बुधवार, 29 अप्रैल 2026

कमजोर लोग नैतिक रुप से शक्तिशाली होना चाहते हैं

यह एक तथ्य है कि ‘कमजोर लोग’ नैतिक रुप से शक्तिशाली होना चाहते हैं| यह केवल एक सामाजिक तथ्य नहीं है, बल्कि एक गहरी मनोवैज्ञानिक और ऐतिहासिक प्रक्रिया है। ‘कमजोर लोग’ अपनी असमर्थता को ‘नैतिकता’ में बदलकर अपने अस्तित्व को अर्थ देता है, और उस अर्थ को उस सत्ता की शक्ति के विरुद्ध एक वैकल्पिक सत्ता खड़ी कर ‘आत्मुग्ध’ होता है| लेकिन यह भी ध्यान रहे कि हर नैतिकता महान नहीं होती है| अक्सर यह यह केवल कमजोरी की परिष्कृत अभिव्यक्ति होती है।

यहाँ यह समझ लेना महत्वपूर्ण है कि ये ‘कमजोर लोग’ कौन होते हैं? चूँकि ‘कमजोरी’ एक आन्तरिक मामला होता है, इसीलिए इसे एक सामान्य परिभाषा में डाल कर सामान्य जन को नहीं समझाया जा सकता है| फिर भी, यदि हम भारत में इसकी पहचान करना चाहें, तो हमें भारतीय संविधान का सहारा लेना होगा| भारतीय संविधान ‘कमजोर लोगो’ की पहचान का आधार ऐतिहासिक पिछड़ेपन, ऐतिहासिक विलगाव, वंचित रखे जाने, सामाजिक एवं शैक्षणिक पिछड़ेपन, और आर्थिक पिछड़ेपन को इसका आधार बनाया है| मूलत: ‘कमजोरी’ भौतिक संसाधनों के पर्याप्त उपयोग नहीं करने के अधिकार के रुप में अभिव्यक्त होती है| इसे कुछ लोग ‘व्यावहारिक सत्ता’ में कमजोर हिस्सेदारी से भी जोड़कर देखते हैं|

और यह ‘नैतिकता’ क्या होती है? यह नैतिकता (Morality) सही और गलत, उचित-अनुचित तथा अच्छे-बुरे व्यवहार के बीच अंतर करने वाले सिद्धांतों और मूल्यों का एक समुच्चय है। यह मानवीय आचरण के रुप में समाज में स्वीकृत मानदंडों के अनुसार निर्देशित करती है| ‘नैतिकता (Morality) के समुच्चय’ को ‘नीतिशास्त्र (Ethics) कहते हैं| इन स्वीकृत मानदंडों में प्रेम, ईमानदारी, करुणा, सत्य और अहिंसा आदि को शामिल किया गया हैं। इसे स्वैच्छिक माना गया है, लेकिन यही मनुष्य में मनुष्यत्व को स्थापित कर इसे एक पशु से अलग करती है।

हालाँकि नैतिकता को सामाजिक स्वीकृति मिली रहती है, लेकिन यह समय, काल और परिस्थिति के अनुसार बदलती (गतिशील) भी रहती है| इस नैतिकता में ‘जड़ता का प्रभाव’ (Inertial Effect) भी होता है, जो यह निर्धारित करता है कि किसी व्यक्ति को कैसा आचरण या व्यवहार करना चाहिए। यही नैतिकता मानवीय मूल्यों की जननी होती है| नैतिकता में ईमानदारी, करुणा, साहस, सम्मान, सहयोग और सहानुभूति जैसे मानवीय मूल्य शामिल हैं। यह व्यक्तिगत मूल्य और अंतरात्मा की आवाज बन जाती है, जो स्व-अनुशासन भी सिखाती है। इस नैतिकता से समाज में विश्वास, न्याय और सौहार्दपूर्ण संबंध बनता है। इस तरह, यह नैतिकता न केवल चरित्र का निर्माण करती है, बल्कि यह वह मार्ग प्रशस्त करता है,  जो लोगों को सुख की ओर ले जाता है और मानसिक शांति प्रदान करती है।‘ शक्तिशाली वर्ग’ नैतिकता के इन्ही गुणों का उपयोग अपने हितों में करता है|

