गुरुवार, 29 अगस्त 2024

जीवन का ‘अर्थ’ और ‘अर्थ’ की व्यवस्था

उपरोक्त शीर्षक में अर्थ का दो बार प्रयोग किया गया है, जिसमे पहले अर्थ का मतलब ही मतलब’ (Meaning) होता है, और दूसरे अन्तिम अर्थ का मतलब धन/ सम्पत्ति (Wealth) होता है| यानि इन दोनों शब्दों की उत्पत्ति एक ही भाव से, एक ही उद्देश्य से एवं एक ही साथ हुआ है, यानि इन दोनों में बहुत ही गहरा सम्बन्ध हैतो पहले वाक्यांश जीवन का अर्थ’” (Meaning) का क्या आशय है और उसके दुसरे वाक्यांश “‘अर्थ’ (Wealth)  की व्यवस्थाका क्या आशय है और यह  कैसे काम करती है, और इन दोनों में क्या सम्बन्ध है? स्पष्ट है कि अर्थ’ (Wealth) वही है, जो मानव जीवन के उद्देश्य (Purpose) की, यानि मानव जीवन के लक्ष्य की पूर्ति की व्यवस्था करता है| यानि यही अर्थही धन/ सम्पत्ति है, जो जीवन के सपनों को साकार बनाता है, आकार देता है| अत: जीवन के अर्थ’ (Meaning) को स्पष्ट करने वाली धनकी व्यवस्था ही अर्थ की व्यवस्थायानि अर्थव्यवस्थाकहलाती है| जब जीवन में यह इतना महत्वपूर्ण है, तो यह हमारी प्राथमिकता में रहनी चाहिए|

ब्रह्माण्ड में हर चीज की उपस्थिति का कोई कारण होता है और साथ ही उसका कोई स्पष्ट अर्थ भी होता है, अर्थात उसका भी कोई उद्देश्य होता है, जिसे प्रकृति ही निर्धारित करता है| इसी तरह हमारे जीवन का भी कोई एक स्पष्ट उद्देश्य होता होगा, यानि होना चाहिए| किसी भी उद्देश्य के बिना किसी का भी जीवन किसी भी एक स्पष्ट दिशा में अग्रसर नहीं होकर किसी उलझन में उलझा हुआ होता है, जैसे लक्ष्यके बिना सागर में तैरता हुआ दिशाविहीन एक नाव| और इसीलिए ऐसे उद्देश्यविहीन मानव का उत्पादकता एवं उत्पादन भी न्यूनतम स्तर पर ही होती है| जीवन के इसी अर्थ की खोज और उसको पाने के लिए जो धन आदि की व्यवस्था की जाती है, उसे ही भारतीय परम्परा और भारतीय भाषाओँ में अर्थ की व्यवस्था’ (Economy) कहते हैं, जो किसी के जीवन को कोई अर्थ देता है|

इस तरह जीवन के अर्थसे यह तात्पर्य है कि आपके जीवन का उद्देश्यक्या है? और यही जीवन का उद्देश्ययानि आपके जीवन के अर्थकी व्यवस्था ही आपकी अर्थव्यवस्था हुईयही जीवन उद्देश्य’ (Purpose of Life)  आपके जीवन को खींचने वाला’, यानि आगे ले जाने वाला’, यानि जीवन को संचालित करने वाला प्रमुख कर्षण बल” (Driving Force) साबित होता है| इस  तरह जीवन उद्देश्यकिसी के जीवन को उसके किसी मंजिल तक ले जाने वाली मुख्य शक्ति या साधन होती हैयही 'जीवन उद्देश्य' ही उसे सभी सामर्थ्य, कर्मठता, योग्यता एवं कौशल को पाने के लिए आन्तरिक शक्ति का स्रोत बनती है|

किसी का भी जीवन उसके भौतिक शरीर में ही निवास करता है, चाहे उसका जीवन शारीरिक गतिविधियों में संलग्न हो, या उसका जीवन बौद्धिक एवं आध्यात्मिक उपलब्धियों में लगा हुआ हो| कहने का तात्पर्य यह है कि किसी के भी जीवन की उपलब्धियों को प्राप्त करने का माध्यम उसका शरीर ही बनता है| और इसीलिए किसी के शरीर का सभी तरह से स्वस्थ होना भी अनिवार्य होता है| शरीर के इस स्वस्थता का आधार भी अर्थ’ (Wealth) की ही व्यवस्था होता है, अर्थात एक भौतिक शरीर को भी भौतिकता का ही आधार चाहिए होता है| इतना ही नहीं, किसी के भी व्यक्तित्व के महत्तम विकास के लिए, यानि उसकी महत्तम उपलब्धियों, यानि उसके योगदान देने के लिए भी भौतिक साधनों की ही जरुरत होती है| इन्ही भौतिक साधनों एवं सुविधाओं की व्यवस्था, संरचना एवं ढांचा खड़ा करने के लिए और उसे संचालित करने के लिए जो अनिवार्यताएं होती है, वह अर्थकी व्यवस्था ही उपलब्ध कराती हैइसीलिए ही किसी के भी जीवन का उद्देश्य एवं पूर्ति उसकी अर्थकी मजबूत, दृढ, एवं पर्याप्त व्यवस्था पर निर्भर करती हैइस पर ठहर कर ध्यान देने की जरुरत है| अर्थात आप अपनी अर्थव्यवस्था की समुचित एवं पर्याप्त व्यवस्था किए बिना किसी भी तरह शारीरिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक उपलब्धियों को प्राप्त नहीं कर सकते हैं|

