शनिवार, 20 अगस्त 2022

खतरनाक राष्ट्रवाद (Dangerous Nationalism)

जी हाँ, आप सही पढ़ रहे हैं| राष्ट्रवाद का भी खतरनाक उपयोग होता है या राष्ट्रवाद का खतरनाक उपयोग ही होता है, दोनों ही सही है| इसका अर्थ यह नहीं है कि राष्ट्रवाद का सकारात्मक एवं रचनात्मक  उपयोग नहीं होता है|

राष्ट्रवाद एक सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उपयोग की एक ऐतिहासिक अवधारणा है| इसमे किसी व्यक्ति, समाज या समुदाय का व्यवहार, विचार एवं आदर्श उस ‘राष्ट्र’ के हित की ओर अभिमुख (Oriented) होता है| अर्थात किसी भी व्यक्ति, समाज, या समुदाय के किसी भी हित को उस ‘राष्ट्र’ के हित के सामने तुच्छ बना देना ही ‘राष्ट्रवाद’ है| मतलब उस राष्ट्र के लिए ‘घोषित हितों’ के सामने कोई भी व्यक्ति, कोई भी समाज या कोई भी समुदाय अपनी छोटी या बड़ी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं मांगों को नहीं रखे, नहीं उठाये| यदि किसी व्यक्ति, समाज, या समुदाय को इसके लिए अपना जीवन ही दे देना पड़े, तो यह उसके लिए सौभाग्य की बात होनी चाहिए, यह राष्ट्र की अवधारणा है| यह सैद्धांतिक रूप में राष्ट्र के सभी सदस्यों के लिए होता है, परन्तु व्यवहारिक रूप में इसमें सामान्य जनता ही आते हैं| यह सब सही भी है, गलत भी है, नैतिक भी है, और अनैतिक भी है| 

ऐसा क्यों? एक साथ सब कुछ? ध्यान दें| ऐसा इसलिए कि राष्ट्र के “हित” को कौन परिभाषित करेगा? और उस “राष्ट्र हित” में कौन कौन से तत्व शामिल होंगे? सारा खेल इसी में है| इन तत्वों को ‘पूंजीपति व्यवसायिक समूह’ निर्धारित करेगा| इसको ‘संचार माध्यम’ व्यापक अभिव्यक्ति देगा| ‘राजनीतिक शासन’ इसको संरचनात्मक आधार एवं फिजा (रौनक/ बहार) देगा| और ‘अज्ञानी, मूढ़ एवं नादान समर्थक’ इसको क्रियान्वित करेगा| तभी तो “देशी दंतमंजन का उपयोग” राष्ट्रवाद हो जाता है, और पहले से बनता आ रहा भारतीय “दंतमंजन” का उपयोग राष्ट्रवाद का विरोध हो जाता है| यह भारतीय बाबा का एक राष्ट्रवादी उदाहरण मात्र है| अन्य उदाहरण के लिए आपको इधर उधर नजरें घुमानी होगी| इन तत्वों का सम्यक विश्लेषण आगे करेंगे|

लेकिन राष्ट्रवाद का राजनीतिक उपयोग सबसे ज्यादा धारदार होता है, इसकी नैतिकता और अनैतिकता पर मैं अभी नहीं जाना चाहता हूँ| किसी राज्य या क्षेत्र या देश की जनता किसी को भी चुनती है या बहुमत देती है, तो उनसे एक बड़ी उम्मीद होती है| यह उम्मीद इसलिए होती है, क्योंकि जनता उसकी मंशा को सही मानती है और उसे नैतिक भी मानती है| जनता को उनमें पूरी आस्था होती है और उन पर पूरा विश्वास भी होता है| परन्तु जब राजनीतिक शासन सिर्फ हवाबाजी करती है, या काम कम और बातें ज्यादा करती हो और शासन को भी लंबा चलाना चाहता हो, तो यह “राष्ट्रवाद की दवा” बहुत असरदार होती है| चूंकि जनता को अपने निर्वाचित शासन या शासक की मंशा सही एवं नैतिक लगती है, इसलिए राष्ट्रवाद उस राजनीतिक शासन में उनकी आस्था एवं उनके विश्वास को और बढ़ा देता है तथा और मजबूत कर देता है| लेकिन यह राष्ट्रवादी “दवा” या “टानिक” किसी के “भोजन” का यानि किसी की भौतिक मूलभुत आवश्यकताओं का विकल्प नहीं हो पाता| इसका परिणाम यह होता है, जो कमोबेश हिटलर का हुआ था| हिटलर ने राष्ट्रवाद का उपयोग ऐसा ही किया| वह खुद एक साधारण सिपाही जैसे निम्न स्तर से निर्वाचित होकर ऊपर तक पहुंचा| लेकिन उसके समर्थक अंधभक्त भी जल्दी ही या कुछ समय में उस राष्ट्रवाद के खोल को पहने उस “जीव” को पहचान और समझ जाता है|

राष्ट्रवाद को समझने के लिए हमें ‘राजनिष्ठा’ यानि ‘राजभक्ति’, ‘देशनिष्ठा’ यानि ‘देशभक्ति’, और ‘राष्ट्रनिष्ठा’ यानि ‘राष्ट्रभक्ति’ समझना चाहिए| सामान्यत: लोग इन तीनों में अंतर नहीं करते, और शासन भी यही चाहता है कि लोग ‘राजभक्ति’ को ही ‘देशभक्ति’ और ‘राष्ट्रभक्ति’ समझ ले| किसी व्यक्ति की राजनिष्ठा/ राजभक्ति (Royalism) उस राज्य, क्षेत्र या देश की ‘शासन व्यवस्था’ (Administrative System) या ‘शासक व्यक्ति’ (Ruler Person) में होती है| इस निष्ठा या भक्ति में उन लोगों की उनके प्रति श्रद्धा एवं आस्था होती है, विश्वास की शायद जरुरत ही नहीं होती है| आप भी जानते होंगें कि श्रद्धा एवं आस्था के लिए ‘तर्कसंगतता’ की जरुरत नहीं होती, परन्तु विश्वास ‘तर्क’ यानि ‘वैज्ञानिकता’ खोजता है| भारत में ‘राजभक्ति’ का आधार बहुत से लोगों के के लिए उस ‘राजव्यक्ति’ (Ruler) की ‘जाति’ के कारण होता है, अधिकतर के लिए उस ‘राजव्यक्ति’ का ‘धर्म’ होता है, और बहुत कम के लिए ‘राजव्यक्ति’ की शासन व्यवस्था की गुणवत्ता होता है|

किसी व्यक्ति की देशनिष्ठा/ देशभक्ति (Patriotism) उस देश के प्रति होती है, उस देश की जनता के प्रति होती है, उस देश की सम्पत्ति एवं सम्पदा के प्रति होती है, उस देश की सामासिक (Composite) संस्कृति के प्रति होती है, उस देश की अधिसंरचना एवं संरचना के प्रति होती है और ‘संभाव्य’ विकास के प्रति भी होती है| इसके लिए ‘तर्कसंगतता’ प्रमुख होती है, जबकि ‘राष्ट्रभक्ति’ में ‘भावना’ प्रमुख होता है| एक ‘देशभक्त’ अपने देश के सभी लोगों से प्यार करता हैं, जबकि एक ‘राष्ट्रभक्त’ अपने ही देश में “अपने लोगों’ की परिभाषा ही बदल देता है, क्योंकि राष्ट्र की अवधारणा में कुछ ऐसे ही तत्व होते हैं| एक ‘देशभक्त’ अपने देश में प्रतिक्रियावादी नही होता, जबकि एक ‘राष्ट्रभक्त’ अपने ही देश के किसी की संस्कृति, या भाषा, या परम्परा, या रिवाज, या पोशाक, या खानपान, या वेशभूषा, या आचार व्यवहार आदि के प्रति ‘प्रतिक्रियावादी’ हो सकता है या होता है|

राष्ट्रनिष्ठा/ राष्ट्रभक्ति (Nationalism) में ‘तर्कसंगतता’ के स्थान पर ‘भावनात्मकता’ प्रमुख होता है| वैसे भी ‘तर्क’ और ‘भावना’ में भावना ही तर्क पर हावी होता है, क्योंकि तर्क ‘बौद्धिकता’ से या ‘मस्तिष्क’ के निकट है और भावना उसके ‘दिल’ से निकलता है| राष्ट्रभक्ति में अपने लोगों से प्यार होता है, परन्तु दुसरे लोगों से घृणा भी होता है| अर्थात राष्ट्रभक्ति में अपने देश के “कुछ अपने लोगों” से प्यार होता है, लेकिन अपने ही देश के कुछ लोगों से घृणा भी होता है| यहाँ “अपने लोगों” की परिभाषा यानि अवधारणा अपने ही देश में अलग अलग भाषा/ संस्कृति/ धर्म या किसी अन्य के आधार पर अलग अलग हो सकता है और उसी ‘अपने’ और ‘पराये’ के अनुसार भयंकर प्रतिक्रिया के लिए भी तत्पर रहते हैं| 

इसे ही आधुनिक युग में कुछ आधुनिक विचारक तथाकथित ‘राष्ट्रभक्ति’ के नाम पर देश को ही खंडित करने की साजिश समझते हैं, तो कुछ मात्र देश को ही ‘नुकसान’ करने को मानने तक सीमित रहते हैं| वास्तव में उस विशिष्ट ‘राष्ट्र’ को तो फायदा हो सकता है, परन्तु उस देश को तो निश्चित ही नुकसान होता है| यहाँ उस ‘राष्ट्रभक्त’ के ‘राष्ट्र’ की परिभाषा का आधार को समझना होगा कि उसका ‘राष्ट्र’ उसके ‘धर्म’ पर आधारित है, या उसके ‘भाषा’ पर आधारित है, या और किसी अन्य आधार (जाति या अन्य) पर आधारित है यानि वही तक सीमित है।

‘राष्ट्र’ (Nation) एक ‘काल्पनिक वास्तविकता’ (Imaginary Reality) है, जो एक ‘राष्ट्र राज्य’ (Nation State) के रूप में ही मूर्त होता है| एक ‘देश’ (Country) एक भौगोलिक सीमाओं में एक क्षेत्र होता है, जिसकी आबादी अपने में “ऐतिहासिक अपनापन” (Historical Affinity) महसूस करता हैं| ‘राष्ट्र’ के ‘राष्ट्र- राज्य’ या 'राज्य -राष्ट्र' में नहीं आने तक यह ‘राष्ट्र’ एक महज कल्पनाओं का विचार होता है| इस तरह एक ‘राष्ट्र’ एक ‘परिप्रेक्ष्य’ (Perspective) है, एक ‘अनुभव’ (Experience) है, और एक ‘अनुभूति’ (Feeling) है| इस ‘राष्ट्र’ यानि ‘राष्ट्रवाद’ में सामूहिक विश्वास होता है, सामूहिक आकांक्षा होता है, और कल्पनाओं पर आधारित ‘उड़ान’ होता है| इसमें कुछ ख़ास मान्यता बनाई जाती है| किसी ने इसका उपयोग ‘समाजवाद’ को स्थापित करने के लिए किया, तो किसी ने पूंजीवाद को और मजबूत करने के लिए इस ‘राष्ट्रवाद’ को अपनाया| 

