शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

राजनीति में धर्म की भूमिका और पुरोहित

पुरोहित प्रशिक्षण एवं शोध मिशन   (भाग – 25

वैसे राजनीति का आशय राज्य की नीति से होता है,

लेकिन राजनीति में नीतियों का राज बनाए रखना होता है,

यानि नीतियों को राजपूर्ण  रखना ही राजनीति है।

अर्थात जिन नीतियों का राज कोई नहीं समझे, उसी को राजनीति कहते हैं।

वैसे यदि राजनीति को राज्य प्रशासन व्यवस्था समझ जाता है, तो गलत नहीं होगा|

एक सम्प्रभु राजनीतिक व्यवस्था या सत्ता ही वर्तमान मानव जीवन की सभी समस्यायों के समाधान की कुन्जी माना जाता है, और

इसीलिए लोकतान्त्रिक एवं गणतान्त्रन्तिक व्यवस्था में राजनीति महत्वपूर्ण हो जाती है|  

राजनीति करने के कई विधियाँ या तरीके हो सकते हैं| लेकिन एक राजनीति ‘स्वचालित मोड़’ (Automated Mode) में भी होती है, जिसमे सत्ता को व्यवस्था सञ्चालन के लिए विशेष सजग प्रयास नहीं करने होते हैं|

इस राजनीति में “संस्कृति” को आगे रख कर यानि “धर्म” को आगे रखकर करना काफी सरल, साधारण, सहज एवं स्वचालित स्वरुप में होता है| कहने का तात्पर्य यह राजनीति अपने धार्मिक सांस्कृतिक आवरण में, यानि खोल (Veil) में रह कर की जाती है| जैसा आप विश्व के सभी तथाकथित विकासशील देशों में और अविकसित देशों में देख रहे होंगे| विकसित देशों में ‘धर्म’ को विशेष महत्त्व नहीं मिलता है|

धार्मिक खोल में की गई राजनीति का उद्देश्य, स्वरुप और विधियों के बारे में किसी का ध्यान नही जाता है। ऐसी राजनीति बहुत प्रभावशाली होती है और सफल भी रहती है। 

“धर्म” की इस “राजनीति” का रास्ता “पुरोहिताई” से ही जाता है|

एक पुरोहित ही

इन सभी तथाकथित विकासशील देशों में और

अविकसित देशों की राजनीति का केंद्र होता है|

यही रास्ता साधारण मानव मन के अन्दर जाने को सुगम साधन देता है|

इसे समझिए।

और पुरोहित बनिए। 

आचार प्रवर निरंजन 

1 टिप्पणी:

  1. पिछले कुछ वर्षों में भारत में धार्मिक उन्माद बढ़ा है, उसकी वजह है- धार्मिक लोगों की एकांगी सोच! विश्लेषण तो अनेक लोगों ने किया लेकिन कोई समाधान नहीं बता रहा है ।। पुरोहित प्रशिक्षण मिशन - समाधान की दिशा में उठाया गया एक सशक्त कदम है ।

    आचार्य प्रवर निरंजन जी ने हमारे सोचने का तरीका ही बदल दिया है ।
    आचार्य जी का बहुत बहुत अभिनंदन, पुरोहित प्रशिक्षण टीम को धन्यवाद 💐🙏🏻

    जवाब देंहटाएं

The Mistakes in the Upbringing of Children

Upbringing is the way parents guide and treat their children to help them understand the changing world and eventually lead it. It is the p...