रविवार, 29 अगस्त 2021

पुस्तक - बुद्ध, दर्शन एवं रूपांतरण

 बुद्ध, दर्शन एवं रूपांतरण

यह पुस्तक बुद्ध की वैज्ञानिकता और सिद्धांत को व्याख्यायित करता है।

बुद्ध के सिद्धांत को दर्शन के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। बुद्ध की शिक्षाएं धर्म नहीं है, सफल जीवन का दर्शन एवं सिद्धांत है।

हिन्दू संस्कृति का उदय एक हजार वर्ष पूर्व हुआ, इसके पहले इसका कोई पुरातात्विक साक्ष्य नहीं है।

बुद्ध दर्शन का विरुपित (Distorted) रुपांतरण ही हिन्दू दर्शन एवं संस्कृति है।

रुपांतरण की शक्तियों, कारक, मनोविज्ञान और प्रक्रिया को समझने में यह पुस्तक सहायक है।

इसका एक बार अवश्य अवलोकन करें। यह गुगल ड्राइव पर है।

कमेंट अवश्य दें।



बुधवार, 11 अगस्त 2021

तीसरा विश्वयुद्ध : 2040 में?

 

तीसरा विश्व युद्ध कब होगा? क्या तीसरा विश्वयुद्ध सन 2040 के दशक में होगा? क्या यह प्रश्न सान्दर्भिक एवं वास्तविक हैं? यह क्यों होगा? इस युद्ध का तकनीक क्या होगा? यह युद्ध किनके किनके बीच होगा? यह वैश्विक युद्ध कितने दिनों में समाप्त होगा? इसके बाद का वैश्विक स्वरुप कैसा होगा? इस युद्ध को क्यों नहीं टाला जा सकता है? मेरा यह आलेख किसी को डराने धमकाने के लिए नहीं है| मेरे इस आलेख का उद्देश्य निकट भविष्य में होने वाले घटनाओं को देखना, समझना,और आवश्यक तैयारी रखना है| यह समझदारों को मानसिक दृष्टि देगा और आवश्यक समझ भी देगा| इसके अलावे मैं बाकि ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहूँगा| जिनको वैश्विक दृष्टि नहीं है, उनकी नासमझी के लिए मैं माफ़ी भी चाहूँगा|

मुझे स्पष्ट लगता है कि तीसरा विश्व युद्ध इस शताब्दी के पांचवें दशक में ही होगा| यानि सन 2040 के दशक में ही होगा| यह प्रश्न वास्तविक है और पूर्णतया सान्दर्भिक भी है| यह वैश्विक युद्ध एक सप्ताह भी नहीं चलेगा और समाप्त हो जायेगा| यह युद्ध कुछ देशों या कुछ देशों के समूह में नहीं होगा| यह वैश्विक युद्ध बुद्धिमानों के समुदाय एवं मूर्खों के समुदाय के मध्य होगा| चूँकि बुद्धिमानों का समुदाय एवं मूर्खों का समुदाय किसी एक परम्परागत भौगोलिक क्षेत्र में नहीं रहते हैं, इसलिए यह युद्ध ऐसे क्षेत्रों के बीच नहीं होगा| किसी एक “परम्परागत भौगोलिक सीमाओं से परिबद्ध क्षेत्र” से मेरा तात्पर्य आधुनिक राज्य यानि देशों से हैं| अर्थात यह युद्ध समुदायों के मध्य होगा|

यह युद्ध धूर्तों और मूर्खों के बीच नहीं होने जा रहा है| मुर्ख तो मुर्ख होते ही है, धूर्त भी मुर्ख ही होते हैं| मुर्ख अज्ञानी होते हैं, लेकिन उनकी नीयत में दुष्टता नहीं होती है| धूर्त ज्ञानी होते हैं, लेकिन उनकी नीयत में दुष्टता होता है| धूर्तों का व्यक्तिगत या एक छोटे समूह तक ही सोच एवं हित होता है| इन धूर्तों की सोच एवं हित में व्यापक समाज एवं मानवता नहीं होता है| इनकी सोच में एक राष्ट्र भी समा नहीं पाता है| आप कह सकते हैं कि उनकी सोच में वे धूर्त एवं उनके तथाकथित वंश के लोग तक ही सीमित होते हैं| उनके दायरे में जीव की प्रजाति “होमो सेपियन्स” नहीं समा पाता है| भारत में इन तथाकथित वंश को “जाति एवं वर्ण” कहा जाता है|

बुद्धिमानों के पास बुद्धिमता होता है, जिसमे तर्क क्षमता एवं विश्लेषण क्षमता होता है, और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की समझ भी होता है| इनका सोच एवं व्यवहार कल्याणकारी होता है| इनके सोच एवं व्यवहार में सम्पूर्ण मानव जाति समाहित होता है| ध्यान दें, मैंने ‘बुद्धिमता’ शब्द का प्रयोग किया है| बुद्धिमता का गुण पशुओं में नहीं पाया जाता है| बुद्धिमता किसी भी जीव में अपनी “सोच विचार” पर सोच विचार करने की क्षमता एवं योग्यता है| अत: बुद्धिमता अपने सोच विचार पर विचार करने से ही विकसित होता है| यह विशिष्ट योग्यता किसी ज्ञात जीवित जीव में शायद सिर्फ मानव में ही है| यह विशिष्ट योग्यता पशुओं में नहीं होता है| पशु शारीरिक आवश्यकताओं (Physiological Needs) एवं सहज तथा स्वाभाविक क्रियाओं (Reflex Action) का अनुपालन करता है| स्पष्ट हो कि बुद्धिमता के अभाव में कोई जीव पशुवत ही है, चाहे वह होमो सेपियन्स ही है| इसी आधार पर आप पशुवत जीवों की श्रेणी में मानव जाति के कुछ समूह को शामिल कर सकते हैं, या उससे बाहर रख सकते है; यह आपके विवेकशीलता पर निर्भर करता है| बुद्धिमता में कल्याण एवं विवेक दोनों तत्व शामिल हैं|