जोसेफ स्टालिन की परिभाषा के अनुसार एक राष्ट्र एक ‘’ऐतिहासिक ऐक्य’’ (Historical Oneness) की भावना है, जो एक लम्बे इतिहास में एक साथ रहने, भोगने और झेलने से आता है| अधिकतर यूरोपियन इसे धर्म, भाषा, या संस्कृति के आधार तक सीमित मानते हैं, जबकि इन परिभाषाओं को सर्व स्वीकार्य नहीं माना जाता| राष्ट्रवाद का इतिहास कोई तीन सौ साल भी पुराना नहीं है, परन्तु राष्ट्रवाद एक बेहद शक्तिशाली उपकरण (Tool) है, हथियार (Weapon) है, विचार (Thought) है, और मशीन (Machine) है| मशीन वह युक्ति (Device) होता है, जो बल (Force) एवं शक्ति (Power) की मात्रा (Quantity) एवं दिशा (Direction) ही बदल देता है|

विक्टर ह्यूगो ने एकबार विचारों की शक्ति को रेखांकित किया था| राष्ट्रवाद भी एक विचार है। एक विचार का जब ‘उपयुक्त समय’ आता है, तो वह विश्व की सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति से भी शक्तिशाली हो जाता है, अर्थात  एक ‘उपयुक्त विचार’ विश्व की सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति से भी शक्तिशाली हो जाता है| एक ‘राष्ट्र’ एक ‘भूराजनीतिक’ (Geo Political) अवधारणा हो सकता है, जबकि एक ‘देश’ एक ‘राजनीतिक भूगोल’ (Political Geography) की अवधारणा होती है|

राष्ट्रवाद के प्रतिपादक जॉन गॉटफ़्रेड हर्डर थे, जिन्होंने पहली बार इस शब्द का प्रयोग कर जर्मन राष्ट्रवाद की नींव डाली| एक राष्ट्र कुछ संकेतों, प्रतीकों, विचारों, और आदर्शों के साथ व्यक्त होता है| यह एक विशाल अपरिचित आबादी को एक बंधन में बांधता है| यह एकता का  सबसे शानदार उपकरण है| जब राष्ट्रवाद की सांस्कृतिक अवधारणा को जबरदस्ती लागू करवाया जाता है, तब यह ‘अतिराष्ट्रवाद’ या ‘अंधराष्ट्रवाद’ कहलाता है| राष्ट्रवाद की सांस्कृतिक अवधारणा में अन्य के अलावा “तथाकथित धर्म” ही प्रमुख होता है, और यह “तथाकथित धर्म” राष्ट्रवाद की सांस्कृतिक अवधारणा के कठोर आवरण में यही “सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” ही “सही राष्ट्रवाद” हो जाता है| यहाँ यह ध्यान रहें कि किसी की ‘मूल संस्कृति’ से किसी को भी आपत्ति नहीं हो सकती है, परन्तु इस तथाकथित ‘मूल संस्कृति’ के आड़ में बौद्धिक षड्यंत्र कर साजिश कर दिए जाने में ही आपत्ति है| 

और यह ‘राष्ट्रवाद’ एक ऐसी ‘दवा’ है, जिसे 'सूंघने' मात्र से ‘अच्छे अच्छे बुद्धिमान’ भी ‘पालतू’ (Domestic) की तरह ‘हांक’ (Drive) लिए जाते हैं| इस तरह यह ‘अतिराष्ट्रवाद’ या ‘अंधराष्ट्रवाद’ की चरम अवस्था को पाता है| राष्ट्रवाद के धार्मिक संस्करण के दो उदाहरण ईरान का इस्लामिक राष्ट्रवाद और भारत का हिन्दू राष्ट्रवाद है| इसके प्राप्त होने पर उस देश में सांस्कृतिक विविधता भी खत्म होने लगता है या सांस्कृतिक विविधता को मिटा दिया जाता है|

राष्ट्र एक संस्था (Institution) है| यह सबसे ‘सम्मोहक’ (Compelling/ Killing) राजनीतिक सिद्धांत है, जो बिना कोई काम किये ही जनता को ‘मोह’ (Fascinate) लेती है| इसी लिए चतुर राजनेता और राजनीतिक दल इसका उपयोग करते हैं, हालाँकि इसके दुरूपयोग के भी बहुत उदाहरण उपलब्ध हैं| एक हथोड़े से किसी की हत्या भी किया जा सकता है, और उसी से निर्माण भी किया जा सकता है| इस ‘राष्ट्र की अवधारणा’ ने इतिहास के रूपांतरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है| इसने राज्यों के भूगोल को बदला है, शासन के इतिहास को बदला है, और शासन व्यवस्था को नियंत्रित भी किया है| राष्ट्रवाद के आधार पर बने कार्यक्रम, आयोजना एवं राजनीतिक परियोजना में उस राष्ट्र के सदस्यों से अपेक्षा की जाती है, कि वे अपनी विभिन्न अस्मिताओं के ऊपर राष्ट्र के प्रति निष्ठा को ही प्राथमिकता देंगे और तथाकथित राष्ट्रीय हितों के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देंगे, अपने प्राणों को भी कुर्बान कर देंगे|

यह ‘राजभक्ति’, ‘देशभक्ति’, और ‘राष्ट्रभक्ति’ को समझने के लिए संक्षेप में व्याख्यापित किया गया है|

आचार्य प्रवर निरंजन जी

चिन्तक, शिक्षक एवं लेखक

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

आज की राजनीति इतिहास के झरोखे में (Today’s Politics in Historical Perspective)

वैसे मैं राजनीति पर नहीं लिखता हूँ, लेकिन पिछली बार “शासन का क्वांटम सिद्धांत” (Quantum Theory of Governance) लिखा था| आज मै राजनीति को इतिहास के झरोखों से समझना और समझाना चाहूंगा| इसे किसी भी काल एवं किसी भी क्षेत्र की राजनीति को समझने और समझाने में उपयोग किया जा सकता है, चाहे वह कोई प्रांतीय मामला हो, या कोई राष्ट्रीय मामला हो या कोई अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सम्बन्ध या घटना हो| ऐसी घटना या सम्बन्ध किसी भी ऐतिहासिक काल की घटना हो सकती है या किसी भी वर्तमान काल की हाल की ही घटना हो सकती है| अत: राजनीति की क्रियाविधि (Methodology) को इतिहास के झरोखों से समझने की कोशिश करते हैं|

जब बात इतिहास की आती है, तो इतिहास को नियमित (Regulate), निर्धारित (Determine), नियंत्रित (Control) एवं प्रभावित (Affect) करने वाली शक्तियों को समझते हैं| ये शक्तियां अर्थव्यवस्था की होती है, और इसे उत्पादन (Production), वितरण (Distribution), विनिमय (Exchange) एवं संचार (Communication) की शक्तियों एवं उनके अंतर्संबंधों के आधार पर समझा जा सकता है| वैसे मैं किसी नियतिवाद (Determinism) की बात नहीं कर रहा हूँ, क्योंकि राजनीति क्वांटम सिद्धांत की तरह अनिश्चितता (Uncertainty) एवं संभावना प्रदर्शित करती है, परन्तु यह सब इन आर्थिक शक्तियों से ही संचालित एवं प्रभावित होती रहती है| इतिहास के बौद्धिक काल के उदय में उत्पादन, सामन्ती काल के उदय में विनिमय, वैज्ञानिक काल के उदय में वितरण एवं वर्तमान काल के उदय में संचार की शक्तियां ही अपनी प्रमुख भूमिका में रही है| इन्हें क्रमश: प्राचीन काल, मध्य काल, आधुनिक काल एवं वर्तमान काल भी कहते हैं|

आज विश्व के अनेक क्षेत्रों में और अनेक संस्कृतियों में इतिहास का कोई एक ही काल स्थापित एवं संचालित नहीं है अर्थात अलग अलग क्षेत्रों में और अलग अलग संस्कृतियों में इतिहास की भिन्न भिन्न काल वर्तमान समय में ही एक साथ संचालित है| मतलब एक ही समय कहीं प्राचीन काल, कहीं मध्य काल, कहीं आधुनिक काल और कहीं वर्तमान काल मौजूद है, या इनके विभिन्न स्वरुप के विभिन्न मिश्रित स्वरुप भी मौजूद है|

हिटलर ने जाति/ प्रजाति की शुद्धता या श्रेष्टता को सही माना| और इसे स्थापित करने के लिए युद्ध का विगुल फूंका, पहले अपने देश के अन्दर और फिर देश के बाहर| दरअसल जीनीय शुद्धता की अवधारणा पर आधारित दृष्टिकोण ही अमानवीय एवं अवैज्ञानिक है| इसी हिटलर के साथ जीनीय शुद्धता की जाति/ प्रजाति की उसकी अवधारणा ही समाप्त ही गई, इस शुद्धता के सम्बन्ध में यूनेस्को (UNESCO) की घोषनाओं को देखा जा सकता है| लेकिन वर्त्तमान समय में यदि कोई शासक या व्यवस्था इस पर आधारित किसी व्यवस्था को अनन्त काल तक विस्तारित करना चाहता है, तो यह निश्चितया हिटलर की गति को पायेगा| तकनिकी की वर्त्तमान अवस्था रुपांतरण की गति को तीव्रतर करती जा रही है| इस रूपांतरण की क्रियाविधि (Methodology) समान तो होगी, पर गति तेज होगी यानि यह पहले की अपेक्षा कम समय में ही घटित हो जायगी| इसे ही इतिहास का दुहराना कहते हैं| अब आप वर्तमान की किसी अवस्था, प्रक्रिया और परिणाम का पूर्वानुमान भी कर सकते हैं|

चीन का उदाहरण भी समझने लायक है| माओ त्से तुंग ने ‘जनवादी चीन’ की स्थापना की, जिसका उद्देश्य भविष्य में साम्यवाद स्थापित करना था| लोग साम्यवाद के लक्ष्य के आधार पर भविष्य में चीन की दुर्दशा का अनुमान कर रहे थे, परन्तु एक समझदार शासक का लक्ष्य, प्राथमिकता एवं क्रियाविधि भी क्वांटम सिद्धांत की तरह कब बदल जाएगा, उसके निकट के सहयोगी भी जान नहीं पाते हैं| आज चीन की कोई आलोचना कर भी रहा है, तो अपनी अज्ञानता में या अपनी खींसे मिटा रहा है| चीन आज विश्व का एक आर्थिक एवं सामरिक शक्ति बन गया है, लेकिन किसी बाजारू हथियार या मशीन खरीद कर नहीं, बल्कि स्वयं विकसित कर| यदि चीनी शासन किसी व्यक्ति या किसी छोटे समूह के पक्ष में ही रहता, या उसके नेतृत्व अपने जीवन के आनन्द तक ही सीमित रहता और सामान्य जन समूह के पक्ष में नहीं रहता, तो चीन को यह गौरवमयी अवस्था नहीं मिलता| अब आप वर्तमान में समझ सकते हैं कि कौन सी संस्कृति अभी किस अवस्था में है? इतिहास किसको गर्व से एवं किसको अपमान से याद करेगा, आप समझ सकते हैं| इतिहास कभी भी किसी व्यक्ति या छोटे समूह के हित के पक्ष में रहने वाले को आदर से नाम नहीं लिया है| सबकी भागीदारी में कोई भी घालमेल जल्दी ही खुल जाता है| यह भी राजनीति के आयाम और परिणाम को समझने की क्रियाविधि (Methodology) है, जरा स्थिर से समझा जाय|

