अवस्था को ही बनाये रखना चाहता है, और यदि उसकी वर्तमान अवस्था स्थिरता की है, तो वह उस स्थिरता की वर्तमान अवस्था को ही बनाये रखना चाहता है| कोई भी जड़त्व उस वस्तु की वर्तमान अवस्था की मात्रा (Mass) यानि उसके द्रव्यमान (Mass) का समानुपाती (Proportional) होता है| यानि ज्यादा मात्रा तो ज्यादा जडत्व और कम मात्रा तो कम जड़त्व|’

उमेशजी ने टोका – ‘आप विज्ञान समझा रहे हैं या “विचारों का जड़त्व” (Inertia of Thought) समझा रहे हैं?’

‘आप थोडा धैर्य तो रखिए|’ राकेशजी ने स्थिरता से कहा – ‘विचारों में जड़त्व को बहुत ढंग से और वैज्ञानिक तरीके से समझा रहा हूँ, ताकि यदि आपको किसी और को समझाना ही पड़ जाय, तो आप उस समय फिसलें नहीं| किसी भी वस्तु का द्रव्यमान यानि मात्रा क्या होता है? “भौतिकी के कणों के आदर्श माडल” (Standard Model of Particle Physics) के अनुसार किसी भी वस्तु या पदार्थ का द्रव्यमान यानि मात्रा उस वस्तु या पदार्थ की उस “क्वांटम क्षेत्र” (Quantum Field) यानि “हिग्स क्षेत्र” (Higgs Field) में उसकी अन्तर्क्रिया करने की क्षमता (Interactive Capacity) होती है| जिसकी अन्तर्क्रिया करने की क्षमता कम यानि धीमी होगी, उसकी मात्रा यानि द्रव्यमान अधिक होगा| जिसकी अन्तर्क्रिया करने की क्षमता ज्यादा यानि तेज गति होगी, उसकी मात्रा यानि द्रव्यमान कम होगा| किसी भी वस्तु की अन्तर्क्रिया करने की क्षमता क्या है? यह अन्तर्क्रिया किसी भी वस्तु की उस क्षेत्र या शक्ति के क्षेत्र में उसकी क्रिया एवं प्रतिक्रिया है और ऐसा करते हुए वह वस्तु आगे बढ़ता है। इस तरह विचारों की अन्तर्क्रिया करने की क्रिया उस समाज की सामाजिक सांस्कृतिक संस्कारों एवं परम्पराओं पर प्रतिक्रिया करते आगे बढ़ना होता है| यानि कोई अपने समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों, संस्कारों, परम्पराओं को जितना आसानी से उपेक्षित (Neglect) कर आगे बढ़ सकता है, तो उस समाज के विचारों में उतना ही द्रव्यमान कम होगा और इसीलिए उन विचारों का जड़त्व कम होगा| यानि कोई अपने समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों, संस्कारों, परम्पराओं को जितना आसानी से उपेक्षित (Neglect) नहीं कर सकता और आगे नहीं बढ़ सकता है, तो उस समाज के विचारों में उतना ही द्रव्यमान ज्यादा होगा और इसीलिए उन विचारों का जड़त्व ज्यादा होगा|

‘लेकिन आप विचारों के जड़त्व को समझा रहे हैं|’ उमेशजी ने फिर टोका|

राकेशजी ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा – ‘जो स्थिति किसी द्रव्यमान के सम्बन्ध में किसी वस्तु के जडत्व के सन्दर्भ में है, वही स्थिति किसी सामाजिक सांस्कृतिक पर्यावरण का किसी के विचारों के जडत्व के सन्दर्भ में है| वस्तु के सन्दर्भ में हिग्स क्षेत्र और उससे प्रतिक्रिया है, तो विचारों के सन्दर्भ में सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र या पर्यावरण है और उससे प्रतिक्रिया है| इस सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र में उसका शैक्षणिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि सहित उसके मूल्य, प्रतिमान, अभिवृति, संस्कार, संस्कृति, परम्परा, नैतिकता एवं लोक व्यवहार आदि भी शामिल हो जाता है, जिसका प्रतिकार कर यानि उपेक्षित कर आगे बढ़ना होता है| यानि कोई कण हिग्स फील्ड मे हिग्स फील्ड से जितनी ज्यादा प्रतिक्रिया कर आगे बढ़ता है, उसका द्रव्यमान उतना ही ज्यादा होगा और इसी तरह कोई विचार सामाजिक सांस्कृतिक फील्ड में जितना ज्यादा प्रतिक्रिया करेगा, विचारों का द्रव्यमान उतना ही ज्यादा होगा और उसे पार पाना उतना ही मुश्किल होगा। विचारों का जडत्व ही है, जिसे कुछ लोग संस्कार और परम्परा भी कहते हैं| किसी भी जड़त्व को हटाने के लिए अतिरिक्त शक्ति (उर्जा) यानि अतिरिक्त बल की जरुरत होती है, लेकिन विचारों के सन्दर्भ में इसके अतिरिक्त मानवीय मनोविज्ञान को भी समझना होता है|’