अब आज के वैश्विक परिदृश्य का अवलोकन किया जाय| किसी समुदाय ने सोच एवं विचार के हर आयाम (Dimension) में पैरेडाइम शिफ्ट कर लिया है और अकल्पनीय अवधारणाओं एवं तकनीक का विकास कर लिया है| वही दूसरी ओर, दूसरा समुदाय अपने सदियों एवं सहस्त्राब्दियों पुरातन व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा है| ऐसा समुदाय कुछ वंशगत समूहों के निजी लाभ के लिए व्यापक समाज को चिन्तनशील बनाना नहीं चाहते हैं| ऐसा समाज अपने ही परम्परागत सहयोगियों के पछाड़ने में अपना समय, संसाधन एवं उर्जा खर्च करता रहता है| ऐसा समुदाय मुख्यत: मुर्ख एवं धूर्त है, बुद्धिमान कदापि नहीं है| यह समाज ज्ञान के क्षेत्र में उतना ही जानता है, जितना बहुत पहले जाना जा चूका है| ऐसे समाज से कोई नया आविष्कार या नया अवधारणा के उपज की कोई संभावना नहीं रहती है| इसीलिए इन समुदायों में किसी को भी विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार या प्रतिष्ठित सम्मान नहीं मिलता है|

जो बुद्धिमान हैं, वे साधन संपन्न भी है| यदि वे बुद्धिमान हैं, तो वे अमीरों की सूचि में भी शामिल हैं| इसका यह अर्थ कदापि नहीं निकाला जाना चाहिए, कि सभी अमीर बुद्धिमान ही हैं| इसके साथ ही इन्हें मानवता के कल्याण की चिंता भी है| वे इस मानवता को दुसरे ग्रह (Planet) एवं आकाश गंगा (Milki Way) तक ले जाना चाहते हैं| ये मानव को तार्किक, विश्लेषक, एवं विवेकशील समझते हैं| जो इस श्रेणी में नहीं है, उनको ये लोग शायद मानव भी नहीं मानते हैं| इन बुद्धिमान लोगों ने अर्थव्यवस्था के कृषि प्रक्षेत्र, ओद्योगिक प्रक्षेत्र एवं सेवा प्रक्षेत्र में मानव संसाधन की ज्यादा संख्या की आवश्यकता का विकल्प खोज लिया है| अब इन तीनों प्रक्षेत्रों में बहुत कम मानवों की जरुरत है, वह भी समझदार एवं कुशल मानव की| अब अर्थव्यवस्था के चौथे एवं पांचवें प्रक्षेत्र में ही लोगों की आवश्यकता रह जाएगी| आप भी जानते होंगे कि ज्ञान (Knowledge) क्षेत्र को चौथा प्रक्षेत्र कहते हैं| नीति निर्धारण (Policy Decision) एवं नवाचार (Innovation) पांचवें प्रक्षेत्र में आता है| अनावश्यक जीवों एवं पदार्थों को ही प्रदुषक (Pollutant) माना जाता है| हर बुद्धिमान व्यक्ति प्रदुषक को नष्ट कर प्रदुषण (Pollution) को समाप्त करना चाहता है| बाकि तो आप भी समझते हैं कि नष्ट किसे होना है?

आज विश्व में  बढती आबादी की आवश्यकताओं ने वैश्विक पर्यावरण (Environment) एवं पारिस्थिकी तंत्र (Ecocosystem) को बिगड़ता जा रहा है| इस स्थिति को परंपरागत सोच ने और नियंत्रणविहीन कर दिया है| वैश्विक मौसम परिवर्तन ने बुद्धिमानों को चिंता में डाल दिया है| अगले दो दशक में स्थिति और बदतर होने जा रही है| वैश्विक आबादी विस्फोटक हो गयी है और आप अगले दो दशक के बाद हालत का अनुमान कर सकते हैं| एक संतुलित पारिस्थिकी तंत्र के लिए आदर्श आबादी को एक अरब यानि एक सौ करोड़ से कम मानी जा रही है| तो क्या बाकि आबादी प्रदूषक है? तो इस आबादी के प्रदूषक एवं उपयोगी में विभाजन का आधार क्या हो सकता है? मेरे हिसाब से, “बुद्धिमता” ही प्रदूषक एवं उपयोगी का एकमात्र आधार हो सकता है| अवांछित पदार्थ (Undesired Material) ही प्रदूषक कहलाता है| प्रदूषक को नष्ट होना है, यानि उनका वंश आगे नहीं जाएगा| इसलिए वंश को आगे ले जाने के लिए बुद्धिमता (भविष्य का उपयोगी होना) ही एकमात्र शर्त है| यह बुद्धिमता वैज्ञानिक मानसिकता से ही आती है| अत: आस्था को छोड़ कर प्रश्न पूछिए और बुद्धिमान बनिए| प्रकृति में विश्वास और प्राकृतिक शक्तियों में विश्वास एक ही चीज है| परन्तु प्रकृति एवं ईश्वर में विश्वास एक नहीं है, इसे आप अच्छी तरह स्पष्ट कर लें|