राजनीति में कौन किसका मित्र है, कौन किसका शत्रु है, या कौन किसका उपकरण है, इसे साधारणतया समझना बहुत मुश्किल होता है| मगध साम्राज्य की ऐतिहासिक कहानी है, मगध को अजेय वैशाली पर विजय पाना था| मगध ने अपने एक सबसे समझदार एवं चतुर मंत्री को तैयार किया| तैयारी के अनुसार निश्चित भूमिका के साथ उस मंत्री महोदय को भारी अपमान के साथ देश निकाला दिया गया| मगध के अपमानित मंत्री को यानि मगध के राज्य दुश्मन को वैशाली में शरण मिलना था, कालांतर में मिल ही गया| आगे क्या हुआ, इतिहास गवाह है| वैशाली को मगध में मिल जाना पड़ा| यह वास्तविक कहानी भी राजनीति के घटना क्रम को समझने में सहायक है|

एक बार फिर हिटलर को याद किया जाय| जब समय खराब होता है, तो कुत्ता  बिल्ली भी शक्तिशाली शासक के विरुद्ध उसके ऊपर टूट पड़ता है| हिटलर ने पोलैंड को और फ़्रांस को रौंद दिया| अपनी बारी आती देख इनके समर्थन में ब्रिटेन भी आ गया| हिटलर ने रूस पर भी आक्रमण कर दिया| अब तटस्थ बैठा अमेरिका भी सहम गया| हिटलर जैसे शक्तिशाली शासक ने एक साथ कई फ्रंट खोल दिए, अर्थात उसने एक साथ सभी को अपना दुश्मन बना लिया| उसने यही सोचा कि विश्व में उसका कोई प्रतिद्वंदी नहीं रहे| उसकी यही अहम या यही भावना इसके सभी दुश्मनों एवं तटस्थों को एक घेरे में ठेल (Push) दिया| तब सभी को अपने अस्तित्व की चिंता हो गई| सभी प्रत्यक्षत: या चुपचाप एक हो गए| परिणाम यह हुआ कि हिटलर को आत्महत्या करना पड़ा, और बाकी इतिहास आप जानते ही हैं|

वैसे मैंने एक कुशल रणनीति (Strategy) की चर्चा “शासन के क्वांटम सिद्धांत” में किया है, जो www.niranjansinha.com पर भी उपलब्ध है| चूँकि राजनीति सभी की जीवन को निर्धारित करने का महत्वपूर्ण उपकरण है, इसलिए विश्व की सभी आगे बढ़ते देशों की क्रियाविधि (Methodology) को वैज्ञानिकता (Scientism), आधुनिकता (Modernism) एवं संस्कृति के रूपांतरण (Transformation) के सन्दर्भ में समझना होगा| सभी जनों को समाहित (Integrate) कर और सभी की सहभागिता (Participation) सुनिश्चित कर ही कोई अपने समाज और देश को आगे ले जा सकता है; बाकी सब दिवास्वप्न (Daydream) है|

निरंजन सिन्हा 

 

गुरुवार, 28 जुलाई 2022

शासन का क्वांटम सिद्धांत (Quantum Theory of Governance)

आज हमलोग शासन तंत्र (Governance System) या शासन प्रणाली की सूक्ष्म क्रियाविधि को समझेंगे| चूँकि यह सूक्ष्म क्रियाओं का उसी तरह अध्ययन है, जैसे भौतिकी में सूक्ष्म कणों का क्वांटम यांत्रिकी (Quantum Mechanics) या क्वांटम सिद्धांत में अध्ययन होता है| हमलोग जानते हैं कि बड़े पदार्थों के सन्दर्भ में, जिसे कोई भी अपनी नंगी आंखों से देख सकता है, को न्यूटन के सिद्धांत यानि न्यूटन के भौतिकी से बेहतर ढंग से समझ जाता है, परन्तु ये नियम यानि सिद्धांत सूक्ष्म कणों, जो सामान्य व्यक्ति के समझ में नहीं आता, के व्यवहार की समुचित या सामान्य व्याख्या भी नहीं कर पाता है|इसे समझने के लिए क्वांटम भौतिकी के सिद्धांत को समझना चाहिए। 

तो पहले हम क्वांटम यांत्रिकी के कुछ महत्वपूर्ण विशेषताओं को जानते एवं समझते हैं, और फिर उसके सन्दर्भ में शासन या शासक की यांत्रिकी (Mechanics), क्रियाविधि (Process), प्रतिरूप (Pattern), प्रतिक्रिया (Reaction) एवं रणनीति (Strategy) समझते हैं|

यांत्रिकी (Mechanics) में किसी भी तंत्र या पदार्थ या बल पर किसी अन्य तंत्र या पदार्थ या बल के या इन सभी का संयुक्त प्रभाव का अध्ययन करते हैं, और इसकी क्रियाविधि, परिणाम एवं प्रभाव को समझते हैं| क्रियाविधि (Process) में किसी भी घटना यानि क्रिया के होने को उत्त्पन्न करने, कार्य करने की आवश्यकता एवं बाध्यता और उसके परिणाम का अध्ययन करते हैं| प्रतिरूप (Pattern) किसी भी तंत्र या व्यवस्था या बनावट के आन्तरिक संरचना का आव्यूह (Matrix) होता है, अर्थात अन्दर की सजावट या बनावट या ढांचा होता है| इस विन्यास या संरचना या वितरण से ही उस वस्तु का गुण,  स्वभाव, क्रियाविधि, प्रभाव बदल जाता है| प्रतिक्रिया (Reaction) में किसी के द्वारा प्राथमिक क्रिया के होने से  दुसरे के द्वारा उत्पन्न प्राथमिक क्रिया के सन्दर्भ में कोई आलोचनात्मक क्रिया होता हैं| प्रतिक्रिया नादानों को किसी ख़ास दिशा में नियंत्रित एवं नियमित करने के लिए प्रयुक्त होता है| 

‘प्रतिक्रया की तकनीक’ (Technique of Reaction) में अपने आलोचकों को कोई विशेष मुद्दा बिना किसी को कुछ बताए या कहे ही जनमानस में छोड़ दिया जाता है यानि मुक्त (Release) कर दिया जाता है, जिस पर उसके आलोचक अपनी पूरी ऊर्जा, धन, संसाधन, समय, उत्साह एवं जवानी के साथ अपने सारे कार्य एवं योजना को छोड़ कर उसी के प्रतिक्रया में अपने को झोंक देते हैं| ऐसे आलोचकों का कोई अपना नीति, कोई एजेंडा या कोई सोच ही नहीं होता है जिस पर वे कार्य कर सके, और प्रतिक्रिया देने के लिए ऐसे ही किसी मुद्दे के इन्तजार में तैयार रहते हैं| ऐसे मुद्दे के अभाव में वे वस्तुत: बेरोजगार रहते हैं। इस तरह प्रतिक्रिया के लिए मुद्दे छोड़ने वाले अपने आलोचकों के ऊर्जा, धन, संसाधन, समय एवं जवानी को नियंत्रित एवं नियमित करते है| उपरोक्त सभी का समेकन किसी भी लक्ष्य या आदर्श को पाने के लिए रची गई व्यूह (Tactics) को ही रणनीति (Strategy) कहते हैं|

क्वांटम यांत्रिकी को मूलत: निम्न तीन नियमों या सिद्धांतों में समेटा जा सकता है| पहले इन नियमों को समझते हैं और इसी के साथ एक सफल एवं कुशल शासन को यांत्रिकी, क्रियाविधि, प्रतिरूप, प्रतिक्रिया एवं रणनीति के सम्बन्ध को समझते हैं| इससे आपको किसी भी कुशल और इसीलिए एक सफल शासन तंत्र या पद्धति या शासक को जान एवं समझ पाते हैं| मैं किसी शासक या शासन की सकारात्मकता या नकारात्मकता की विवेचना यानि समीक्षा नहीं कर रहा हूँ, मैं तो किसी भी शासक या शासन की “सफलता मंत्र” का एक गहन (Intensive), सूक्ष्म (Micro), गहरा (Deep), एवं तीक्ष्ण (Sharp) विश्लेषण मात्र कर रहा हूँ| यह एक वैश्विक एवं सर्वकालिक घटना है, इसीलिए इसे इतिहास एवं समकालिक विश्व को सन्दर्भ में देखा एवं समझा जाना चाहिए|महाभारत में कृष्ण की सारी सेना दुर्योधन के साथ और युधिष्ठिर के साथ बिना किसी हथियार का सारथी कृष्ण। विजय उसकी हुईं जिसने शासकों का क्वांटम सिद्धांत समझा। पहले ब्रिटिश साम्राज्य डूबा, अब अमेरिकी साम्राज्य डूब रहा है, यह भी शासन का क्वांटम सिद्धांत का उदाहरण है। कोई सत्ता सदैव निरंतरता का दावा नहीं कर सकता।

क्वांटम भौतिकी सिद्धांत का मूल:

1. डिराक रेजर का संभाव्य प्रतिफल (The Possible Outcome of Dirac’s Razor)– क्वांटम यांत्रिकी केवल उन्ही प्रश्नों का उत्तर देता है यानि उन्हीं कार्यों को करता है, जिनके वास्तविकता में होने की संभावना होती है| इससे बाहर की संभावना क्वांटम यांत्रिकी के परिदृश्य से बाहर होता है| यह किसी भी विशेष अवस्था से किसी भी दूसरी अप्रत्याशित अवस्था में फांद/ कूद (Jump) सकता है| इसी तरह एक सफल शासक या शासन के सभी पूर्वानुमानित कार्य, चयन, या परिणाम से अलग एक अप्रत्याशित कार्य, चयन, या परिणाम मिलते हैं, और उसके आलोचक अपने को ठगे हुए महसूस करते हैं| ऐसे राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व को बहुत ही कम असफलता मिलती है| वे अचानक कहीं से कहीं कूद जा सकतें हैं। एक राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व वह सभी संभावित कार्य कर देते हैं, जिनकी संभावना उस परिदृश्य या सन्दर्भ में उनको समुचित एवं उपयुक्त लगता है|  यह पूर्णतया डिराक रेजर के संभाव्य प्रतिफल के अनुरूप ही होता है|