आप ध्यान देंगे कि एक पशु यानि जीव- जन्तु  के अन्य प्रजातियों में कोई जीवन उद्देश्य नहीं होता है| सभी अपने अस्तित्व की निरंतरता यानि अपने प्रजाति के अमरत्व के लिए प्रजनन करते हैं, एवं प्रजनित पीढ़ियों का पालन पोषण करते हुए और उसे देखते हुए मर भी जाता हैयदि कोई मानव (जो मूलत: एक स्तनपायी पशु ही है) भी ऐसा ही करता हैं, यानि बच्चे पैदा करता है, उसको पालता पोषता है, और उसे ही देखता हुआ मर भी जाता है, तो उनमे और अन्य पशुवत जीवन में कोई अन्तर नहीं है| स्पष्ट है कि यही जीवन उद्देश्य ही इस मानव को एक सामान्य पशु की श्रेणी अलग करता है और उच्च श्रेणी में रखता है| कहने का तात्पर्य यह है कि जीवन के उद्देश्य से विहीन; कोई भी प्राणी निश्चितया एक पशु ही है, भले ही वह एक लंगूर या बन्दर की तरह दो पैरो पर खड़ा होकर अपने अलगे दोनों पैरों का इस्तेमाल हाथकी तरह करना जानता होयही जीवन उद्देश्य एवं उसकी प्राप्तिकी ही मानसिकता ही उसे एक मानव बनाता है|

इसीलिए किसी का जीवन का उद्देश्यही उसे स्वस्थ रहने को प्रेरित करता रहता है, और वह इसी कारण से सजग, सतर्क, क्रियाशील एवं प्रयत्नशील भी होता है| और इसीलिए किसी का यही जीवन का उद्देश्यही उसे उच्च स्तरीय बौद्धिक एवं आध्यात्मिक बनने के लिए प्रेरित करता है और उसे प्राप्त करने के लिए आन्तरिक शक्तिभी देता हैएपल कम्पूटर के वर्तमान संचालक टीम कुक बताते हैं कि उनको अपने जीवन का उद्देश्य एक लम्बे समय के प्रयास के बाद समझ में आयाउनके अनुसार उनके जीवन का उद्देश्यही मानवता की सेवाकरना हैस्पष्ट है कि जिस व्यक्ति का जीवन उद्देश्य जितना महान होगा, वह व्यक्ति उतना ही महान होता हैबुद्ध के जीवन में मानवता, प्रकृति और भविष्य समाहित था, और इसीलिए बुद्ध इतने महान कहलाये| आप भी अपने जीवन उद्देश्य में ऐसे मुद्दों को शामिल कर महान बन सकते हैं|

कोई भी अन्य जीव जन्तु किसी को याद कर, यानि उनके कृतित्व को स्मरण कर उस व्यक्ति को यादगारबनाने की कोशिश नहीं कर सकता है| किसी को यादगारबनने के लिए मानवता की ही सेवा करनी होती है, क्योंकि कोई मानव ही किसी की कृतित्वों को याद रख सकता और यह उनके सकारात्मक, रचनात्मक एवं सृजनात्मक योगदान से ही आता है| किसी की भी धूर्ततापूर्ण कारनामे को इतिहास उसी तरह से याद करता हैअत: भविष्य यानि अगली पीढियाँ आपके मानवता के इसी सकारात्मक, रचनात्मक एवं सृजनात्मक योगदान को ही याद करेगी|

अन्तिम बातकिसी की अर्थव्यवस्था यानि उसकी ‘Economy’ उसकी मितव्ययता, यानि उसकी Economic होने की, यानि उसकी फिजूल खर्ची को रोकने की आदत से जुड़ी होती है| आप यहाँ  ‘Economy’ और ‘Economic’ में सम्बन्ध देख रहे हैं| इसीलिए किसी की भी अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता उस व्यक्ति के मितव्ययी यानि Economic बनने की प्रवृति एवं प्रकृति पर ही निर्भर करती है| इसी कारण आप मितव्ययी होकर अपनी अर्थकी व्यवस्था को मजबूत, दृढ, स्थिर कर ही इसे विकासोन्मुख बना सकते हैं| इसीलिए हर किसी को मितव्ययी बन कर, मितव्ययता की आदत डाल कर, मितव्ययता की अभिवृति पैदा कर एवं मितव्ययता की मानसिकता रख कर अपने जीवन के उद्देश्य को साकार करने के लिए अपनी अर्थकी न्यूनतम अनिवार्ताओं के लिए मजबूत, दृढ, एवं पर्याप्त व्यवस्था अवश्य करें|

तो आप भी अपना जीवन उद्देश्यनिश्चित कीजिए, स्पष्ट कीजिए और उसको प्राप्त करने के लिए अर्थकी व्यवस्था भी कीजिएअन्यथा आपके जीवन का कोई अर्थनहीं रह जायगा| आप भी कोई महान उद्देश्य को अपने जीवन का उद्देश्यबनाइए|

इसीलिए,

हर एक सामाजिक कार्यकर्ता

अपने लोगों की 'अर्थ' की व्यवस्था को सुदृढ़ कीजिए,

अन्यथा सामाजिक कल्याण करने का ढोंग बन्द कीजिए|

आप इस पर ठहर कर गंभीरता से विचार कीजिए

आचार्य प्रवर निरंजन 


2 टिप्‍पणियां:

संघर्ष करना' जीवन लक्ष्य नहीं होना चाहिए

कभी भी ' संघर्ष करना ' किसी के लिए भी जीवन लक्ष्य नहीं होना चाहिए। आपने कभी अमरुद का फल पाने के लिए कभी आम का पौधा नहीं लगाया। भले...