अब विश्व की विज्ञान एवं तकनीक की स्थिति का आकलन कर लें| इससे हमें और आपको भी अपनी अपनी स्थिति इनके सन्दर्भ में समझने में सहायता मिलेगी| आज का क्वांटम अवधारणा (Quantum Concept), ब्लाकचेन तकनीक (Block Chain Technology), समय एवं आकाश (Space) की आइंस्टीन की अवधारणा (Special n General Theory of Relativity), डेटावाद (Big Data), नैनो तकनीक (Nano Technology), रोबोटिक्स (Robotics), कृत्रिम बुद्धिमता (Artificial Intelligence), इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स (Internet of Things), इन्टरनेट ऑफ़ मशीन, स्मार्ट उर्जा (Smart Energy), क्लाउड कम्प्यूटिंग (Cloud Computing), सिमुलेसन (Simulation) (किसी वास्तविक चीज, प्रक्रम, या गतिविधि का नक़ल करना), संवर्धित वास्तविकता (Augmented Reality) आदि दो दशक के बाद अपनी संवर्धित (Amplified/ Improved) अवस्था में होगा| वह समय साइबर शारीरिक तंत्र (Cyber Physical System) का होगा जिसमे न्यूनतम मानव की जरुरत ही होगी| ऐसी स्थिति में आप भी मानव के व्यावहारिक उपयोग के सन्दर्भ में सोच सकते हैं|

जब मुर्ख एवं धूर्त समुदाय आपस में अवैज्ञानिक आधार पर जाति, लिंग, धर्म, सांस्कृतिक विभेद में उलझे एवं भटके रहेंगे, उस समय बुद्धिमान समुदाय बहुत आगे जाता हुआ होगा| वृद्धि दर में वृद्धि यानि त्वरण (Acceleration) की गति से बुद्धिमान समुदाय की बौद्धिक एवं तकनिकी स्थिति का दो दशक आगे का आकलन कर लें| तबतक बिमारियों एवं महामारियों के (बहाने) नियंत्रण के लिए सभी के शरीर में माइक्रो चिप्स लग चुके होंगे| ये चिप्स सिर्फ पल्स दर, तापमान, चीनी का स्तर, रक्त दाब ही नहीं बताएँगे, बल्कि आप की सम्पूर्ण गतिविधियों की जानकारी देकर बुद्धिमानों की बिग डाटा को समृद्ध करेंगे| अभी एलन मस्क (Elon Musk) की न्यूरालिंक (Neuralink) कंपनी ने जो सूक्ष्म चिप्स बनायें हैं, वे 90 000 न्यूरोन (Nuron) को जोड़ता है| ये चिप्स मानव के सोच को पढ़ सकेंगे, तो यह निश्चित भी है, कि ये मानव की सोच को नियंत्रित भी कर सकेंगे| इन तंत्रों (चिप्स) के प्रत्यारोपण (Implantation) के बाद इन लोगों को यह पता ही नहीं चल पायेगा,  कि इन्हें कब, कौन, क्यों, और कैसे नियंत्रित (Control) एवं नियमित (Regulate) कर रहा है? ये लोग यही करेंगे जो इनके नियंत्रक चाहेंगे| इन मानवों का अपने स्वंय पर कोई नियंत्रण नहीं होगा|

मुर्ख एवं धूर्त समुदाय जब अपने कुल, वंश, जाति, धर्म, संस्कृति, लिंग के आधार पर एक दुसरे से तथाकथित सर्वोच्चता पाने में बर्बाद होते रहेंगे, तबतक बुद्धिमान समुदाय अकल्पनीय गति से इन मूर्खों के सोच के दायरे से बहुत दूर जा चुके होंगे| मुर्ख समुदायों के देशों में धूर्त अपनी बुद्धि, षडयंत्र, और कारनामे का उपयोग इन मूर्खों को नियंत्रित एवं नियमित करने में लगाते रहते हैं| वे बुद्धिमता के भ्रम में जीते रहेंगे| उन्हें वैश्विक बुद्धिमता के स्तर का आभास (Intution) अभी नहीं है| उन्हें अपनी ईश्वरीय शक्ति पर भरोसा होता है| वे इस शक्ति पर अपने को नियंत्रक समझते हैं| वे ईश्वरीय शक्ति और प्राकृतिक शक्ति में अंतर नहीं समझते हैं| इन मुर्ख एवं धूर्त समुदाय के द्वारा, यदि किसी के द्वारा सर्वोच्चता जीत भी ली गयी तो, प्राप्त सर्वोच्चता की कोई अर्थ नहीं रह जाएगा| अब विश्व समुदाय अलग थलग नहीं है, बल्कि एक वैश्विक गाँव के निवासी हो गए हैं| एक समय के बाद (दो दशक के अन्दर) ये जीते हुए एवं हारे हुए समुदाय विश्व जगत के प्रदूषक बन चुके होंगे| ऐसी स्थिति में ये निपटान के योग्य (Disposable) घोषित किये जा चुके होंगे|

आज विश्व के कुछ बुद्धिमान व्यक्ति की व्यक्तिगत सम्पदा ही दो ट्रिलियन डालर से भी अधिक की है| मैंने उनकी कम्पनी की बात नहीं की है, क्योंकि वह राशि और ज्यादा हो जायेगी| ध्यान रहें कि भारत की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था ही तीन ट्रिलियन डालर से भी कम ही है| ऐसे लोगों के क्लब यानि समूह की शक्ति का अंदाजा लगाइए| इन वैश्विक राजाओं के सामने वर्तमान देशों के शासनाध्यक्ष की हैसियत मात्र किसी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की है और भविष्य में भी रहेगी| मानव एवं प्रकृति के कल्याण के नाम पर बनायी गयी नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में इन मूर्खो एवं धूर्तों की अपनी कोई समझ ही नहीं है| वे (ये शक्ति समूह) जो दिशा निर्देश देते हैं, उसके निरिक्षण एवं विश्लेषण की कोई सोच या क्षमता इन मुर्ख समुदायों की नहीं है| ये उतना ही जानते हैं, जितना दुनिया में अब तक जाना जा चूका है| यानि वे उतना ही जानते हैं, जितना वे जानने की अनुमति देते हैं| क्योंकि इनमे अपनी सोच की क्षमता नहीं होती है, कि वे कोई मौलिक सोच का विकास कर पायें| आस्थावान हरेक घटना को ईश्वरीय कृपा ही मानते हैं| ऐसे समाज से कोई नवाचार की उम्मीद नहीं है, कुछ आकस्मिक अपवाद को छोड़ कर|