2. अवस्थाओं का अध्यारोपण सिद्धांत (Principle of the Superposition of States) – कोई भी सूक्ष्म कण एक ही समय में दो या दो से अधिक सभी संभावित अवस्था में रहते हैं, जब तक उसे मापा (Measure) नहीं जाता है। इसे ही दो या दो से अधिक अन्य अवस्था में रहने को अध्यारोपण का सिद्धांत (State of Super Imposition) कहते हैं| ऐसा अध्यारोपण अनगिनत संख्या में विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है| क्वांटम क्रियाविधि का प्रेक्षक प्रभाव (Observer Effect) एक सिद्धांत है, जिसमे कोई अवलोकनकर्ता जब किसी अतिसूक्ष्म कणों को किसी स्वरुप में अवलोकित करना चाहता है, तो वह उसी स्वरुप में अवलोकित हो जाता है, जैसा वह देखना चाहता है|मतलब एक सफल और कुशल शासक अपने सभी संभावित अवस्थाओं में प्रकट हो सकता है या हो जाता है। प्रसिद्ध “दो छिद्र का प्रयोग” (Double Silt Experiment) में पाया गया कि परिक्षण किए जाने वाला कण ऐसे प्रतिक्रया करता है, मानों वह कण अवलोकनकर्ता को भी अवलोकित कर रहा हो| एक कण एक ही समय दो कणों में उपस्थित हो जाता है| इसी तरह एक कुशल एवं सफल राजनीतिक एवं कुटनीतिक नेतृत्व के सभी विरोधियों या आलोचकों से संभाव्य सम्बन्ध होते हैं, जिनका पूर्वानुमान उनके निकटस्थ सहयोगी भी नहीं जान पाते हैं| ऐसे नेतृत्व का एक ही समय में एक साथ कई संबंधों से संबंध मौजूद रहते हैं, और इन्हें कोई भी समझ नहीं पाता|ऐसे नेतृत्व में काफी स्थिरता और गंभीरता होता है।

3. अनिश्चितता का सिद्धांत (Principle of Indeterminacy) – यह सिद्धांत यह स्पष्ट करता है कि किसी भी भावी अवस्था की संभावना को कभी भी और कहीं भी व्यक्त किया जा सकता है, जिस अवस्था को वह पाना चाहता है| इस तरह यह किसी एक निश्चित अवस्था से एक या अनेक अन्य अवस्था में छलांग (Jump) ले सकता है, परन्तु इसके किसी भी आगामी अंतिम अवस्था की निश्चित पूर्वानुमान करना किसी के लिए संभव नहीं है| ऐसा ही एक कुशल राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व के निर्णयों, कार्यों और नीतियों के संबंधों के साथ होता है| ऐसे राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व के उत्साहित प्रशंसक एवं समर्थक भी समय के साथ इनके निर्णयों, कार्यों एवं नीतियों से विक्षिप्त यानि बहुत परेशान भी होने लगते हैं| इन राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व को पता होता है कि इनकी मौलिक एवं वास्तविक शक्ति एक लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में जनता से उत्सर्जित (Emit) होती है| ऐसे में वे अपने लक्ष्य एवं आदर्श के लिए अन्य वैसे साधनों की उपेक्षा कर सकते हैं, जो इन्हें यहाँ तक यानि इस ऊंचाईयों तक भी लाया है| ऐसे राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व गंभीर, स्थिर, मृदुभाषी, एवं प्रतिक्रियाहीन होते हैं और सदैव अपने लक्ष्य पर केन्द्रित होते हैं|

समेकित रूप में इन राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व का विश्लेषण किया जाय| जनता के अपार समर्थन के साथ इनके नीतियाँ भी बदलती रहती है, जिनके बारे में कोई पूर्वानुमान सफल नहीं होता| कल का साम्यवादी चीन एक राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व में कब पूंजीवाद, समाजवाद एवं साम्यवाद का मिश्रण हो गया, किसी को पुर्नानुमान भी नहीं हुआ| आज चीन एक आर्थिक, राजनीतिक एवं सामरिक शक्ति बन कर उभर गया| सामान्य लोग उसके साम्यवादी लक्ष्य के अनुमान में थे, लेकिन शासकों का लक्ष्य चीन को हर मामले में सुपर बनाना था। उक्रेन - रूस विवाद का सारा पूर्वानुमान ध्वस्त हो गया और रूस एक मतवाले हाथी की तरह अपनी मस्ती में आगे बढ़ता जा रहा है| यह भी रूस की एक राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व की सफलता का स्पष्ट उदाहरण है| इसी रणनीति के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण भूमिका वाला पद जैसे ‘गृह या वित्त मंत्री’ को कल महत्वहीन भूमिका के ‘बाल कल्याण मंत्री’ या ‘जुट उद्योग मंत्री’ के पद पर संतोष करना पड़ जाता है| कल तक का वास्तव का प्रभावशाली छोटा समूह अगले कल को अपने को ठगा हुआ महसूस कर सकता है, या कल तक का प्रभावशाली बहुसंख्यक समूह अगले कल को अपने को बेचारा महसूस कर सकता है| ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शासन की आवश्यकताएं और प्राथमिकताएं हमेशा बदलती रहती हैं। शासन में पुरोहित वर्ग बड़े प्रभावशाली दीखते हैं, परन्तु समय के साथ शासक वर्ग ही उनसे ज्यादा प्रभावशाली एवं नियंत्रणकारी हो जाता है और पुरोहित वर्ग उपेक्षित हो जाता है| इतिहास गवाह है कि प्रभावशाली पुरोहित समूह, जो राजसत्ता को तथाकथित आध्यात्मिक एवं धार्मिक समर्थन देकर जिसे संप्रभु बनाया, उसी ने आगे उन्हें नकार दिया| मध्य कालीन अरब एवं मध्यकालीन यूरोप का परिवर्तन इसके बेहतर उदाहरण हैं|

क्वांटम सिद्धांत में कोई कण कब ऊर्जा में या कोई ऊर्जा कब कण में बदल जाता है, कोई पूर्वानुमान नही कर सकता| उसी तरह एक शासन में कब परिस्थितियाँ या आवश्यकताएं बदल कर सारे समीकरण बदल देते हैं, कोई पूर्वानुमान नही कर पाता है|अर्थात इनके मित्र एवं दुश्मन स्थायी नहीं रहते। 

शासन के वंशवाद पर दृष्टि डाले बिना यह विश्लेषण अधुरा रहेगा| वंशवादियों का प्राथमिक लक्ष्य या प्राथमिक आदर्श वंशवाद को ही बनाये रखना होता है| किसी भी वंशवादियों का कोई सिद्धांत या कोई स्थापित निश्चित आदर्श नही होता और इसीलिए इनके लिए बेहतर शासन हो जाना द्वितीयक या व्युत्पन्न गतिविधियाँ होता है| इनका शासन का कोई सर्वव्यापक दर्शन नही होता और इसीलिए इनका साधारण दर्शन अपने परिवार तक घूमता रहता है| ये संस्कृति के प्रभाव को नहीं समझते होते हैं। ध्यान रहे कि एक कुशल एवं सफल राजनीतिक नेतृत्व समय रहते संस्कृति के रूपांतरण पर कार्य करता है, क्योंकि यही संस्कृति जनमानस को सदियों तक संचालित एवं नियंत्रित करने वाला साफ्टवेयर है| एक असावधान शासक या शासन इसकी महत्ता एवं आवश्यकता को नही समझता है और कुछ दशकों में विलुप्त हो जाता है|

आप ध्यान देंगे, तो पाएंगे कि जिस सीढियों का उपयोग कर कोई सफल एवं कुशल राजनीतिक नेतृत्व कोई उचाईयों को पा लेता है, तब वह उस उचाईयों पर बने रहने के लिए कोई अन्य लिफ्ट, या ढलवां तल या हेलीपैड, या कोई नई सीढियों को बना लेता है, और पुराने सीढियों को फेंक भी देता है| एक राजनीतिक नेतृत्व अपना लक्ष्य या आदर्श भी कब बदल देता  है, कि उसके निकटस्थ समझने वाले भी अपने को ठगे महसूस कर जाते हैं| इसके लिए सूक्ष्म, स्थिर, तीक्ष्ण, गहरा एवं विषद विश्लेषण करना पड़ता है| यह एक राजनीतिक या कुटनीतिक नेतृत्व का कमाल है, क्योंकि यह भी भौतिकी के क्वांटम सिद्धांत या यांत्रिकी का उसी  तरह अनुपालन करता है|

निरंजन सिन्हा

www.niranjansinha.com

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

विचारों का जड़त्व एवं रुपान्तरण

(Inertia and Transformation of Thought )

‘विचारों (Thought) में भी जडत्व (Inertia) होता है और इसी कारण उसमे परिवर्तन भी कठिन होता है| विचारों के जडत्व को ही संस्कृति (Culture), संस्कार एवं परम्परा भी कहते हैं|’ - राकेशजी  ने समझाया| प्रसंग यह था, कि राकेशजी  की माताजी का निधन हो गया था और उनका अंतिम संस्कार उस क्षेत्र में प्रचलित परम्परागत पद्धति से भिन्न पद्धति को अपना कर किया गया था| तेरह दिन की श्राद्ध पद्धति के स्थान पर तीन दिवसीय ‘आर्य समाज की श्राद्ध पद्धति’ अपनाया गया था| हालाँकि यह पद्धति भी राकेशजी के विचारों एवं सिद्धांतों के अनुरूप भी नहीं था|

उमेशजी ने टोक दिया – ‘एक बेकार की परम्परागत कर्मकांड के स्थान पर दूसरा बेकार की कर्मकांड करने की क्या जरुरत थी? इससे तो अच्छा होता कि आप यह भी नाटक नहीं करते? करते तो परम्परागत ही रहने देते, या बौद्धिक रीति से ही करते|’ उमेशजी को लोग क्रान्तिकारी विचारों के मानते हैं, और इसीलिए वे भी अपने को विचारों के इस स्तर पर सही ही समझते हैं| खैर, क्रान्तिकारी होना अच्छी बात है| एक क्रान्तिकारी बहुत कम समय में बहुत बड़ा बदलाव करता है, चाहे वह विचारों का हो, या आर्थिक क्षेत्र का हो, या सामाजिक हो, या सांस्कृतिक क्षेत्र का हो| वैसे विचारों में क्रन्तिकारी बदलाव को ही पैरेड़ाईम शिफ्ट (Paradigm Shift) कहा गया है|

राकेशजी ने समझाया – ‘देखिए उमेशजी, किसी भी बात को ढंग से समझने के लिए आपको उस बात को उस समय काल में जाकर समझना होगा एवं उस सन्दर्भ में जाकर उसे देखना समझना होगा| इसके लिए आपको किसी से सिर्फ विचारों की सहानुभूति (Sympathy) ही नहीं रखना होगा, बल्कि आपको उससे समानुभूति (Empathy) भी रखना होगा| मेरी माताजी के पांच पुत्र हुए, यानि हम पांच भाई हुए और इस पद्धति में सभी की सहमति एवं अनुमति की आवश्यकता होती है| विचारों और संस्कृतियों का भी जडत्व होता है, और आपको इसे समझना होगा|’