लेकिन कमजोर लोग ऐसी नैतिकता बनाते हैं कि उनकी कमजोरियाँ ही उनके गुण बन जाए। ऐसे कमजोर लोग नैतिक रूप से शक्तिशाली होना चाहते हैं| कमजोर लोग भी इन्हीं कमजोरियों पर गौरान्वित होते हैं| इसीलिए ऐसे प्रचारों को ‘शक्तिशाली वर्ग’ का जबरदस्त समर्थन और सहयोग भी मिलता रहता है| मानव समाज में “शक्ति” (Power) ‘भौतिक शक्ति’, ‘आर्थिक शक्ति’, ‘बौद्धिक शक्ति’ और ‘नैतिक शक्ति’ के रुप में उपलब्ध रहती है| इनमें ‘नैतिक शक्ति’ को सबसे उच्च माना जाता है, क्योंकि यह ‘बाहरी बल’ के बजाय ‘आंतरिक दृढ़ता’ और सिद्धांतों पर आधारित होती है। यह भी विचारणीय है कि अक्सर जो लोग भौतिक या वास्तविक शक्ति में कमजोर होते हैं, वे स्वयं को नैतिक रूप से शक्तिशाली सिद्ध करने का प्रयास करते हैं|

यह प्रवृत्ति सिर्फ सामाजिक व्यवहार का नहीं है, बल्कि यह एक गहरे मनोवैज्ञानिक और ऐतिहासिक कारणों से जुड़ी हुई है| जब किसी व्यक्ति या समूह के पास भौतिक या संसाधन आधारित शक्ति नहीं होती, तब वह अपनी मानसिक स्थिति को संतुलित करने के लिए नैतिकता की शक्ति का सहारा लेता है। यह एक प्रकार का ‘बचाव तंत्र’ (Defence Mechanism) की तरह होता है| इस ‘बचाव तंत्र’ में अपनी किसी कमी को किसी अन्य गुण से पूरा करने की कोशिश की जाती है। तब नैतिकता केवल आदर्श नहीं रह जाती है, बल्कि यह शक्ति प्राप्त करने का एक साधन बन जाती है।

इतिहास में ऐसे उदाहरण भरे पड़े हैं, जब कोई समूह शोषित या वंचित होता है, तब वे अपनी पीड़ा को नैतिक ऊँचाई में बदल देना चाहता है| वे वह यह मानने लगता है कि उनकी कष्ट-सहिष्णुता उन्हें दूसरों से अधिक नैतिक बनाता है| वे इसलिए ‘गरीब’ हैं, क्योंकि ‘अमीर’ शोषक और पापी होते हैं| वे सत्ता से बाहर इसलिए हैं, क्योंकि इससे उन्हें कई तथाकथित ‘पाप’ करने से मुक्ति मिलती है| इन्हें मरने के बाद ‘स्वर्ग’ का ऐशो –आराम मिलता है और अमीरों को प्रताड़ना भरी ‘नरक’ भोगना होता है| यह सत्ता या शक्ति नहीं प्राप्त करने के अपराध-बोध (guilt) से मुक्ति दिलाता है| यह नैतिकता का प्रभाव होता है| इससे उन्हें सामान्य समकक्षीय जन गण से सामाजिक स्वीकृति और सहानुभूति मिलती दिखती है|

जो व्यक्ति सीधे शक्ति या सता का प्रयोग नहीं कर सकता, वह नैतिकता के माध्यम से दूसरों को नियंत्रित करने की ‘काल्पनिक कोशिश’ करता है| यह कमजोर लोगों का सता या शक्ति -नियंत्रण की अप्रत्यक्ष रणनीति होती है| वह दूसरों के व्यवहार को सहीऔर गलतके पैमाने पर कसता है| यह तंत्र (Mechanism) दूसरों को दोष देने पर केंद्रित होती है| इस आधार पर वह सामाजिक दबाव बनाता है| यह समझ या अवबोध (Concept) उन्हें भविष्य में अप्रत्यक्ष सत्ता (soft power) प्राप्ति का विकल्प देता है| लेकिन यह सब एक व्यक्ति को अपनी कमजोरी छिपाने का बहाना मात्र होता है|