दो दशक के बाद, सॉफ्टवेयर के विकास के कारण विदेशों से खरीदें गए सभी सामानों या उनके सहयोग से निर्मित सभी सामानों में ऐसे सॉफ्टवेयर लगे होंगे कि इन मुर्ख एवं धूर्त समुदाय को कुछ पता ही नहीं चलेगा| इन समुदायों के हथियार, उपकरण एवं तंत्र प्रणाली कब उनके (बुद्धिमानों के) नियंत्रण में कार्य  करने लगेगे, किसी (मुर्ख एवं धूर्त समुदाय) को पता ही नहीं चलेगा| इन समुदायों के हथियार, उपकरण, एवं तंत्र प्रणाली को कभी भी इनके इच्छा के विरुद्ध ध्वस्त किया जा सकता है| आप दो दशक के बाद की स्थिति की कल्पना कीजिए| ऐसा युद्ध एक सप्ताह से ज्यादा टिक नहीं सकता है| इस तरह तीसरा विश्व युद्ध देशों के बीच नहीं होगा| यह युद्ध बुद्धिमानों एवं मूर्खों के समर्थक देशों के मध्य होगा| इन मूर्खों एवं धूर्तों के मनोविज्ञान को समझकर इनको साफ करना ऐसे भी आसान है|

मेरे इस आलेख का सन्देश यह है, कि हमारा समाज बुद्धिमान बनें, हमारा समाज वैज्ञानिक मानसिकता विकसित करे| हमारा समाज आस्थावान नहीं बने, हरेक घटनाओं पर प्रश्न पूछें| यदि जेम्स वाट आस्थावान समाज में पैदा होते, तो पानी उबलने से ढक्कन के उछलने को ईश्वरीय कृपा मान कर शांत हो गए होते| इसके लिए हरेक घटना का तार्किक आधार प्राकृतिक या मानवीय स्तरीय पर खोजें, घटनाओं का विश्लेषण करना जाने और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष निकालें| यदि ऐसा नहीं करते हैं, तो यह समाज भी प्रदूषक मान लिया जायेगा| इससे बचिए| अपने बच्चो को वैज्ञानिक मानसिकता का संस्कार दीजिए| अन्यथा मुर्ख या धूर्त की श्रेणी में मान कर प्रभावित हो जायेंगे|

मेरे आलेख के शब्दों, भावों और सन्दर्भों पर विचार कीजिए| शब्द लेखक के होते हैं, परन्तु इसके अर्थ पाठकों के अपने होते हैं| शब्दों के अपने अर्थ निकालिए और समझिये| स्विस विद्वान  फर्डीनांड डी सौसुरे कहते हैं, कि शब्दों का कोई एक विशिष्ट (Specific) अर्थ नहीं होता है| शब्दों का अर्थ समय के सन्दर्भ, लेखक के मंशा, भावनाओं की पृष्ठभूमि, उसके निहित भाव और सम्पूर्ण आलेख से निर्धारित किया जा सकता है| अर्थ एवं भाव, सब कुछ आप पर, आपके बुद्धिमता पर और आपके संवेदनशीलता पर निर्भर करता है| मेरे इस आलेख पर मनन मंथन किया जा सकता है|

आप अपने सुझाव, टिपण्णी एवं आलोचना से ब्लाग पर अवगत करा सकते हैं|

निरंजन सिन्हा

मौलिक चिन्तक, व्यवस्था विश्लेषक एवं बौद्धिक उत्प्रेरक|

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

आरक्षण समाप्त कैसे करें?

आरक्षण को एक विवाद का विषय बनाया हुआ है| क्या आरक्षण समाप्त होना चाहिए? किन वर्गों का आरक्षण समाप्त किया जाना चाहिए – सदियों से प्राप्त अरक्षित वर्गों का या सत्तर वर्षों से प्राप्त अरक्षित वर्गों का या इन सबों का? आरक्षण की आवश्यकता को क्यों पड़ी? आरक्षण क्या होता है अर्थात क्यों दिया जाता है? आरक्षण यदि आवश्यक है, तो इसका कौन सा आधार यानि शर्तें उपयुक्त हो सकता है? आरक्षण विश्व के और कौन से समाज में प्रचलित है, और क्यों? आरक्षण यदि विश्व के दुसरे समाज में प्रचलित है, तो किस स्वरुप में है? आरक्षण यदि उपयुक्त है, तो क्यों? आरक्षण यदि गलत है, तो क्यों? आरक्षण कैसे समाप्त हो सकता है? आज हमलोग उपरोक्त सभी पहलुओं के सामाजिक, सांस्कृतिक, एवं वैज्ञानिक अध्ययन करते हैं, जिसमे तर्क हो, विश्लेषण हो, विवेकशीलता हो, वैज्ञानिकता हो, एवं प्राकृतिक न्याय हो|