‘‘विचार क्या होता है? जड़त्व क्या होता है? इसे आप ही ठीक से समझा दीजिए, मैं इसे ठीक से नहीं समझता हूँ|’ उमेशजी एक सुर में सब कुछ बोल गए, लगता है कि वे राकेश जी के परम्परागत विचारों के प्रति अपनी आक्रोश की भावना को पूर्णतया नियंत्रित नहीं कर पाए| फिर वे शांतिपूर्वक राकेशजी को सुनने स्थिर हो गये|

राकेशजी ने विस्तार से बताना शुरू किया – ‘विचार (Thought) क्या है? किसी भी 'सोच' (Thinking) पर स्थिरता लाना ही "विचार" है| इसे आप कह सकते हैं कि किसी सोच पर फिर सोचना ही विचार है| एक पशु भी सोचता है, परन्तु वह अपने सोच पर फिर से सोच नहीं सकता, यानि एक पशु विचार नहीं कर सकता| और जडत्व (Inertia) क्या है? किसी भी वस्तु या विचार का वह गुण जड़त्व है, जो उसकी वर्तमान अवस्था को बदलने का विरोध करता है| अर्थात जडत्व यथास्थितिवादी होता है। जडत्व भौतिक विज्ञान की एक अवधारणा है।  उसकी वर्तमान अवस्था यदि गति की है, तो वह उस गति की वर्तमान अवस्था को ही बनाये रखना चाहता है, और यदि उसकी वर्तमान अवस्था स्थिरता की है, तो वह उस स्थिरता की वर्तमान अवस्था को ही बनाये रखना चाहता है| कोई भी जड़त्व उस वस्तु की वर्तमान अवस्था की मात्रा (Mass) यानि उसके द्रव्यमान (Mass) का समानुपाती (Proportional) होता है| यानि ज्यादा मात्रा तो ज्यादा जडत्व और कम मात्रा तो कम जड़त्व|’

उमेशजी ने टोका – ‘आप विज्ञान समझा रहे हैं या “विचारों का जड़त्व” (Inertia of Thought) समझा रहे हैं?’

‘आप थोडा धैर्य तो रखिए|’ राकेशजी ने स्थिरता से कहा – ‘विचारों में जड़त्व को बहुत ढंग से और वैज्ञानिक तरीके से समझा रहा हूँ, ताकि यदि आपको किसी और को समझाना ही पड़ जाय, तो आप उस समय फिसलें नहीं| किसी भी वस्तु का द्रव्यमान यानि मात्रा क्या होता है? “भौतिकी के कणों के आदर्श माडल” (Standard Model of Particle Physics) के अनुसार किसी भी वस्तु या पदार्थ का द्रव्यमान यानि मात्रा उस वस्तु या पदार्थ की उस “क्वांटम क्षेत्र” (Quantum Field) यानि “हिग्स क्षेत्र” (Higgs Field) में उसकी अन्तर्क्रिया करने की क्षमता (Interactive Capacity) होती है| जिसकी अन्तर्क्रिया करने की क्षमता कम यानि धीमी होगी, उसकी मात्रा यानि द्रव्यमान अधिक होगा| जिसकी अन्तर्क्रिया करने की क्षमता ज्यादा यानि तेज गति होगी, उसकी मात्रा यानि द्रव्यमान कम होगा| किसी भी वस्तु की अन्तर्क्रिया करने की क्षमता क्या है? यह अन्तर्क्रिया किसी भी वस्तु की उस क्षेत्र या शक्ति के क्षेत्र में उसकी क्रिया एवं प्रतिक्रिया है और ऐसा करते हुए वह वस्तु आगे बढ़ता है। इस तरह विचारों की अन्तर्क्रिया करने की क्रिया उस समाज की सामाजिक सांस्कृतिक संस्कारों एवं परम्पराओं पर प्रतिक्रिया करते आगे बढ़ना होता है| यानि कोई अपने समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों, संस्कारों, परम्पराओं को जितना आसानी से उपेक्षित (Neglect) कर आगे बढ़ सकता है, तो उस समाज के विचारों में उतना ही द्रव्यमान कम होगा और इसीलिए उन विचारों का जड़त्व कम होगा| यानि कोई अपने समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों, संस्कारों, परम्पराओं को जितना आसानी से उपेक्षित (Neglect) नहीं कर सकता और आगे नहीं बढ़ सकता है, तो उस समाज के विचारों में उतना ही द्रव्यमान ज्यादा होगा और इसीलिए उन विचारों का जड़त्व ज्यादा होगा|

‘लेकिन आप विचारों के जड़त्व को समझा रहे हैं|’ उमेशजी ने फिर टोका|

राकेशजी ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा – ‘जो स्थिति किसी द्रव्यमान के सम्बन्ध में किसी वस्तु के जडत्व के सन्दर्भ में है, वही स्थिति किसी सामाजिक सांस्कृतिक पर्यावरण का किसी के विचारों के जडत्व के सन्दर्भ में है| वस्तु के सन्दर्भ में हिग्स क्षेत्र और उससे प्रतिक्रिया है, तो विचारों के सन्दर्भ में सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र या पर्यावरण है और उससे प्रतिक्रिया है| इस सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र में उसका शैक्षणिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि सहित उसके मूल्य, प्रतिमान, अभिवृति, संस्कार, संस्कृति, परम्परा, नैतिकता एवं लोक व्यवहार आदि भी शामिल हो जाता है, जिसका प्रतिकार कर यानि उपेक्षित कर आगे बढ़ना होता है| यानि कोई कण हिग्स फील्ड मे हिग्स फील्ड से जितनी ज्यादा प्रतिक्रिया कर आगे बढ़ता है, उसका द्रव्यमान उतना ही ज्यादा होगा और इसी तरह कोई विचार सामाजिक सांस्कृतिक फील्ड में जितना ज्यादा प्रतिक्रिया करेगा, विचारों का द्रव्यमान उतना ही ज्यादा होगा और उसे पार पाना उतना ही मुश्किल होगा। विचारों का जडत्व ही है, जिसे कुछ लोग संस्कार और परम्परा भी कहते हैं| किसी भी जड़त्व को हटाने के लिए अतिरिक्त शक्ति (उर्जा) यानि अतिरिक्त बल की जरुरत होती है, लेकिन विचारों के सन्दर्भ में इसके अतिरिक्त मानवीय मनोविज्ञान को भी समझना होता है|’

‘लेकिन इन सबों का श्राद्ध संस्कार से क्या सम्बन्ध है?’ उमेशजी का हल्का विराम था|

‘वस्तुओं में भाव (Emotion) नहीं होता और एक मानव भावयुक्त (Emotional) होता है| इसीलिए विचारों के परिवर्तन में मानवीय मनोविज्ञान (Human Psychology) समझना आवश्यक है| हर व्यक्ति तार्किक रूप में समझता है कि कुछ परम्परा में कुछ बातें आज के सन्दर्भ में अवैज्ञानिक, अतार्किक, अविवेकी एवं बेकार की है, और इसे बदल देना चाहिए| परन्तु “भावनात्मक जड़त्व” के कारण इसे दिल की गहराइयों में जकड़े हुए होता है, और इसी जडत्व को बदलने की प्रक्रिया को समझना है| कोई भी “युग बोध” (Perception of Age) की अवधारणा से आगे नहीं बढ़ना चाहता, यानि कोई भी उस युग के मान्य एवं प्रचलित संस्कारों और परम्पराओं के बोध की अवधारणा को तोड़ता हुआ दिखना नहीं चाहता है| मनोवैज्ञानिक बताते हैं कि परिवर्तन के लिए पुराने जीवन मूल्यों एवं परम्पराओं की जगह नए जीवन मूल्य एवं परम्परा का प्रतिस्थापन (Substitution) अनिवार्य है| यह प्रतिस्थापन परिवर्तन सम्बन्धी डरों एवं चिंताओं को शांत कर देता है| अचानक हुए मौलिक बदलाव जीवन में खालीपन पैदा कर देता है, इसीलिए परिवर्तन को धीरे धीरे करना होता है| दीवार में माथा (सिर) टकराने से कोई परिवर्तन नहीं होता है, पहले विचारों के जड़त्व को समाप्त करना होता है, या उसे कम करना होता है|’ - राकेशजी ने समझाया| उमेशजी के चेहरे पर समझने का संतोष का भाव दिखने लगा|

‘एक विचार को दुसरे दिखावटी समतुल्य विचार से बदल देना ही समझदारी है| जब कोई परम्परागत विचार हिल जाता है यानि अस्थिर हो जाता है, तब उसके बाद उसमे परिवर्तन करना और आसान हो जाता है| दक्षिण में मुख्यमंत्री माननीय स्टालिन सांस्कृतिक परिवर्तन के लिए इसी मनोविज्ञान एवं प्रक्रिया को अपना रहे हैं| आपकी बात सही है और आप सही हैं, परन्तु प्रक्रियात्मक बदलाव की गति को युग बोध की सीमा के अन्दर ही दिखना चाहिए|’ - राकेशजी ने बात आगे बढ़ाया|

उमेशजी अब बात समझ गए थे| कहा – ‘इसीलिए कोई विचारों एवं विचारों से सम्बन्धित संस्थाओं, मूल्यों, प्रतिमानों में आवश्यक परिवर्तन नहीं कर पाता है, क्योंकि वे मानवीय मनोविज्ञान की शर्तों एवं आवश्यकताओं को समझ नहीं पाते, यानि इसे समझने का ही समझ उन्हें नहीं है| ऐसे तथाकथित क्रान्तिकारी नेता समझते हैं, कि जनता ही नासमझ है और जनता कुछ भी समझना ही नहीं चाहता| वे यह सोच ही नहीं पाते हैं कि जनता यदि समझदार ही होता और बदालव की जरुरत ही नहीं होता, तो ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता ही नहीं होती| यानि तब इन नेताओं की आवश्यकता ही नहीं होती।’

राकेशजी ने प्रसंग समाप्त करते हुए कहा – ‘पहले विचारों के जड़त्व को समझिये, विचारों में परिवर्तन के मानवीय मनोविज्ञान को समझिए  और तब उस जड़त्व को बदलिए, धीरे धीरे सब कुछ बदल सकते हैं|’

अब आप भी ‘विचारो, संस्कारों एवं संस्कृतियों के जड़त्व’ एवं उसके परिवर्तन प्रक्रिया को समझ गए होंगे|

आचार्य निरंजन सिन्हा|

चिन्तक एवं लेखक


सोमवार, 13 जून 2022

वर्चस्ववादी कौन? (Who are Supermacist?)