‘लेकिन इन सबों का श्राद्ध संस्कार से क्या सम्बन्ध है?’ उमेशजी का हल्का विराम था|

‘वस्तुओं में भाव (Emotion) नहीं होता और एक मानव भावयुक्त (Emotional) होता है| इसीलिए विचारों के परिवर्तन में मानवीय मनोविज्ञान (Human Psychology) समझना आवश्यक है| हर व्यक्ति तार्किक रूप में समझता है कि कुछ परम्परा में कुछ बातें आज के सन्दर्भ में अवैज्ञानिक, अतार्किक, अविवेकी एवं बेकार की है, और इसे बदल देना चाहिए| परन्तु “भावनात्मक जड़त्व” के कारण इसे दिल की गहराइयों में जकड़े हुए होता है, और इसी जडत्व को बदलने की प्रक्रिया को समझना है| कोई भी “युग बोध” (Perception of Age) की अवधारणा से आगे नहीं बढ़ना चाहता, यानि कोई भी उस युग के मान्य एवं प्रचलित संस्कारों और परम्पराओं के बोध की अवधारणा को तोड़ता हुआ दिखना नहीं चाहता है| मनोवैज्ञानिक बताते हैं कि परिवर्तन के लिए पुराने जीवन मूल्यों एवं परम्पराओं की जगह नए जीवन मूल्य एवं परम्परा का प्रतिस्थापन (Substitution) अनिवार्य है| यह प्रतिस्थापन परिवर्तन सम्बन्धी डरों एवं चिंताओं को शांत कर देता है| अचानक हुए मौलिक बदलाव जीवन में खालीपन पैदा कर देता है, इसीलिए परिवर्तन को धीरे धीरे करना होता है| दीवार में माथा (सिर) टकराने से कोई परिवर्तन नहीं होता है, पहले विचारों के जड़त्व को समाप्त करना होता है, या उसे कम करना होता है|’ - राकेशजी ने समझाया| उमेशजी के चेहरे पर समझने का संतोष का भाव दिखने लगा|

‘एक विचार को दुसरे दिखावटी समतुल्य विचार से बदल देना ही समझदारी है| जब कोई परम्परागत विचार हिल जाता है यानि अस्थिर हो जाता है, तब उसके बाद उसमे परिवर्तन करना और आसान हो जाता है| दक्षिण में मुख्यमंत्री माननीय स्टालिन सांस्कृतिक परिवर्तन के लिए इसी मनोविज्ञान एवं प्रक्रिया को अपना रहे हैं| आपकी बात सही है और आप सही हैं, परन्तु प्रक्रियात्मक बदलाव की गति को युग बोध की सीमा के अन्दर ही दिखना चाहिए|’ - राकेशजी ने बात आगे बढ़ाया|

उमेशजी अब बात समझ गए थे| कहा – ‘इसीलिए कोई विचारों एवं विचारों से सम्बन्धित संस्थाओं, मूल्यों, प्रतिमानों में आवश्यक परिवर्तन नहीं कर पाता है, क्योंकि वे मानवीय मनोविज्ञान की शर्तों एवं आवश्यकताओं को समझ नहीं पाते, यानि इसे समझने का ही समझ उन्हें नहीं है| ऐसे तथाकथित क्रान्तिकारी नेता समझते हैं, कि जनता ही नासमझ है और जनता कुछ भी समझना ही नहीं चाहता| वे यह सोच ही नहीं पाते हैं कि जनता यदि समझदार ही होता और बदालव की जरुरत ही नहीं होता, तो ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता ही नहीं होती| यानि तब इन नेताओं की आवश्यकता ही नहीं होती।’

राकेशजी ने प्रसंग समाप्त करते हुए कहा – ‘पहले विचारों के जड़त्व को समझिये, विचारों में परिवर्तन के मानवीय मनोविज्ञान को समझिए  और तब उस जड़त्व को बदलिए, धीरे धीरे सब कुछ बदल सकते हैं|’

अब आप भी ‘विचारो, संस्कारों एवं संस्कृतियों के जड़त्व’ एवं उसके परिवर्तन प्रक्रिया को समझ गए होंगे|

आचार्य निरंजन सिन्हा|

चिन्तक एवं लेखक


अग्रणी लोग कैसे सोचते हैं?

अग्रणी लोग कुछ अलग तरीके से सोचते हैं, जैसे अन्य लोग नहीं सोच पाते हैं| यह ‘अलग तरीके से सोचना’ क्या होता है और यह कैसे किया जाता है? ऐसा सा...