भारत में आरक्षण के दो स्वरुप – ऐतिहासिक (सांस्कृतिक) एवं सांविधानिक है| भारत में आरक्षण का पहला एवं प्रमुख स्वरुप ऐतिहासिक है, हालाँकि जिसके प्रत्यक्ष स्वरुप का आरक्षण से कोई सम्बन्ध नहीं दीखता है| यह ऐतिहासिक आरक्षण अपने सांस्कृतिक स्वरुप में है| इसी कारण यह संस्कृति का एक हिस्सा दीखता है, और इसी कारण सामान्य जन इसके वास्तविक स्वरुप की पहचान नहीं कर पाते हैं| इस संस्कृति को ऐतिहासिक, पुरातन, सनातन, गौरवशाली एवं अनुकरणीय बताने के लिए इसे काल्पनिक कहानियों के आधार पर सहस्त्राब्दियों पीछे का बताया जाता है| दरअसल ये कहानियां नौवीं शताब्दी के बाद बनाई गयी है| इसलिए ही यह अपने पुरातात्विक साक्ष्यो एवं अन्य वैज्ञानिक प्रमाणों के अभाव में विश्व में मान्यता खोता जा रहा है| पहले भारत के इतिहास में महाकाव्य काल (Epic Age) होता था, परन्तु अब साक्ष्यों के अभाव में इसे इतिहास के किताबों से बाहर कर देना पड़ा है| नौवीं शताब्दी के पहले सिर्फ योग्यता एवं कुशलता ही पेशा का आधार रहा, जाति के नहीं होने से जाति इसका आधार ही नहीं था| सांवैधानिक आरक्षण संविधान के रचनात्मक एवं उपचारात्मक प्रावधानों के अनुपालन में शुरू हुआ|

सांस्कृतिक व्यवस्था में सामान्य भारतीय समाज को चार वर्णों में विभक्त बताया जाता है| यह सामंती व्यवस्था की आवश्यकता एवं उपज भी है| वर्णों के आधार पर सामाजिक, प्रशासनिक, आर्थिक, एवं धार्मिक विशेषाधिकार (Privilege) निर्धारित किये गए एवं अनुपालित (Implement) भी किये गए| इसी वर्णों के आधार पर शूद्रों के लिए सामाजिक, प्रशासनिक, आर्थिक, एवं धार्मिक निर्योग्यताएं (Disability) निर्धारित किए गए एवं अनुपालित किए गए|  इसमें “अवर्णों” की चर्चा छोड़ दिया गया है| अर्थात ‘अवर्ण’ को इस व्यवस्था में शामिल नहीं किया गया है| इस तरह भारतीय समाज में जन्म यानि वंश के आधार पर कुछ विशेष वर्ग या वर्गों को आरक्षण सुनिश्चित किया गया, जो अपने सांस्कृतिक आवरण में अभी तक अविछिन्न रूप में जारी है| जन्म के आधार पर यानि योग्यता एवं कुशलता को छोड़ कर सिर्फ वंश के आधार पर भारत के बृहत् समाज को साजिशतन पीछे ठेल (Push to Back) दिया गया| एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए यह आवश्यक है, कि राष्ट्र निर्माण में सभी सदस्यों यानि नागरिकों को योग्यता एवं कुशलता के आधार पर शासन के प्रत्येक स्तर पर न्यायिक भागीदारी (Judicious Participation) मिलें| इसके लिए जन्म यानि वंश आधारित विशेषाधिकारों को समाप्त किया जाना है| और जन्म यानि वंश आधारित निर्योग्यतायों को भी समाप्त किया जाना है| यदि भारतीय समाज में जाति एवं वर्ण वास्तविकता (Reality) है, तो इसके आधार पर शासन के प्रत्येक स्तर पर सभी सामाजिक वास्तविक वर्गों को वास्तविक न्यायिक प्रतिनिधित्व (Judicious Representation) भी सुनिश्चित हो| यह एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र निर्माण की एक आवश्यक एवं प्राथमिक शर्त है| इसी कारण भारतीय संविधान में संवैधानिक व्यवस्था की गयी है| इस आरक्षण का आधार किसी सामाजिक वर्ग का “सामाजिक एवं शैक्षणिक पिछड़ापन” है| यह गरीबी उन्मूलन आरक्षण नहीं है| यह सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक पिछड़ापन को दूर करने के लिए संवैधानिक व्यवस्था है| वर्ष 2019 में भारत सरकार ने इसके अंतर्गत इसे सामान्य वर्ग के आर्थिक सुदृढिकरण करने के लिए आरक्षण भी दिया गया| इस तरह इसे गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम भी मान लिया गया|

हमें बुद्धिमता (Intelligence) के वैज्ञानिक आधार को जानना एवं समझना चाहिए| इससे हमें जाति और बुद्धिमता में सम्बन्ध को समझने में मदद मिलेगी| बुद्धिमता तो ज्ञान एवं विवेक आधारित होता है, चाहे वह सामान्य बुद्धिमता हो, या भावनात्मक बुद्धिमता, या सामाजिक बुद्धिमता| भारतीय समाज में बुद्धिमता एवं कुशलता (Skill) को जन्म पर आधारित यानि वंश पर आधारित मान लिया गया है| अर्थात भारतीय संस्कृति में बुद्धिमता एवं कुशलता को जाति एवं वर्ण आधारित मान लिया गया है| विज्ञान के अनुसार बुद्धिमता निर्धारण के दो ही पहलु –आनुवाशिकी (Genetics) एवं पर्यावरण (Environment) है| बुद्धिमता पर आनुवंशिकी एवं पर्यावरण के पारिस्परिक क्रियात्मक (Interactive Action) प्रभाव पड़ता है| शिक्षा भी पर्यावरण का ही भाग है, इसलिए इसे अलग से वर्गीकृत नहीं किया गया|