हर कोई वर्चस्ववादी होना चाहता है, चाहे वह व्यक्ति हो, परिवार हो, समुदाय हो, समाज हो या रष्ट्र या देश हो| परन्तु इसमें बाधा ‘न्याय’, ‘समानता’, ‘स्वतन्त्रता’, एवं ‘बंधुत्व’ के तत्व ही डालता है| लेकिन ये सभी तत्व किसी भी विकसित, प्रगतिवादी, समृद्धशाली, सशक्त, शांतिमय एवं सुखमय समाज एवं राष्ट्र के लिए प्राथमिक अनिवार्य शर्त भी है| इन सबों का निचोड़ यही हुआ कि “वर्चस्ववादी” होना “मानवतावादी” नहीं हो सकता| इस आधुनिक युग में वर्चस्ववादी होना समाज और राष्ट्र के लिए समझदारी भरा कदम नहीं कहा जा सकता, क्योंकि ये सब आधुनिक, विकसित, प्रगतिवादी, समृद्धशाली, सशक्त, शांतिमय एवं सुखमय समाज एवं राष्ट्र के आधारभूत शर्तों - ‘न्याय’, ‘समानता’, ‘स्वतन्त्रता’, एवं ‘बंधुत्व’ के विरुद्ध जाता है|

आप भारत के जातिवाद, वर्णवाद, पंथवाद या धर्मवाद, ब्राह्मणवाद, पिछड़ावाद, दलितवाद, मनुवाद, मूल निवासीवाद को थोडा बहुत या इसे बहुत अच्छी तरह समझते हैं, और इसीलिए मैं इसे दुहराना भी नहीं चाहता हूँ| लेकिन इसके कुछ विचित्रताओं एवं विरोधाभासों पर प्रकाश डालना जरुरी है, अन्यथा सामान्यत: इन महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान ही नहीं जाएगा|

सबसे पहले हमें “ब्राह्मणवाद” और “पिछड़ावाद” एवं "दलितवाद" के सम्बन्ध में एक बड़ा विचित्र विरोधाभास को समझना चाहिए| भारत में जिसे ब्राह्मणवादी समझा जाता है, वह दरअसल ब्राह्मणवादी है ही नहीं| उसे तो अपने मूल स्वभाव में यानि मूल प्रकृति में सामंतवादी तो कहा जा सकता है, या यह भी नहीं कहा जा सकता है, लेकिन उसे ब्राह्मणवादी तो कदापि नहीं कहा जा सकता| भारत में जो ब्राह्मणवाद का जबरदस्त विरोध करता हुआ दीखता है, या करता है, दरअसल वही जबरदस्त “ब्राह्मणवादी” है| यदि यह सब वास्तव में सत्य है, तो आप भी मानेंगे कि यह एक जबरदस्त विरोधाभास है|

इसके लिए सबसे पहले “ब्राह्मणवाद” और “सामन्तवाद” को समझा जाय| एक ‘ब्राह्मणवादी’ उस ‘वाद’ का समर्थक होता है, जो ‘जाति व्यवस्था’ की ऐतिहासिकता और ‘जातीय सर्वोच्चता के सिद्धांत’ से सहमत होता है और 'ईश्वर', 'आत्मा', 'पुनर्जन्म', 'स्वर्ग- नरक' आदि में भी विश्वास रखता है| इसीलिए ऐसे व्यक्ति एवं समुदाय अपने जाति के गौरव का इतिहास ढूढ़ते है, बनाते हैं, और लिखते हैं| उन्हें अपनी जाति की ऐतिहासिकता में अटूट विश्वास है| जातीय सर्वोच्चता एक सापेक्षिक अवधारणा है, जिसका अर्थ यह भी हुआ कि इसके अपेक्षा किसी और समुदाय का इतिहास गौरवशाली नहीं है अर्थात ये तुलनात्मक रूप में ज्यादा गौरवशाली है| जातियों का पदानुक्रम (Hierarchy) मानना ब्राह्मणवाद का एक मौलिक तत्व है| आप देखेंगे कि “पिछड़ावाद” एवं "दलितवाद" के समर्थक अपने को ऐतिहासिक ‘क्षत्रिय’ (Kshatriy) साबित करने में लगे हुए हैं| इसका स्पष्ट अर्थ यह भी है कि ये अपने को प्रथम वर्ण एवं जाति – ब्राह्मण से निम्न (नीच/ Lower) मानते हैं यानि जातियों का पदानुक्रम स्वीकार करते हैं| यह ब्राह्मणवादी मानसिकता नहीं है, तो क्या है?

“ब्राह्मणवाद” के अन्य मौलिक तत्वों में “ईश्वर”, “आत्मा”, “पुनर्जन्म” एवं "स्वर्ग- नरक" का सिद्धांत है| पिछड़ावाद एवं दलितवाद के समर्थक उपरोक्त सभी और उनसे सम्बंधित सभी अवधारणाओं को सही (Correct) और सत्य (True) मानते है, और उसी मान्यता के अनुसार अपने सोच, व्यवहार एवं आदत का अनुपालन करते है| ईश्वर के सम्बन्ध में "CERN" ने स्थापित एवं सत्यापित कर दिया कि ईश्वर नहीं है| और फिर भी कोई उसी को सत्य एवं सही मान रहा हैं| यह ब्राह्मणवाद नहीं है, तो क्या है? यह सामंतवादी मानसिकता तो कदापि नहीं ही है|

एक सामंतवादी अर्थात “समानता का अन्त करने का वाद या सिद्धांत” अपने व्यक्तिगत एवं अपने सामूहिक हितों को देखता है, समझता है, उसका पूरा ध्यान रख कर ही निर्णय लेता है| वह अपने सामन्ती हितों के अनुरूप अपने वैवाहिक सम्बन्ध अपने जाति, वर्ण, धर्म, एवं राष्ट्रीयता के बाहर भी बनाता है, जबकि एक ब्राह्मणवादी (ब्राह्मणवाद का समर्थक) व्यक्ति या समुदाय अपने जाति या वर्ण या धर्म या राष्ट्रीयता को तो छोडिए, अपने उपजाति और अपने स्थानीय क्षेत्र से भी बाहर नहीं जा सकता| पिछड़ेवाद एवं दलितवाद के समर्थकों को ध्यान से देखिए| ऐसा करना यानि अपने जाति, धर्म या राष्ट्रीयता के बाहर वैवाहिक सम्बन्ध बनाना अपने धर्म, संस्कार और परम्परा के विरुद्ध मानता है|

इसी तरह एक सामन्ती व्यक्ति या समुदाय भी यह जानता है और यह मानता है, कि आज के वैज्ञानिक युग में “ईश्वर”, “आत्मा“, “पुनर्जन्म” और "स्वर्ग- नरक" की अवधारणा वैज्ञानिक आधार पर खंडित हो चुका है| लेकिन यह आधार यानि यह अवधारणा अधिकतर अज्ञानियों के कारण कुछ या विशेष लोगों को एक रोजगार यानि आय का एक सुनिश्चित एवं अनन्त धारा बनता है, तो किसी और को क्यों आपत्ति होना चाहिए? अब आप किसे ब्राह्मणवादी कहना चाहते हैं और किसे सामन्तवादी कहना चाहते हैं: यह पूर्णतया आप पर निर्भर है|

“जातिवाद एवं वर्णवाद” का सबसे बड़ा और विचित्र विरोधाभास यह है कि जो भारत उपनिवेश काल में ‘न्याय’, ‘समानता’, ‘स्वतन्त्रता’, एवं ‘बंधुत्व’ के सिद्धांतों की दुहाई देकर साम्राज्यवादियों की ‘वर्चस्वता के सिद्धांत’ का तीव्र विरोध कर रहा है, वही भारत स्वतन्त्रता के बाद ‘न्याय’, ‘समानता’, ‘स्वतन्त्रता’, एवं ‘बंधुत्व’ के सिद्धांतों का ही विरोध कर ‘जातिवाद एवं वर्णवाद’ का जबरदस्त समर्थन कर रहा है|

जातिवाद एवं वर्णवाद का एक दुसरा महत्वपूर्ण विरोधाभास यह है कि ‘जातिवाद एवं वर्णवाद’ के आधार पर जीवन के अन्य कई क्षेत्रों में “आरक्षण” का विरोध किया जाता है, और वही विरोध करने वाले लोग अपने जातीय श्रेष्टता के आधार पर सदियों पुरानी जन्म आधारित “आरक्षण” को बनाए भी रखना चाहते है| ध्यान रहें कि यहाँ ‘सदियों पुरानी’ लिखा गया है, क्योंकि यह साक्ष्यों के साथ प्रमाणित है कि “जातिवाद एवं वर्णवाद” भारत में एक हजार साल भी पुरानी नहीं है| जन्म यानि जाति के आधार पर ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्य करने का अघोषित आरक्षण, एक साधारण उदहारण है| और उदहारण आप भी जान रहे हैं, अत: दुहराना आवश्यक नहीं है| यह वर्चस्ववाद और जातिवाद का विचित्र गठजोड़ है|

“मूल निवासीवाद और विदेशीवाद” की अवधारणा को जीनीय अध्ययन (Genetic Study) का आधार भी दिया गया है| इसमें उटाह विश्वविद्यालय (संयुक्त राज्य अमेरिका) के प्रोफ़ेसर माइकल बामशाद सबसे प्रमुख हैं| यह रिपोर्ट वर्ष 2001 में एक वैज्ञानिक पत्रिका – “जीनोम रिसर्च" (Genome Research) में प्रकाशित हुआ था| इस रिपोर्ट को बिना पढ़े एवं बिना समझे ही लोगों ने इस रिपोर्ट को पूर्व प्रचलित मान्यता का वैज्ञानिक आधार मान लिया और इसे प्रचारित करने लगे| इस मूल रिपोर्ट का मैनें भी अवलोकन किया एवं मनन- मंथन भी किया| ऐसा स्पष्ट प्रतीत होता है कि मानों यह अनुसन्धान भारत में पूर्व प्रचलित मान्यताओं को समर्थन देने के लिए ही किया गया है| इतने बड़े वैज्ञानिक, और इतनी उच्च स्तरीय तकनीक के बावजूद इनका प्रतिवेदन (Report) इसलिए गलत हो गया, क्योंकि वे “भारतीय जाति व्यवस्था” को अच्छी तरह नहीं समझ सके| ये लोग “जीनीय पूल” (Genetic Pool), “जीनीय प्रवाह” (Genetic Flow), और “जीनीय बहाव” (Genetic Drift) को भारतीय जाति व्यवस्था के सन्दर्भ में नहीं देख सके, और इसीलिए इनका सारा प्रतिवेदन भ्रामक हो गया| यदि आप इसे नहीं समझ रहे हैं, तो इन तीनों अवधारणाओं को भारतीय जाति व्यवस्था के सन्दर्भ में समझिये और अपना भ्रम दूर कीजिए| अत: इस आधार पर वर्चस्ववाद स्थापित करने का विचार गलत एवं अवैज्ञानिक है|