कमजोर लोगों का नैतिक शक्ति की ओर आकर्षित होना स्वाभाविक है, क्योंकि यह उन्हें आत्मसम्मान और सामाजिक स्थान प्रदान करता है| कमजोर लोगों का यही प्राकृतिक स्वभाव ‘शक्तिशाली वर्ग’ (Power Group) और वर्चस्व (Hegemony) का भी एक महत्वपूर्ण उपकरण बन जाता है| समाज में सत्ता केवल भौतिक शक्ति से नहीं चलती, बल्कि सामान्य जन गण की सहज सहमति (consent) से चलती है| यह सहमति संस्कृति, विचार और नैतिकता के माध्यम से निर्मित किया जाता है| इसीलिए जो वर्ग या समूह भौतिक शक्ति में कमजोर होता है, वह नैतिक क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करता है|

इस प्रकार नैतिकता ‘सत्ता और शक्ति’ का एक वैचारिक हथियार बन जाता है| कमजोर वर्ग इसी नैतिकता के सहारे शक्तिशाली वर्ग की वैधता (Legitimacy) को चुनौती देता है| कमजोर वर्ग अपने बुद्धिजीवियों के माध्यम से अपनी पीड़ा को नैतिक भाषा में व्यक्त करता है, अपने संघर्ष को न्यायसंगत बनाता है, और समाज में नैतिक सहानुभूति अर्जित करता है| इस तरह, यह नैतिकता केवल व्यक्तिगत सदाचार नहीं, बल्कि ‘सत्ता एवं शक्ति’ का सामूहिक रणनीति बन जाती है| इतिहास ‘अन्याय के खिलाफ नैतिक अपील’ से भरी हुई है|

नैतिकता अक्सर केवल ‘शक्ति’ प्राप्त करने की एक प्रक्रिया होती है, क्योंकि यह कल सत्ता में आने के बाद बदल सकता है| कमजोर लोगों का नैतिक शक्ति की ओर झुकाव एक स्वाभाविक और आवश्यक प्रक्रिया है, क्योंकि यही उनके पास उपलब्ध सबसे प्रभावी साधन है| यह भी समझना जरूरी है कि नैतिकता स्वयं सत्ता के खेल से अलग नहीं है| कमजोर की नैतिकताको केवल आदर्श नहीं, बल्कि यह नैतिकता संघर्ष का हथियार भी है और भविष्य की सत्ता का आधार भी| वास्तव में और व्यावहारिक रुप में, सता और सामान्य जन गण की नैतिकता अलग अलग होती है, लेकिन सभी को एक ही दिखती है|

कमजोर लोगों के भीतर ‘बदला लेने’ (Resentment) की एक गहरी भावना होती है| चूँकि वे सीधे ‘शक्तिशाली वर्ग’ का सामना नहीं कर सकते, इसलिए वे उसकी शक्ति को बुराघोषित कर देते हैं और अपनी कमजोरी को अच्छाबना देते हैं| नैतिकता के इसी मनोवैज्ञानिक प्रतिशोध (Psychological Revenge) का उपयोग सत्ता अपने पक्ष में करता है| कमजोर की नैतिकता दरअसल आत्म-सुरक्षा की रणनीति है| ऐसी नैतिकता सामान्य जन गण की सृजनात्मकता को दबाती है, और समाज को औसतपन (Mediocrity) की ओर ले जाती है|

भारतीयों की औसतपन का यही मूल आधार है| आप भी विचार कीजिए|

आचार्य प्रवर निरंजन  जी

अध्यक्ष, अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म एवं संस्कृति संवर्धन संस्थान|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमजोर लोग नैतिक रुप से शक्तिशाली होना चाहते हैं

यह एक तथ्य है कि ‘कमजोर लोग’ नैतिक रुप से शक्तिशाली होना चाहते हैं| यह केवल एक सामाजिक तथ्य नहीं है, बल्कि एक गहरी मनोवैज्ञानिक और ऐतिहासिक...