बुद्धिमता (Intelligence)  क्या है? बुद्धिमता किसी भी चीज को बढ़िया से समझने एवं बदलते पर्यावरण के अनुरूप अनुकूलित (Adoptation) होने की क्षमता एवं योग्यता है| बुद्धिमता में तर्क (Logic, Reasonsing), स्व जागरूकता (Self Awareness), सीखना, भावनात्मक समझ, रचनात्मकता, विश्लेषण क्षमता एवं समस्या समाधान की क्षमता एवं योग्यता शामिल है| कुछ लोग इसे “भविष्य की स्वतंत्रता” (Freedom of Future) को महत्तम करने की क्रिया भी कहते हैं| इस तरह बुद्धिमता सोचने, अनुभव से सिखने, समस्या का समाधान करने, एवं नए अवस्था में अनुकूलित होने की योग्यता है| विश्व के वैज्ञानिको के अनुसार बुद्धिमता के 206 जीनोमिक केन्द्रक (Genomic Loci) एवं 1041 जीनों की पहचान की गयी है| बुद्धिमता पर आनुवंशिकी एवं पर्यावरण का संयुक्त क्रियात्मक प्रभाव पड़ता है| आनुवंशिकी किसी व्यक्ति के बुद्धिमता के जीनीय आधार का उपरी (Upper) एवं निचली (Lower) सीमा निर्धारित कर देता है| यह सीमा यानी परास (Range) आदमी को किसी अन्य पशु से अलग कर देता है| एक बन्दर का बच्चा एक सीमा तक आदमी के बच्चे से ज्यादा तेजी से सीखता है, उसके बाद उसका सीखना रुक या कम जाता है| यही उसका उपरी जीनीय क्षमता है| यह सभी मानवों में एक समान होता है| आदमी का सबसे नजदीकी जीवित सम्बन्धी चिम्पाजी है| आदमी एवं चिम्पाजी के डी एन ए (DNA) में 98.7 % समानता बताई जाती है| तो एक आदमी एवं किसी भी दुसरे आदमी में इससे अधिक की ही समानता यानि 99% से अधिक ही पाई जाएगी| स्पष्ट है कि आज के मानव, जो होमो सेपियन्स कहलाता है, के सन्दर्भ में बुद्धिमता से सम्बंधित जीनिय विभिन्नता खोजना दुष्टता है| अर्थात एक मानव में बुद्धिमता को प्रभावित करने में कुछ बीमारियों, पोषण एवं दवा के प्रभाव को छोड़ कर सिर्फ पर्यावरण के कारक ही प्रमुख हैं| अब तक आपने यह देखा कि बुद्धिमता के निर्धारण में किसी वंश या जन्म की योग्यता का कोई विशेष जीनीय अर्थ नहीं है|

पर्यावरण में उसका गर्भावस्था, उसका बचपन, उसके पालन –पोषण की विधि, उसका सामाजिक एवं संस्थानिक शिक्षण, उसके प्रति किए गए सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवहार, उसकी बोधगम्य क्षमता (Perception Ability) एवं उसको मिलने वाला पोषणाहार प्रमुख होता है| इसके अतिरिक्त, अपरिपक्व (Premature) जन्म, पोषण, हार्मोन्स, प्रदुषण, किरणें (Rays), दवाएं, मानसिक रोग, अन्य रोग, भी बुद्धिमता को प्रभावित करने वाले कारक होते हैं| बच्चों का बचपन, पालन –पोषण, सामाजिक एवं शैक्षणिक वातावरण का मनोविज्ञान उस बच्चे के अभिगम (सीखना) बोध (Learning Perception) को प्रभावित करता है| इस तरह वातावरण उसके जीनीय अभिव्यक्ति (Genetic Expression) को प्रभावित करता है| अत: बुद्धिमता के निर्माण, विकास एवं विस्तार में जाति एवं वर्ण यानि जन्म के परिवार का कोई विशेष जीनीय प्रभाव नहीं है| स्पष्ट है कि योग्यता एवं कुशलता के निर्धारण में जाति एवं वर्ण की जीनीय भूमिका खोजना गलत है, भ्रामक है, और सजिशतन व्यवहार है|

आरक्षण के सम्बन्ध में भारत में यह सकारात्मक सुधार की क्रिया यानि Affirmative Action नहीं है| “सकारात्मक सुधार के क्रिया” प्राकृतिक रूप से समाज में पीछे छुट गए लोगों को सामान अवसर देने की योजना है, जैसा संयुक्त राज्य अमेरिका के मूल निवासियों को दी जाती है| वहां के मूल निवासी का अर्थ नीग्रों प्रजाति के वे सदस्य है, जो पूर्व काल से वहां रह रहे हैं| सकारात्मक सुधार की प्रक्रिया में सामाजिक वर्ग के सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ गए लोगों को मुख्य धारा में लाना प्रमुख उद्देश्य है| भारतीय  समाज में किसी विशेष नियत से पीछे ठेल दिए सामाजिक वर्ग को समान अवसर देने की आवश्यकता है| जबकि अमेरिका में बाद में रहने आये विकसित व्यवस्था के लोगो के समकक्ष लाने के लिए विशेष प्रयास है| जहाँ अमेरिका में इस सकारात्मक प्रयास से किसी का आरक्षण कम या समाप्त नहीं होता है, वहीँ भारत में सदियों से प्राप्त आरक्षण कम या समाप्त होता है| अमेरिका में ऐसे आरक्षित लोगों की संख्या सम्पूर्ण आबादी का दस प्रतिशत भी नहीं है, अर्थात वहां सामान्य जनसंख्या बहुसंख्यक है| भारत में स्थिति एकदम विपरीत है| भारत में सामान्य वर्ग की आबादी दस प्रतिशत भी नहीं है एवं सामाजिक तथा सांस्कृतिक पिछड़े लोगों की संख्या बहुसंख्यक की है| बहुत से लोगों का यह भी मानना है कि इसी आंकड़े के सार्वजनिक होने से बचने के लिए ही वर्ष 2011 की जातिगत जनगणना को प्रकाशित नहीं कराया गया| हालांकि यह प्रतिवेदन के प्रकाशित होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सही बात क्या है, शेष सिर्फ अटकलें ही हैं| वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर भारत में अनुसूचित जाति के सदस्यों की आबादी लगभग 16.6 % है, एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की आबादी 8.6 % है| लेकिन पिछड़े वर्ग की प्रकाशित प्रतिवेदन वर्ष 1931 की है, जिसे बीते हुए 90 वर्ष हो चुके हैं| इसके अनुसार पिछड़ों की आबादी 52% थी| यह सामाजिक वर्ग सामान्यत: अपने श्रम पर आधारित है और सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से पिछड़ा हुआ है| ऐसे पिछड़े वर्ग में जन्म दर विकसित एवं समृद्ध सामान्य वर्ग से बहुत ज्यादा होता है| इस तरह नब्बे वर्षों के लम्बी अवधि के आधार पर एवं सामान्य से अधिक जन्म दर के आधार पर बहुत से ज्ञानी लोगों का अनुमान है, कि अभी पिछड़ों की आबादी लगभग 70% (सत्तर प्रतिशत) तक पहुँच गयी है| इस तरह सामान्य वर्ग की आबादी पांच प्रतिशत निर्धारित हो जाती है| इसके अनुसार सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत का आरक्षण तर्कहीन एवं अमानवीय हो जाता है| इन विवादों को दूर करने का एकमात्र तरीका तर्कहीन, मनगढ़ंत, अकुशल, अवैज्ञानिक एवं अमानवीय सामाजिक विभाजन के आधार – जाति एवं वर्ण को ही समाप्त किया जाना है|