यह “वर्चस्ववादी सिद्धांत” (Supermacist Theory) सभी समाजों एवं राष्ट्रों में कुछ न कुछ व्याप्त है, और इसीलिए हम इसकी अवधारणा, इसकी प्रक्रिया एवं इसके परिणाम का विश्लेषण करते हैं कि यह सब हमें क्यों समझना चाहिए| यह वर्चस्ववादी सिद्धांत अमानवीय, विकास विरोधी, और अवैज्ञानिक है, और इसका आधार बेतुका, अतार्किक, अवैज्ञानिक एवं हास्यास्पद है| यदि बात आधुनिक समय की करें, तो साम्राज्यवादियों ने अपने उपनिवेशों के लोगों को सभ्य एवं सुसंस्कृत बनाने का अभियान चलाया| इसका आधार उन्होंने ईश्वर द्वारा प्रदत्त अधिकार बताया और इसे ईश्वरीय इच्छा भी कहा| लेकिन इस आधार पर वर्चस्व बढाने एवं वर्चस्व जमाने के साम्राज्यवादी अभियान को जबरदस्त धक्का उस समय लगा, जब डार्विन के “उद्विकास का सिद्धांत” ने “ईश्वर” के ‘रचनाकार’ होने के अस्तित्व को ही नकार दिया| इनके इस सिद्धांत का आधुनिकता की स्थापना में बहुत ही मुख्य भूमिका रहा है| डार्विन के “उद्विकास का सिद्धांत” (Theory of Evolution) के अनुसार मानव सहित सभी जीवों की उत्पत्ति उद्विकास के कारण हुई है, और इसमें किसी भी ईश्वरीय रचनाकार की भूमिका नहीं है|

आज डार्विन के “उद्विकास का सिद्धांत” को सत्य मान कर पश्चिम के लगभग सभी देश एवं अन्य कुछ और देश विकसित हो गए हैं, परन्तु अन्य पुरानी संस्कृतियों के समाज अभी “ईश्वरीय कृतित्व के सिद्धांत” में चिपके हुए हैं| इसका एक और एक मात्र कारण उनके समाज में कुछ चतुर समुदाय के द्वारा “वर्चस्ववादी सिद्धांत” (Supermacist Theory) को और मजबूत करना है| इन्हें इसे स्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह पहले से ही स्थापित है, इसे सिर्फ उखाड़ने नहीं देना चाहते, क्योंकि इसमें उस समुदाय का आर्थिक हित आधारित होता है|

भारत में “वर्चस्ववादी सिद्धांत” का आधार जाति है, वर्ण है, धर्म है| इसे जातिवाद, वर्णवाद, पंथवाद या धर्मवाद, ब्राह्मणवाद, पिछड़ावाद, दलितवाद, मनुवाद, मूल निवासीवाद भी कहा जाता है| इन्ही तत्वों के ‘क्रमपरिवर्तन’ एवं ‘संयोजन’ (Permutations – Combinations) के विचित्र संयोग भी वर्चस्ववाद के कई प्रतिरूप (Pattern) बनाते हैं| पिछड़ावाद के संयोजन के एक उदहारण देखिए| भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां खेती और पशुपालन प्रमुख है| गाँव से दूर की खेती (अनाज का) हो या गाँव के निकट की खेती (सब्जी, वागवानी, नगदी का) करने वाली जातियों को पशुपालको की जातियों से संयोजित करने के लिए भगवान “कृष्ण” का सहारा लिया जा रहा है| भगवान कृष्ण के बड़े भाई “बलराम” (बल एवं राम का संयोजन) “हलधर” (हल धारित करने वाले या खेत जोतने वाले) के नाम एवं कार्य से लोकप्रिय हैं| कहने का तात्पर्य यह बताया जा रहा है कि ऐतिहासिक रूप में बड़े भाई खेती करते थे, और उनके ही छोटे भाई “वंशीधर” पशुओं को सम्हालते थे और इसी आधार पर उपरोक्त तीनों (खेतिहर, सब्जी उत्पादक एवं पशुपालक) एक ही परिवार के सदस्य रहे| इस “त्रिवेणी संघ” से मैं सहमत या असहमत होने नहीं कह रहा, मैंने सिर्फ एक उदाहरण दिया, जिसे कोई भी और बना सकता है| ऐसा संयोजन धर्म, वर्ण, क्षेत्र आदि के आधार पर भी परीक्षित किए जा रहे हैं| और सभी का उद्देश्य “वर्चस्ववाद” ही स्थापित करना है|

भारत में “जाति” की व्यवस्था यानि इसका तंत्र विश्व की एक अतिविशिष्ट, अनूठा एवं एक अलग व्यवस्था है, जिसके समतुल्य विश्व में कोई और व्यवस्था यानि तंत्र नहीं है| कुछ समाजशास्त्री “जाति” के अंग्रेजी अनुवाद “कास्ट (Caste)” में किए जाने को ही गलत मानते हैं एवं इसे एक ‘बौद्धिक षड़यंत्र’ का हिस्सा भी मानते हैं| वस्तुत: "कास्ट (Caste)” एक पुर्तगाली भाषा का शब्द है, जो जन्म आधारित होते हुए भी जन्म के बाद बदल सकता है, जबकि किसी की जाति पुरे जीवन में कभी बदल नहीं सकता| इसी कारण ये विद्वान् समाजशास्त्री “जाति” का अंग्रेजी “Jati” (जाति) ही रखते हैं, जैसे भारतीय साड़ी एवं धोती का अंग्रेजी भी “Sari (साडी)” और “Dhoti (धोती)” ही होता है| उपयुक्त शब्दों के बदल देने मात्र से उन शब्दों के भावार्थ बदल जाता है, और पश्चिम के विद्वान् इसकी गहरी अमानवीय साजिशों को सही ढंग से समझ नहीं पाते हैं एवं भ्रमित हो जाते हैं| इसी भ्रमित करने की मंशा को रेखांकित करने के लिए ही इसे “बौद्धिक षड़यंत्र” भी कहा जाता है, जो सर्वथा उपयुक्त भी है|

भारत का दुर्भाग्य यह है कि इस जातिवादी, वर्णवादी, धर्मवादी और क्षेत्रवादी मानसिकता वाले लोग  उपरोक्त इन्हीं  आधारों पर अपना वर्चस्ववाद स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन “भारतवाद” या "मानववाद" का वर्चस्ववाद को कोई स्थापित नहीं चाहता|

निरंजन सिन्हा

www.niranjansinha,com

रविवार, 12 जून 2022

क्रान्ति कैसे होती है?

क्रान्ति कैसे होती है, इसे समझने से पहले यह समझना होगा कि क्रान्ति क्या है? एक छोटे अवधि में बहुत बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ही “क्रान्ति” (Revolution) कहलाती है| इसके द्वारा पुरानी अवधारणा, पुरानी व्यवस्था, पुराना तंत्र, पुरानी सोच आदि सब कुछ एक झटके में बदल जाता है| सामान्यत: लोग क्रान्ति का अर्थ एक राजनीतिक क्रान्ति से लेते हैं, जिसमे अवैधानिक हिंसक तरीके से राजनीतिक सत्ता बदल दिया जाता है| यह एक क्रान्ति का बहुत ही क्षुद्र अर्थात बहुत संकीर्ण अर्थ हुआ| एक क्रान्ति जीवन के किसी भी क्षेत्र में, किसी प्रक्रिया (Process/ Method) में, किसी विचारधारा (Ideology) में, किसी उत्पादन (Production) व्यवस्था में, किसी तंत्र (System) में, किसी नजरिया (Attitude) में, किसी जीवन पद्धति (Life Style) आदि में हो सकता है| मतलब यह है कि किसी भी क्षेत्र में बहुत ही कम समय में कोई बहुत बड़ा बदलाव होना ही उस क्षेत्र में क्रान्ति है|

क्रान्ति कई कई क्षेत्रों में हो सकती है| इसके उदाहरणों में सांस्कृतिक क्रान्ति, सामाजिक क्रान्ति, वैज्ञानिक क्रान्ति, आत्म क्रान्ति (Self Revolution), कृषि क्रान्ति, दुग्ध  क्रान्ति, सफ़ेद क्रान्ति, नीली क्रान्ति, हरित क्रान्ति, शैक्षणिक क्रान्ति, राजनीतिक क्रान्ति, आदि आदि| कोई भी क्रान्ति हो, उसके मौलिक अवधारणा (Concept) में, या उसके संरचना (Structure) में यानि उसके मौलिक बनावट में, या उसके उत्पादन या वितरण या विनिमय पद्धति (Method) में, या उसके प्रक्रिया (Process) में, या उसके परिप्रेक्ष्य (Perspective) यानि सन्दर्भ (Reference) में बहुत बड़ा बदलाव (Paradigm Shift) कर ही क्रान्ति लायी जा सकती है| उपरोक्त सभी क्रांतियों में यही आधारभूत तत्व होते हैं| सामान्यत: पहले से ही स्थापित पैरेडाईम का विस्तार होता रहता है, कई दृष्टिकोणों से इसका विश्लेषण होता रहता है एवं इसका ही संश्लेषण कर कई विविध प्रतिरूप एवं संयोजन कर विविध उपयोग किया जाता रहता है|

प्रोफ़ेसर थामस सैम्युल कुहन ने 1962 में एक पुस्तक – “The Structure of Scientific Revolution” लिखी| इसमें इन्होने पहली बार एक शब्द युग्म “पैरेड़ाईम शिफ्ट (Paradigm Shift)” का प्रयोग किया, जो बाद में काफी प्रचलित हो गया| मूल रूप में ‘पैरेड़ाईम शिफ्ट’ में विचारों, अवधारणाओं, संरचनाओं, प्रक्रियाओं आदि में बहुत अलग एवं बहुत बड़ा बदलाव को इंगित करता है| इसके बिना कोई क्रान्ति हो ही नहीं जा सकती, सिर्फ विकास (Development) एवं वृद्धि (Growth) हो सकता है|

हालाँकि इनका सन्दर्भ वैज्ञानिक क्रान्ति के सन्दर्भ में था, लेकिन इसके मूल स्वभाव को यदि समझा जाय, तो यह “पैरेड़ाईम शिफ्ट” सभी क्रांतियों का सबसे मूल (Prime), मौलिक (Basic), आधारभूत (Fundamental), आवश्यक (Compulsory) तत्व (Element) है, और इसके बिना किसी भी क्रान्ति की कल्पना संभव नहीं है, चाहे वह वैज्ञानिक क्रान्ति हो, सामाजिक क्रान्ति हो, सांस्कृतिक क्रान्ति हो, आर्थिक क्रान्ति हो, या राजनीतिक क्रान्ति ही हो| यह किसी भी क्रान्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त है| और इसीलिए किसी भी क्रान्ति का जब सावधान (Cautious), सूक्ष्म (Micro), तीक्षण (Sharp/ Penetrating), शुद्ध (Accurate) सरल (Simple) एवं साधारण (Ordinary) विश्लेषण (Analysis) की जायगी, तो यही “पैरेड़ाईम शिफ्ट” तत्व सबके मूल (Prime) में रहेगा, और मौलिक (Basic), एवं आधारभूत (Fundamental) होगा| यदि ऐसे तत्व यानि “पैरेड़ाईम शिफ्ट” (Paradigm Shift) किसी प्रक्रिया (Process/ Method), किसी विचारधारा (Ideology), किसी उत्पादन (Production), किसी तंत्र (System), किसी नजरिया (Attitude), किसी जीवन पद्धति (Life Style) में नहीं है, तो वह क्रान्ति नहीं है; महज एक नाटक है, नौटंकी है, झूठ है, ठगी है, धोखा है, और विश्वासघात है|