भारत में आरक्षण को सकारात्मक प्रक्रिया (Affirmative Action) नहीं माना जाना चाहिए| भारतीय आरक्षण व्यवस्था को तटस्थता, निष्पक्षता, यानि उदासीनता की कारवाई (Neutralisational Action) कहा जाना चाहिए| भारत में तो संवैधानिक आरक्षण “बौद्धिक एवं सांस्कृतिक षड्यंत्र (साजिश) के अंतर्गत पीछे ठेल दिए गए” लोगों को सामान अवसर देने के उद्देश्य से संचालित है| इस पिछड़ेपन में गलत नीयत है, इसलिए उसे तटस्थतिकरण किया जाना माना जाना चाहिए है| भारत में किसी सामाजिक वर्ग को जन्म के आधार पर विशेषाधिकार के रूप में जो आरक्षण दिया गया है, और किसी सामाजिक वर्ग को जन्म के आधार पर निर्योग्यताओं के कारण वंचित किया गया था, दोनों को निष्प्रभावी (Neutralise) बनाना है| दोनों – भारत एवं अमेरिका के समाजों के आरक्षण का उद्देश्य स्पष्टतया अलग- अलग है| हर बुद्धिजीवी को इस अंतर को समझना चाहिए| अमेरिका में किसी का जन्म आधारित विशेषाधिकार को नुकसान नहीं होता है, जबकि भारत में किसी को जन्म के आधार पर सदियों (इसे सहास्त्रियों में भी माना जाता है) से प्राप्त विशेषाधिकार को नुकसान पहुंचता है| इसे दुसरे शब्दों ऐसे समझते हैं| जहां भारत में इस (सांवैधानिक) आरक्षण से किसी छोटे सामाजिक वर्ग का ऐतिहासिक –सांस्कृतिक आरक्षण कम या समाप्त होता है, वही विदेशों में दिए गए आरक्षण से किसी भी सामाजिक वर्ग का पहले से प्रचलित कोई आरक्षण प्रभावित नहीं होता है, क्योंकि वहां पहले कोई आरक्षण प्रचलित था ही नहीं| इसीलिए भारत में सदियों से प्राप्त आरक्षण के लाभार्थी संवैधानिक आरक्षण का विरोध करते हैं, क्योंकि इनको समान अवसर देने से उनका आरक्षण समाप्त होता है|

हमें समानता (Equality) एवं समता (Equity) का भी अर्थ समझना चाहिए| समानता का अर्थ है कि प्रत्येक व्यक्ति या लोगों के समूह को समान संसाधन या अवसर दिए जाते हैं| समता (Equity) यह मानता है कि प्रत्येक व्यक्ति की अलग –अलग परिस्थितियाँ एवं पृष्टभूमियाँ होती है| और एक समान परिणाम या एक न्यायोचित अवसर तक पहुँचाने के लिए उसको आवश्यक संसाधनों एवं अवसरों को उपलब्ध कराता है| समता में  प्रत्येक को समान व्यवहार देने के लिए किसी खास की अपंगता (Disability) को दूर करने के लिए समुचित एवं विवेकशील तरीका अपनाया जाता है| जैसे किसी स्टेडियम में किसी आयोजन को कोई दर्शक देखना चाहता है| हर दर्शक को देखने की छुट है, चाहे वह सामान्य व्यक्ति हो या कोई पैर से विकलांग| इनको सिर्फ विहित शुल्क के साथ या निशुल्क प्रवेश है| यह समानता (Equality) हुई| लेकिन उस पैर से विकलांग व्यक्ति को दर्शक दीर्घा तक पहुंचने एवं बैठने की विशेष व्यवस्था को समता (Equity) कहते हैं| इस समता मूलक व्यवस्था या सुविधा के बिना इस पैर से विकलांग व्यक्ति के लिए समानता (Equality) का कोई अर्थ नहीं रह जाता है|

स्पष्ट है कि समता की अवसर यानि न्यायोचित व्यवस्था के बिना समानता का कोई मतलब नहीं रह जाता है| प्राकृतिक न्याय (Natural Justice) के लिए समता के साथ समानता दिया जाना चाहिए या दिया जाता है| प्राकृतिक न्याय में समता एवं समानता – दोनों के तत्व अवश्य शामिल होने चाहिए| न्याय, चाहे प्राकृतिक हो या वैधानिक, के तीन आवश्यक तत्व – स्वतंत्रता (Freedom), समानता (Equality), एवं बंधुत्व (Fraternity) है|  और समता के बिना समानता नहीं का कोई अर्थ नहीं है| और समानता के बिना बंधुत्व नहीं आ सकता है| और समानता के बिना स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं रह जाता, सिर्फ कागजी घोषणा बन कर रह जाता है| इन तीनो के अभाव में समुचित न्याय की व्यवस्था खोखला है, दिखावटी है, ढोंग मात्र है| और समुचित न्याय के बिना कोई भी समाज अपनी पूर्ण संभावित क्षमता नहीं पा सकता| ऐसा समाज विश्व में कोई महत्वपूर्ण स्थान नहीं पा सकता| किसी भी समाज की शक्ति उसका ज्ञानवान व्यक्ति है| ज्ञान ही सबसे बड़ी शक्ति है| कोई भी वैधानिक न्याय किसी समाज में प्राकृतिक न्याय को प्राप्त करना चाहता है| प्राकृतिक न्याय ही किसी समाज का वैधानिक आदर्श होता है| अब आप भी समझ रहे होंगे, कि समता एवं समानता के बिना कोई समाज या देश वैश्विक सन्दर्भ में विकसित नहीं हो सकता है| सांवैधानिक आरक्षण व्यक्ति एवं समाज को समता प्रदान करता है|

जाति व्यवस्था को समाप्त करने का सबसे आसान एवं सरल रास्ता यानि उपाय भी है| सामान्यत: जाति की प्रथम दृष्टया सामाजिक पहचान उसके नाम या परिवार के नाम से जुड़ा उपनाम यानि सामाजिक घोषणा है| आज संस्कृतिकरण (Sanskritisation), पश्चिमीकरण (Westernisation), भुमंडलीकरण (Globlisation), एवं सामाजिक गतिशीलता का दौर है| संस्कृतिकरण में भारतीय सामाजिक व्यवस्था में उच्च सांस्कृतिक प्रतिमान के माने जाने वाले वर्गों के संस्कारों, प्रतिमानों, व्यवहारों एवं कर्मकांडों का अनुकरण कर वे भी अपने को उच्च सांस्कृतिक प्रतिमान के समाजों के अनुरूप समझते हैं| कालान्तर में उनके इन प्रतिमानों में सुधार होता दीखता है| पश्चिमीकरण में पश्चिमी  जगत के ज्ञान, संस्कारों, विचारों एवं प्रतिमानों का अनुकरण करते हैं| ज्ञान सभी प्रकार के अन्धकार एवं धुंध को दूर करता है और वे वास्तविक प्रगति सुनिश्चित करता है| भूमंडलीकरण के कारण आज सम्पूर्ण विश्व एक गाँव के रूप में तब्दील हो गया है| विश्व की किसी भी कोने में घटित कोई भी विशेष कारवाई या विचार सम्पूर्ण विश्व को प्रभावित करती है| सामाजिक गतिशीलता में आज कोई इहाँ है, तो कल कहीं और भी रहने लगता है| इस तरह बदलते सांस्कृतिक प्रतिमानों (Cultural Norms) के बीच पुरातन प्रतिमान असान्दर्भिक हो जाता है| नए सांस्कृतिक सन्दर्भ में नए प्रतिमान अतुलनीय हो जाता है|

एक दिन में भी जाति व्यवस्था समाप्त किया जा सकता है| किसी भी व्यक्ति का समाज में पहचान का एकमात्र सूचक उसकी जाति को सूचित करता उसका उपनाम होता है| इसी के आधार पर कोई किसी को अपना समझाता है या विद्वेष करता है, यदि वह व्यक्ति उस बीमार मानसिकता का है| इसलिए इसे दूर करने का एक उपाय यह है, कि किसी भी व्यक्ति को कभी भी अपना नाम, या उपनाम रखने, संशोधित करने, एवं बदलने का अधिकार एवं सुविधा दिया जाय| इसके साथ उसे अपने अभिभावक का भी इसी तरह नाम को संशोधित करने का सुविधा दिया जाय| इससे कोई अराजकता नहीं आएगी| क्योंकि किसी व्यक्ति का आधार संख्या निर्धारित एवं निश्चित होता है| शासन को यह व्यवस्था करना होगा कि “आधार संख्या” के आधार पर एक ऐसा डाटा बैंक तैयार करना होगा, जो उसके मूल आरक्षित वर्ग के पहचान को संरक्षित एवं सुरक्षित रखें| इस आरक्षित एवं मूल आंकड़े को देखने का अधिकार किसी जिला (जनपद – District) के वरीय पुलिस अधिकारी को होगा, जो किसी अपराध के अन्वेषण में इसे आवश्यक समझता है| इसके साथ ही ऐसा अधिकार किसी नियोक्ता एजेंसी को भी होगा, जो आरक्षण का लाभ देता है| इन आकड़ों को देखे जाने का कारण उस तंत्र के प्रणाली में दर्ज करना होगा, और यह देखे जाने की प्रविष्टि भी स्थायी रूप से अंकित रहेगी| इसके अतिरिक्त इसकी सत्यता किसी को ज्ञात नहीं होगा| इस तरह जाति एवं वर्ण सूचक शब्द बेकार एवं असंगत हो जायेंगे| धीरे- धीरे यह प्रचलन से ही बाहर हो जायगा|

उपरोक्त सभी पहलुओं को समझने के बाद आरक्षण को समाप्त करना सहज, सरल, व्यवहारिक उपाय है| जब तक समाज में जाति है, तब तक शासन एवं व्यवस्था में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना ही होगा| यह विज्ञान समर्थित भी होगा|

आप अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार ब्लॉग के टिपण्णी में दे सकते हैं|

निरंजन सिन्हा

मौलिक चिन्तक, बौद्धिक उत्प्रेरक एवं लेखक|

भारत की परम्परागत समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो पा रहा हैं?

भारत की परम्परागत, यानि ऐतिहासिक समस्याओं , यानि सामाजिक सांस्कृतिक समस्याओं  का समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है? यही ‘सामाजिक सांस्कृतिक सम...