हम जरा ठहर कर “सामान्यीकरण का सिद्धांत” (Theory of Generalization) को समझते हैं, जो बहुत ही महत्वपूर्ण है, और इसीलिए आवश्यक भी है| वैसे सामान्यीकरण के सिद्धांत के सामान्य लाभ लिए जाते हैं, परन्तु इसका एक नकारात्मक एवं दोषपूर्ण प्रयोग भी किया जाता है| इसीलिए “सामान्यीकरण का सिद्धांत” एक भयानक (Horrible/ Terrible), मूर्खतापूर्ण (Idiotic/ Silly), विध्वंसकारी (Destructive) एवं खतरनाक (Hazardous) सिद्धांत है, जो समाज का, जीवन का, राष्ट्र का, एवं मानवता का समय, संसाधन, ऊर्जा, धन, ज्ञान, उत्साह (Enthusiasm/ उमंग) एवं जवानी (Springtime of Life) का नाश भी करता है| इसे थोडा और विस्तार से समझते हैं| कोई भी क्रान्तिकारी सफल व्यक्ति अवश्य ही अपने विचारों में, अवधारणाओं में, प्रक्रियाओं में, परिप्रेक्षयों में पैरेड़ाईम शिफ्ट करता है, और इसीलिए वह व्यक्ति अपने चिंतन में तार्किक होगा, अपने उपागम (Approach) में विश्लेषणात्मक होगा, निर्णय में विवेकशील होगा, और आधारभूत रूप में वैज्ञानिक मानसिकता का होगा| ऐसे व्यक्ति भी ऊँचे पद एवं प्रतिष्ठा के होते हैं| परन्तु कुछ परम्परागत यानी पिछड़े हुए समाजो एवं राष्ट्रों में, जहां रट्टा योग्यता (Rote Qualification) को ज्यादा मान्यता दिया जाता है, या उसी को ही सिर्फ मान्यता दिया जाता है, वहां पद और प्रतिष्ठा ज्यादा इन्हीं रट्टूओं को दे दिया जाता है| ऐसे समाज या राष्ट्र में “सामान्यीकरण के सिद्धांत” के अनुसार इन्हें यानि इन रट्टूओं को ही या इन रट्टूओं को भी ‘तार्किक’, ‘विश्लेषण क्षमतावान’. ‘विवेकशील’. एवं ‘वैज्ञानिक मानसिकता’ का मान लिया जाता है, जबकि इन रट्टू लोगों में कोई तार्किकता नहीं होती, कोई विश्लेषण क्षमता नहीं होता, विवेकशीलता भी शून्य होती है, और वैज्ञानिक मानसिकता के अभाव में ये पाखंडी, रुढ़िवादी एवं अन्धविश्वासी होते हैं|

सन्दर्भवश यह बताते चले कि ‘आत्म क्रान्ति’ (Self Revolution) किसी व्यक्ति के स्वयं में बहुत बड़ा बदलाव करने के सम्बन्ध में है| इसके लिए किसी को भी अपने नजरिया या मानसिकता में एक पैरेड़ाईम शिफ्ट करना होता है| इसे “मानसिक क्रान्ति” भी कह सकते है, परन्तु यह आत्म क्रान्ति का पूर्ण विकल्प नहीं हो सकता है| सामान्यत: लोग अपनी समस्याओं, उलझनों, एवं परेशानियों का कारण अपने से बाहरी दुनिया में देखते है, समझते हैं और बाहरी दुनिया में ही समाधान भी खोजते हैं| लेकिन मानसिकता में एक पैरेड़ाईम शिफ्ट में यह करना होता है कि हमें बाहरी दुनिया को देखने, समझने एवं उसमे समाधान खोजने की अपेक्षा हमें अपने अन्दर देखना, समझना एवं समाधान खोजना होता है| इसी को “विपस्सना” भी कहते हैं| अत: सभी समस्याओं का समाधान अपने स्वयं के अन्दर मिल जाता है| हम अपने को बदलकर यानि सामान्य बुद्धिमत्ता के अलावे भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सामाजिक बुद्धिमत्ता, एवं बौद्धिक बुद्धिमता लाकर ही विश्व को भी बदल सकते है| यह सभी क्रांतियों का मूल (Prime) तत्व हैं, इस पर ज़रा ठहर के मनन करना होगा|

‘सामान्यीकरण के सिद्धांत’ के अनुसार ये अपनी बातों में तो क्रान्तिकारी दिख तो सकते हैं, परन्तु ये काफी घिसे पिटे हुए सोच एवं समझ वाले लोग होते हैं| ये अपने को क्रान्तिकारी समझते भी हैं, परन्तु इनकी सोच, मानसिकता, अवधारणा – सभी शताब्दियों पुरानी होती है| घिसे पिटे सोच, मानसिकता, अवधारणा पर चलने वाले समाज और राष्ट्र की एक साधारण पहचान यह है कि इन समाजों या राष्ट्रों में सामान्यत: रहने वाले लोगों को “नोबल पुरस्कार” नहीं ही मिलता है, यदि मिलता भी है तो वह अपवाद हो सकता है, या राष्ट्रीय समग्र आबादी के सन्दर्भ में नगण्य हो सकता है| लेकिन इसका यह अर्थ यह नहीं है कि यह पुरस्कार विवादित नहीं है| “वैश्विक सामान्यीकरण के सिद्धांत” (Theory of Global Generalization) के अनुसार यानि वैश्विक स्तर के पद एवं प्रतिष्ठा का सामान्यीकरण क्षेत्रीय स्तर के संस्कृति या सामाजिक शर्तों के अनुरूप कर दिया दिया जाता है, तब इन रट्टूओं को भी वैश्विक स्तर के महान लोगों की श्रेणी में डाल दिया जाता है| यानि अपने क्षेत्रीय यानि स्थानीय प्रोफेसरों को भी हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के समतुल्य तार्किक, विवेकशील एवं ज्ञानवान मान लेते हैं, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है| ऐसा नहीं है कि इन ‘सामान्यीकरण के सिद्धांतों’ के झांसे में सिर्फ अनपढ़ एवं गवार लोग ही आते हैं, अपितु पद एवं प्रतिष्ठा वाले तथाकथित बड़े लोग भी खूब रहते हैं| इसमें एक स्पष्टीकरण यह है कि इसमें उस राष्ट्र के बड़े प्रशासनिक पदाधिकारी, विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों, कंपनियों के संचालक एवं निदेशक, सहित समस्त समाज के अन्य अधीनस्थ भी शामिल किए जा सकते हैं| इसका यह अर्थ कदापि नहीं निकाला जाना चाहिए कि इसके अपवाद सामान्य नहीं होते अर्थात इसके अपवाद भी खूब होते हैं| यह एक अति सामान्य सामाजिक विश्लेषण है, जो विश्व के सभी पिछड़े हुए समाजो के लिए सही है|  

अब एक नजर सामाजिक क्रान्ति करने चले शूरवीरों का भी कर लिया जाय| इसका एक छोटा विश्लेषण सामान्य तर्क एवं विवेक पर कर लिया जाय| इन तथाकथित क्रान्तिकारी शूरवीरों में विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों, एवं समाज के बड़े बौद्धिक नेताओं की बेशुमार संख्या है, जो किसी विशेष समुदाय को गाली देते है, पूरे मनोयोग से चीखते- चिल्लाते हुए तथाकथित बासी (Stale/ Musty) ज्ञान परोसते हैं, सामाजिक एवं राष्ट्रीय भावनाओं में श्रोताओं को बहा ले जाते हैं| 'बासी' इसलिए कि दशकों सदियों पुराने अवधारणाओं को नए शोधों, नई वैज्ञानिकता, और नए सन्दर्भ में परिमार्जित नहीं किया जाता है| ये सामाजिक क्रान्ति के अधिकतर नाटकबाज और नौटंकीबाज नेता होते हैं, लेकिन ऐसा क्यों कहा जा रहा है? ऐसा इसलिए कि इनकी तथाकथित क्रान्ति के मौलिक अवधारणा एवं विचार अभी भी सौ साल से अधिक पुराना है| यदि ये अवधारणा और विचार पर्याप्त क्रान्तिकारी होते, तो यह अब तक क्रान्तिकारी परिवर्तन कर दिया होता| इसमें नए शोधों को कोई स्थान नहीं है, अवधारणा और विचार में कोई पैरेड़ाईम शिफ्ट नहीं है, और समाज के मनोविज्ञान यानि मानवीय मनोवैज्ञानिक समझ को कोई स्थान नहीं है| इन सभी में कोई मौलिक बदलाव किए बिना क्रान्ति की उम्मीद करना बेतुका है|

इसी कारण ये चीखने चिल्लाने वाले नेता व्यवस्था यानि तंत्र (System) को बदल नहीं पाते हैं, सिर्फ तंत्र यानि व्यवस्था के व्यक्ति को बदल पाते है और उसी तंत्र का एक हिस्सा बन जाते हैं| तंत्र या व्यवस्था वही रहता है, सिर्फ चेहरे बदल जाते हैं| जब इनका सोच और अवधारणा वही शताब्दियों पुरानी, बेकार और बासी होगी, निश्चित है कि कोई क्रान्ति नहीं होगी| ये सिर्फ क्रान्ति का अहसास दिलाते हैं, और सामान्य जनता इसी आस में अपना जीवन पार कर लेता है|

इसलिए ये बहके हुए, भटके हुए, बिके हुए या भटकाए हुए क्रान्तिकारी लोग है, तथाकथित क्रान्ति योद्धा है, जिनका तथाकथित क्रान्ति महज एक नाटक है, नौटंकी है, झूठ है, ठगी है, धोखा है, और समाज के साथ विश्वासघात है| यह सब क्रान्ति के नाम पर समाज और राष्ट्र के लिए एक भयानक, मूर्खतापूर्ण, विध्वंसकारी, एवं खतरनाक कदम है, जो समाज का, जीवन का, राष्ट्र का, एवं मानवता का समय, संसाधन, ऊर्जा, धन, ज्ञान, उत्साह एवं जवानी (Springtime of Life) का नाश करता है|

आप भी इस पर सम्यक विचार करें|

 आचार्य प्रवर निरंजन जी

www,niranjan2020.blogspot.com

|

अग्रणी लोग कैसे सोचते हैं?

अग्रणी लोग कुछ अलग तरीके से सोचते हैं, जैसे अन्य लोग नहीं सोच पाते हैं| यह ‘अलग तरीके से सोचना’ क्या होता है और यह कैसे किया जाता है? ऐसा सा...